उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं: 2023 UP Govt Scheme List

UP Govt Scheme (Sarkari Yojana): उत्तर प्रदेश जनसँख्या के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इस समय यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी है जो प्रदेश की जनता के जनकल्याण के लिए समय समय पर सरकारी योजनाएं लाते रहते है जिनसे उत्तर प्रदेश के हर वर्ग के लोगो को आर्थिक और सामाजिक मदद मिलती है। इन गवर्नमेंट स्कीम का उद्देश प्रदेश के गरीब, पिछड़े वर्ग को मदद देकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना होता है। इसके अलावा छात्रों, किसानो, महिलाओं और अन्य सभी वर्गों के लिए भी योजनाएं सरकार लाती रहती है। आज हम उत्तर प्रदेश की नई पुरानी सभी सरकारी योजनाओं के बारे में नीचे जानेंगे।

यूपी सरकार ने सरकारी योजनाओं और अन्य सुविधाओं को लोगों तक पहुचाने के लिए कई सरकारी पोर्टल भी लॉन्च किये है। उत्तर प्रदेश की आम जनता इन पोर्टल पर इन सभी स्कीम के बारे में पूरी जानकारी पा सकते है। योजना के लाभ, उद्देश्य, ऑनलाइन आवेदन और जरुरी डाक्यूमेंट्स जैसे सुविधा आपको ऑनलाइन मिल जाती है। इन पोर्टल की वेबसाइट पर योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेना आसान बन जाता है। आज हम आपको उन सभी पोर्टल के बारे में भी नीचे बताएँगे।

Uttar Pradesh Govt Scheme List: यूपी सरकारी योजनाएं

UP Govt Scheme Sarkari Yojana
UP Sarkari Yojana

2017 में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में बीजीपी की जीत हुई थी और श्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उसके बाद चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने के लिए CM Yogi Adityanath ने कई योजनाओं की घोषणा की। उन सरकारी स्कीम को लोगो तक पहुचाने के लिए योगी सरकार ने तेजी से काम किये है। छात्रो के लिए फ्री लैपटॉप, गोमती नदी स्वच्छता अभियान, एंटी रोमियो स्क्वॉड, शादी अनुदान योजना, सरकार दवारा शुरू की गयी योजनाओं में से है।

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी जनकल्याण योजनाओं की पूरी जानकारी लोगो तक सही पहुंचे, इसके लिए सरकार ने गवर्नमेंट पोर्टल भी बनाए हैं। जहाँ पहले किसी भी UP Government Scheme की जानकारी लेने के लिए संबधित कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते है, उसके बाद भी पूरी जानकारी नहीं मिल पाती थी। पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आपको स्कीम संबधित सभी जानकारी मिल जाती है। इसके साथ में Scheme relates News, Form, Online Apply जैसे सुविधा भी आपको यहाँ पर मिल जाती है।

उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाए और पोर्टल सूची 2023

योजना का नाम (Scheme Name)Post Link
यूपी शादी विवाह अनुदान योजनाShadi Anudan Scheme
मानव सम्पदा पोर्टल (छुट्टी ऑनलाइन आवेदन)Manav Sampada Portal
जनसुनवाई यूपी पोर्टल (ऑनलाइन शिकायत)UP Jansunwai
बेरोजगार भत्ता उत्तर प्रदेशBerojgari Bhatta 2023
यूपी भू नक्शा ऑनलाइन चेकUP Bhu Naksha
राशन कार्ड लिस्ट (Apl, Bpl, Antodaya Card)Ration Card List 2023
यूपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइनUP Bhulekh 2023
IGRSUP मैरिज और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशनIGRSUP Portal
कन्या सुमंगला योजनाKanya Sumangala Yojana
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनाUP Abhyudaya Yojana
वाद यूपी पोर्टलRCCMS Portal
आरटीई फ्री शिक्षा योजनाRTE UP Scheme
ई डिस्ट्रिक यूपीE District UP
पेंशन योजनाSSPY UP Pension
उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्डUPBOCW Portal
यूपी ई गन्ना पोर्टलCaneup E ganna portal

UP Govt Scheme (Sarkari Yojana) की जानकारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं के नाम और उनके मुख्य उद्देश्य आप नीचे देख पाएँगे। अगर आप नीचे दी गयी किसी भी योगी सरकारी योजना या पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी चाहते है तो उपर दी गयी टेबल में दिए लिंक पर क्लिक करके देख सकते है।

1. मानव सम्पदा पोर्टल

यूपी सरकार ने मानव सम्पदा पोर्टल का निर्माण देश के सभी सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों और ऑफिसर के लिए किया है। इस पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर सरकारी स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी, हॉस्पिटल में नियुक्त डॉक्टर और अन्य किसी सरकारी विभाग के नौकरी कर रहा कोई भी कर्मचारी या अफसर छुट्टी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन आवेदन (Online Leave Application) दे सकते है। छुट्टी के लिए आवेदन के अलावा, सर्विस बुक देखने जैसी कई और सुविधाएँ भी यहाँ पर देखी जा सकती है।

2. विवाह अनुदान योजना

Yogi Sarkar ने विवाह अनुदान योजना की शुरुआत गरीब और पिछड़े वर्ग को आर्थिक मदद देने के लिए है। शादी अनुदान स्कीम के अंतर्गत योग्य परिवारों की लड़कियों के विवाह के लिए आर्थिक मदद सरकार की ओर से दी जाती है। ग्रामीण परिवार की वार्षिक आय 46 हजार और शहरी परिवार की सालाना आय 56 हजार से कम होनी जरुरी है तभी वो इस योजना के लाभार्थी बन पाएँगे। माता पिता अपनी 2 कन्याओं तक की शादी के लिए आवेदन दे सकते है। जिसके अंतर्गत परिवार को 51000-51000 तक की आर्थिक मदद लड़कियों की शादी के लिए उन्हें मिल सकती है।

3. यूपी बेरोजगारी भत्ता योजना

अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले है और आपके पास कोई रोजगार नहीं है तो आप उतर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता स्कीम के अंतर्गत भत्ता पा सकते है। अगर आपने अपनी पढाई पूरी कर ली है और उसके बाद भी आपकी नौकरी नहीं लग रही तो आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते है। रजिस्ट्रेशन स्वीकार होने के बाद आपको शिक्षा के आधार पर 1000 से 1500 रूपए प्रतिमाह भत्ते के रूप में मिलना शुरू हो जाएगा। यूपी बेरोजगारी भत्ता फॉर्म और ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए टेबल में योजना के आगे दिए लिंक पर क्लिक करे।

4. राशन कार्ड लिस्ट उत्तर प्रदेश

भारत में रहने वाले आम नागरिक के लिए राशन कार्ड कितना जरुरी है ये हम सब जानते है। गरीब और मध्यमवर्ग परिवार राशन कार्ड से बाज़ार से कम रेट में गेहूँ, चावल, चीनी इत्यादि ले सकते है। अगर आप राशन कार्ड के लिए आवेदन दे चुके है और यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक चाहते है तो आप उत्तर प्रदेश की फ़ूड एंड सप्लाई वेबसाइट पर अपना राशन कार्ड देख और ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। Apl, Bpl या Antodaya ration card download और Status ऑनलाइन चेक करने के लिए उपर दिए लिंक पर जाए।

5. यूपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी ये है की अब उन्हें अपनी जमीन से जुड़े कागजात के लिए तहसील और पटवारी के यहाँ चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब किसान अपने घर पर लैपटॉप या मोबाइल पर यूपी भूलेख पोर्टल की वेबसाइट खोलकर अपने खसरा, खतौनी, जमाबंदी और दूसरे लैंड रिकॉर्ड देख सकते है। अगर आप कोई जमीन खरीदना चाहते है तो यहाँ से आप उस जमीन के मालिक और अन्य जानकारी भी ऑनलाइन ही देख सकते है। ऑनलाइन जमीन संबधित जानकारी पाने के लिए वेबसाइट पर अपनी जमीन का खसरा नंबर या जमाबंदी संख्या डालनी होगी।

6. IGRSUP स्टाम्प विभाग यूपी

उत्तर प्रदेश में शादी पंजीकरण और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए IGRSUP Portal का निर्माण किया गया है। स्टाम्प और यूपी रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा शुरू की गयी इस वेबसाइट पर कोई भी आम नागरिक स्टाम्प सम्बधित काम ऑनलाइन ही करा सकते है। आपने कोई सम्पति खरीदी है तो उसके पंजीकरण और फीस भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन यहाँ से की जा सकती है। नवविवाहित जोड़े अपनी शादी रजिस्ट्रेशन भी इसी पोर्टल पर करा सकते है। इस पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी सेवा का लाभ लेने के लिए आपको पहले यहाँ पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद लॉग इन करके आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

7. यूपी जनसुनवाई पोर्टल

भारत के सरकारी विभागों में आम जनता के काम किस तरह होते है हम सब उससे वाकिफ है। अगर आपकी भी किसी सरकारी विभाग में सुनी नहीं जा रही या फिर किसी अधिकारी द्वारा आपके साथ गलत बर्ताव हो रहा है तो आप उसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर कर सकते है। यूपी सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत आम जनता के निवारण के लिए किया है। अब उन्हें किसी भी तरह की शिकायत के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको इस पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा वहा पर रजिस्ट्रेशन के बाद आसानी से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

8. यूपी भू नक्शा ऑनलाइन

अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य में कोई जमीन खरीद या बेच रहे है तो उसके लिए उस जमीन का नक्शा देखना काफी जरुरी बन जाता है। Bhu Naksha Portal पर आप ऑनलाइन ही किसी भी जमीन का नक्शा देख सकते है। नक्शा देखने के लिए वेबसाइट पर जानकर पहले अपने जिला, तहसील और गाँव का नाम डालना होगा। उसके बाद आपके सामने गाँव का भू नक्शा आ जाएगा। उसके बाद जैसे ही आप जमीन खाता नंबर पर क्लिक करेंगे आपके सामने उस जमीन का नक्शा आ जाएगा।

9. कन्या सुमंगला योजना

यूपी गवर्नमेंट ने प्रदेश में कन्याओं के लिए इस योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का उद्देश्य प्रदेश की कन्याओं की शिक्षा में आर्थिक मदद करना और कन्याओं के प्रति लोगो की सोच को बदलना है। कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत लड़की को 15000 की आर्थिक मदद देना है जो उसके जन्म से लेकर पढाई के दौरान किस्तों में लाभार्थी को मिलती है। एक परिवार की 2 लड़कियों को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए और उसके परिवार में 2 से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए। कन्या सुमंगला स्कीम के लिए अप्लाई करने और अन्य सभी जानकारी के लिए उपर टेबल में दिए क्लिक पर जाए।

10. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अभ्युदय योजना को लांच राज्य के उन छात्रो के लिए किया है जिनकी आर्थिक स्थिति कमज़ोर है। प्रदेश में बहुत से ऐसे छात्र Neet, Jee और UPSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है पर कमज़ोर आर्थिक हालात के कारन कोचिंग नहीं ले पाते। इस स्कीम से उन छात्रो को फ्री कोचिंग दी जाएगी। इस कोचिंग के लिए उन्हें कोई भी फीस नहीं देनी होगी। इसके अलावा Exam से संबधित Question Papers, Exam Syllabus और Study Material भी निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। छात्रो को फ्री टेबलेट भी इस योजना के अंतर्गत दिए जाएगी, जिनसे उन्हें एग्जाम की तैयारी में भी मदद मिलेगी।

दोस्तों इस पोस्ट में दी गयी ये जानकारी UP Govt Scheme List 2023 : उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं? आपको अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करे। हम इस पोस्ट में आने वाली योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी भी अपडेट करते रहंगे।

Leave a Comment