MP Govt Scheme List 2023: मध्य प्रदेश सरकारी योजनाओं की सूची

MP Sarkari Yojana 2023 List: भारत में तेज़ी से विकास करने वाले राज्यों में से एक मध्य प्रदेश है। पिछले 20 सालो में अधिकतर समय बीजीपी सरकार एमपी राज्य में सत्ता में रही है। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान ने अनेक सरकारी योजनाएं और सरकारी पोर्टल की शुरुआत की। इन गवर्नमेंट स्कीम का उद्देश्य राज्य की आम ख़ास जनता के सामाजिक और आर्थिक जीवन में सुधार लाना था। इन स्कीम का लाभ सभी को पारदर्शी तरीके से मिले, इसके लिए उनसे संबधित पोर्टल वेबसाइट बनाई गयी। आज हम मध्य प्रदेश की सभी नई पुरानी सरकारी योजना के आवेदन, फॉर्म, लाभ, अंतिम डेट इत्यादि सभी जानकारी आपको देंगे।

इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री और केंद्र की शुरू की गयी सभी योजनाओं की जानकारी आपको देंगे। अगर आप एमपी राज्य के नागरिक है तो आपको इस लेख को अंत तक पढना चाहिए। महिलाओं, किसानो, छात्रों, व्यपारियो और राज्य के गरीब पिछड़े वर्गों के लिए सरकार द्वारा चलाई सभी स्कीम की लिस्ट नीचे दी गयी है।

मध्य प्रदेश सरकारी योजना (गवर्नमेंट स्कीम)

mp sarkari yojana govt scheme list
mp sarkari yojana

क्षेत्रफल के हिसाब से मध्य प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और इस राज्य की कुल जनसँख्या 7.5 करोड़ के लगभग है। एमपी की राजधानी भोपाल है और सबसे बड़ा शहर इंदौर है। आज भी इस राज्य में करोडो लोग ऐसे है जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश की जनता के लिए हर साल योजनाएँ लाती रहती है जिससे उन लोगो तक आर्थिक और सामाजिक मदद पहुच सके जिन्हें उसकी जरुरत है।

मध्य प्रदेश के लोगो के लिए योजनाएं तो सरकार की तरह से स्कीम तो काफी चलाई जाती है पर लोगो तक उन योजनाओं की जानकारी पहुच नहीं पाती। जिससे सरकार के अथक प्रयास के बाद भी जरूरतमंद जनता सरकारी मदद से महरूम रह जाते है। इसलिए आज हमने मुख्यमंत्री और मोदी सरकार द्वारा शुरू की गयी सभी जन कल्याण योजना और पोर्टल की लिस्ट बनाई जिसकी पूरी जानकारी आप योजना के सामने दिए लिंक पर क्लिक करके जान सकते है।

MP Government Scheme (Yojana) & Portal List

योजना/पोर्टल का नाम (Scheme Name)Post Link
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजनाSambal Yojana
एमपी शिक्षा पोर्टल (छात्रो के लिए पोर्टल)MP Shiksha Portal
मध्य प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल (ऑनलाइन शिकायत)Jansunwai Portal MP
मध्य प्रदेश एमपी भूलेख खसरा खतौनी वेबसाइटMP Bhulekh 2023
एमपी समाधान पोर्टल (ऑनलाइन कंप्लेंट)Samadhan Portal
सहज जन सेवा केंद्र (CSS Center)Sahaj Jan Seva kendra
समग्र आईडी रजिस्ट्रेशनSamagra ID Portal
एमपी रोजगार पोर्टलMP Rojgar Portal
एमपी किसान पंजीयनMP E Uparjan
लाड़ली बहना योजनाCM Ladli Bahna Yojana

मध्य प्रदेश (एमपी) सरकारी योजनाएं 2020-21

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ और वर्तमान सीएम श्री शिवराज चौहान द्वारा चलाई गयी सभी योजनाओं के नाम और उनके उद्देश्य नीचे दिए गए है। MP Government Scheme के साथ में सरकारी पोर्टल के बारे में भी जानकारी नीचे दी गयी है। इन पोर्टल की वेबसाइट पर योजनाओं और सरकारी सुविधाओं के लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन, जरुरी डाक्यूमेंट्स और अन्य सभी जानकारी मिल जाती है।

1. संबल योजना

एमपी के मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान ने 2018 में संबल योजना को शुरू किया। जिसके अंतर्गत राज्य के गरीब मजदूरो और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को आर्थिक मदद मिलती है। गरीब छात्रो को छात्रवर्ती, गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म से पहले और बाद आर्थिक मदद जैसी सुविधाएँ सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी परिवार का BPL Ration Card होना आवश्यक होता है। संबल योजना की पूरी जानकारी लेने के लिए उपर दी गई टेबल में योजना के आगे लिंक पर क्लिक करे।

2. एमपी शिक्षा पोर्टल

प्रदेश शिक्षा विभाग ने राज्य के छात्रो के लिए MP Shiksha Portal का निर्माण किया है। इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर छात्रो के लिए गवर्नमेंट द्वारा चलाई स्कीम और अन्य सेवाओं की जानकारी दी जाती है। अगर आप भी मध्य प्रदेश के विद्यार्थी है तो आप इस पोर्टल से कई लाभ उठा सकते है। छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और लैपटॉप वितरण जैसे कई सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का विकल्प भी हमें इस पोर्टल पर मिल जाता है। इसके अलावा राज्य के सभी छात्रो का रिकॉर्ड, शिक्षा से जुडी खबरे और एग्जाम रिजल्ट भी यहाँ पर देखे जा सकते है।

3. समाधान पोर्टल

मध्य प्रदेश समाधान पोर्टल का निर्माण प्रदेश की आम जनता की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए किया गया है। राज्य के किसी सरकारी विभाग में आपका कोई काम नहीं हो रहा या फिर किसी तरह से आपको नाजायज़ परेशान कही पर किया जा रहा है तो आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते है। ऐसे गरीब लोग जिनकी ज्यादा पहुच नहीं होती और उनकी शिकायत सुनी ना जा रही हो, उनके लिए ये पोर्टल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। बिना कही जाए घर बैठे ही अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकती है। यही से आप अपनी पहले सी दर्ज की गयी शिकायत का स्टेटस भी देख सकते है।

4. एमपी भूलेख खसरा

राज्य के किसानो के लिए अब खुशखबरी ये है की अब उन्हें अपनी जमीन से जुड़े कागजात देखने के लिए उन्हें तहसील और पटवारी के यहाँ चक्कर नहीं लगाने होंगे। पोर्टल की इस वेबसाइट से ही किसान अब अपनी भूमि का खसरा, जमाबंदी, नक़ल जैसे कागजात ऑनलाइन बिना कही जाए ही देख सकते है। इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट mpbhulekh.gov.in है जहाँ से ये सब जमीन संबधित जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकती है। अगर आप भी खेती करते है और अपनी जमीन का खसरा नंबर, नक़ल या भू नक्शा देखना चाहते है तो उपर टेबल में दिए लिंक पर क्लिक करे।

5. सहज जन सेवा केंद्र

सहज जन सेवा पोर्टल पर आप आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, वोटर आईडी जैसे सरकारी डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन बनवा सकते है। एमपी स्टेट में जो लोग रोजगार की तलाश में है, वो सहज पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराके अपना CSC Center खोल सकते है। इस पोर्टल के जरिए वो आम जनता के डॉक्यूमेंट बनवाने, मोबाइल रिचार्ज, ऑनलाइन बिल भुगतान और उन्हें बैंकिंग सुविधाएँ देकर कमीशन कमा सकते है। सहज पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आपके पास एक कंप्यूटर या लैपटॉप होना जरुरी है। इसके अलावा आपकी आयु 18 साल से अधिक होनी भी अनिवार्य है।

6. एमपी जनसुनवाई पोर्टल

मध्य प्रदेश राज्य के आम नागरिक अगर कोई सुझाव या शिकायत सरकार तक पहुचाना चाहते है तो वो जनसुनवाई पोर्टल के द्वारा बिना कही जाए आसानी से करवा सकते है। यहाँ पर Online Complain दर्ज कराकर आप अपनी बात सीधा मुख्यमंत्री शिवराज चौहान तक पंहुचा सकते है। शिकायत देने के लिए आपको इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर आपको शिकायत दर्ज कराने का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करने पर खुले आवेदन फॉर्म में आपको अपना मोबाइल नंबर, सम्बधित विभाग और, शिकायत की डिटेल भरनी होगी। विस्तार से पूरी प्रक्रिया देखने के लिए टेबल में दिए पोस्ट लिंक पर क्लिक करे।

7. समग्र पोर्टल

अगर आप एमपी राज्य के रहने वाले है तो समग्र आईडी कितनी जरुरी है आप ये जानते ही होंगे। जितना जरुरी आधार कार्ड है उतनी ही जरुरी अम्ध्य प्रदेश के लोगो के लिए समग्र आईडी होती है। आब एमपी के ही रहने वाले है इस बात का प्रमाण समग्र आईडी देती है। राज्य में सरकार की तरफ से शुरू की गयी योजनाओं और सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी इस आईडी की आवश्यकता पड़ती है। समग्र पोर्टल पर अपनी आईडी बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। राज्य के नौजवान सरकारी नौकरी के लिए आवेदन देने के लिए भी समग्र आईडी का इस्तेमाल कर सकते है।

8. मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल

एमपी रोजगार पोर्टल का निर्माण एमपी गवर्नमेंट ने प्रदेश के बेरोजगार लोगो को नौकरी देने के लिए किया है। अगर आप भी मध्य प्रदेश के रहने वाले हो और नौकरी की तलाश में हो तो आपको इस पोर्टल पर पंजीकरण करा लेना चाहिए। यहाँ पर रजिस्ट्रेशन कराने के आपको जॉब मिलने में काफी मदद मिल जाती है। आप ये रोजगार रजिस्ट्रेशन घर बैठे बिना किसी कार्यालय में जाए ही कर सकते है। सर्कार द्वारा शुरू किये गए इस पोर्टल पर पंजीयन करना फ्री होगा। आपको किसी तरह की कोई फीस नहीं देनी होगी। रजिस्ट्रेशन, लॉग इन और रोजगार संबधित एनी लाभ लेने के लिए उपर टेबल में दिए लिंक पर क्लिक करे।

9. एमपी उपार्जन पोर्टल

मध्य प्रदेश सरकार जो भी सरकारी योजना शुरू करती है उसका लाभ लेने के लिए पंजीयन करना आवश्यक होता है। प्रदेश के किसानो को उनकी फसलो का उचित रेट मिले, उसके लिए सरकार लगातार प्रयास करती रहती है। सरकार ने किसानो के लिए ही एमपी उपार्जन पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल की वेबसाइट पर जाकर किसान गेहूं, धान और अन्य फसलो की बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इस पोर्टल के बनने से अब किसानो को मंडियों के चक्कर नहीं काटने पड़ते, वो अपने मोबाइल से ही पंजीयन करवा सकते है।

10. लाड़ली बहना योजना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान जी ने लाड़ली बहना योजना अपने जन्मदिन पर लांच किया था। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को आर्थिक मदद देकर उन्हें स्‍वावलम्‍बी बनाना है। इस स्कीम के लाभार्थी को हर महीने खाते में एक हजार रूपए मिलेंगे। इस योजना के लिए आवेदन मध्य प्रदेश राज्य की वो महिलाएं कर सकती है जिनकी आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है। योजना के लिए आवेदन और अन्य जानकारी उपर टेबल में दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते है।

दोस्तों इस लेख में दी गयी मध्य प्रदेश सरकारी योजना : MP Govt Scheme 2021-22 List? जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो एमपी निवासी अपने दोस्तों के साथ इससे शेयर करना मत भूले। सरकार द्वारा भविष्य में शुरू की जाने वाली गवर्नमेंट स्कीम भी हम इस पेज पर अपडेट करते रहेंगे।

Leave a Comment