यूपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन 2024 @ upbhulekh.gov.in

UP Bhulekh Khasra Khatauni Online 2024: उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने जमीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन करने के लिए भूलेख पोर्टल बनाया है। अब यू पी के निवासी जमीन का खसरा खतौनी नकल मैप घर बैठे upbhulekh.gov.in पर देख सकते है। 2023-24 के इलावा 2022 का लैंड रिकॉर्ड भी आप यूपी भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट और एप पर देख सकते है। 

सरकार द्वारा यूपी में भूलेख की प्रक्रिया ऑनलाइन करने का मकसद है की राज्य के नागरिकों को अपनी भूमि की जानकारी लेना आसान हो और उन्हें कहीं जाने की जरुरत ना पड़े।

पोर्टल का नामUP Bhulekh
विभागराजस्व परिषद उत्तर प्रदेश भूलेख
उद्देश्ययूपी खसरा खतौनी ऑनलाइन देखना
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://upbhulekh.gov.in/

यूपी भूलेख क्या है | UP Bhulekh 2023-24

भूलेख भू और लेख को मिला बनाया गया है। भू का मतलब भूमि और लेख का अर्थ है लिखित अकाउंट। भूलेख का अर्थ हुआ भूमि का लिखित रूप में विवरण। अलग अलग राज्यों में भूलेख के अलग अलग नाम है। जैसे भू अभिलेख, अपना खाता, जमीन का ब्यौरा, जमाबंदी नकल। सभी राज्यों ने इसके लिए अपना अलग पोर्टल बनाया है।

Uttar pradesh bhulekh के जरिये जमीन के मालिक का नाम और अन्य जानकारी आसानी से ले सकते है क्योंकि यूपी सरकार के इस ऑनलाइन पोर्टल पर राज्य के हर शहर और गाँव की जमीन का विवरण रखा गया है।

  1. Jamabandi/Public RoR: जमाबंदी फर्द पर land record details होती है जैसे जमीन के मलिक्का नाम, खसरा नंबर, लैंड एरिया।
  2. Khasra Number: खसरा नंबर एकप्रकार से सर्वे नंबर और प्लाट नंबर होता है जो राज्य की सरकार जमीन के लिए देती है।
  3. Khata Khewat Number: खेवत नंबर और खाता नंबर एक तरह का अकाउंट नंबर है जो जमीन के हिस्सों के मालिक को दिया जाता है।
  4. Khatauni Number: खतौनी नंबर एक अकाउंट नंबर है जो खेती करने वाले को दिया जाता है जो भूमि के किसी हिस्से पर फसल ऊगा रहा हो।

upbhulekh.gov.in ऑनलाइन भूलेख पोर्टल

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के निर्माण से पहले भूमि के काम कागजों पर हुआ करते थे। पहले लोगों को भूलेख मैप, जमाबंदी नकल, खसरा खतौनी आदि की जानकारी लेने के लिए पटवारखाने के चक्कर काटने पड़ते थे.जहां सभी up land records को खंगाला जाता था। जो बहुत समय और परेशानी वाला काम था।

upbhulekh.gov.in पर अब यू पी राज्य के लोग घर बैठे मोबाइल और कंप्यूटर पर अपनी जमीन का पूरा विवरण कुछ मिनटों में ऑनलाइन देख सकते है। मोबाइल के जरिये ये सब जानकारी देखने के लिए आप यूपी भूलेख एप डाउनलोड कर सकते है।

यूपी भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन करने की प्रक्रिया को इस प्रकार से किया गया है की हर रोज होने वाली अभिलख गतिविधि सुचारु रूप से हो।

यूपी भूलेख पोर्टल पर ऑनलाइन सेवाएं

  • राजस्व गाँव खतौनी का कोड देखने की प्रक्रिया। 
  • गाटे भूखंड का unique code देखना। 
  • गाटे भूखंड के बाद ग्रस्त होने वाली स्थिति देखना।
  • भूखंड / गाटे के बेचने का स्टेटस चेक करना।
  • खतौनी अभिलेख की नकल ऑनलाइन देखना।
  • खतौनी अंश निर्धारण नकल चेक करना।

उत्तर प्रदेश भूलेख ऑनलाइन के लाभ 

  1. इस पोर्टल के अंतर्गत राज्य के नागरिक अपना जमाबंदी संख्या और खसरा नंबर डाल कर अपनी जमीन की जानकारी ऑनलाइन देख सकते है।
  2. जमीन का खसरा खतौनी और नक्शा देखने व प्रिंट करने के लिए अब पटवारी के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  3. भूमि के मालिक का नाम और जमीन का नक्शा घर बैठे ही देख सकते है।
  4. यू पी government द्वारा बनाये गए इस पोर्टल का फायदा उन लोगों को मिलेगा जो भूमि खरीदने और बेचने की सोच रहे है।
  5. जमीन का विवरण पहले से ही पास होने से किसी भी तरह की ठगी नहीं होगी।

UP Bhulekh Khasra Khatauni Online Check कैसे करे

उत्तर प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी और जमाबंदी नकल ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया बेहद आसान है। अगर आपको इसमें किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है तो निचे बताये स्टेप फॉलो करे।

  • सबसे पहले आपको राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जाना होगा। होमपेज पर आपके सामने कई सेवाओं की लिस्ट आएगी।
uttar pradesh bhulekh up
UP Bhulekh
  • यूपी भूलेख खसरा खतौनी नकल देखना चाहते हो तो खतौनी अधिकार अभिलेख की नकल देखें वाले ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने एक कोड आएगा जिसे आप नीचे भर कर सबमिट पर क्लिक करे। कोड भरने के बाद अब एक फॉर्म खुलेगा जैसा निचे फोटो में दिख रहा है।
up bhulekh khasra khatauni
  • इस पेज पर आपको अपने जिला का नाम, तहसील और गाँव के नाम का चयन करना है। जैसे ही आप ये सब जानकारी चुन लेते है आपके सामने एक नया पेज आएगा।
up bhulekh online

यूपी खसरा खतौनी देखने के लिए अब आपके सामने 4 ऑप्शन आएंगे आप अपने पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार किसी भी एक ऑप्शन पर क्लिक कर सकते है।

  1. खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
  2. खाता संख्या द्वारा खोजें
  3. खातेदार के नाम द्वारा खोजें
  4. नामांतरण दिनांक से खोजें

उचित जानकारी देने के बाद आपके सामने भूलेख की पूरी जानकारी आ जाएगी। आप यहां जमीन के मालिक का नाम और लैंड रिकॉर्ड नंबर देख सकते है। आप इसे डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते है।

उत्तर प्रदेश राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति रजिस्टर कि लिस्ट आप निचे बताये लिंक से देख सकते है। लिस्ट में आपको हर जिले की चकबंदी, सर्वे, ग्राम और टोटल खतौनी की जानकारी मिलेगी।

Uttar Pradesh District List

District NameTotal Chakbandi Village KhatauniGram Khatauni 
Total Village KhatauniTotal Survey Village Khatauni

UP Bhulekh Map कैसे देखें

यूपी भूलेख नक्शा ऑनलाइन देखने का पोर्टल खसरा खतौनी के पोर्टल से अलग है। मैप देखने के आप को इसकी ऑफिसियल वेबसाइट upbhunaksha.gov.in पर जाना होगा। यहां आप अपने जिला, तहसील, गाँव का नाम, खसरा संख्या और खाता नंबर भर कर अपनी जमीन का नक्शा देख  और डाउनलोड कर सकते है।

मैप पर हर भूमि के प्रकार के अनुसार रंगों का चुनाव किया है। जैसे बंजर भूमि की पहचान के लिए गहरा नीला रंग, खेती ना होने वाली जमीन के लिए गुलाबी रंग और कृषि योग्य भूमिके लिए पीला रंग। इसकी जानकारी विस्तार में देने और ऑनलाइन भूलेख मैप देखने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझने के लिए आप निचे बताये गए आर्टिकल को पढ़ सकते है।

Bhulekh UP App Download कैसे करे

जैसे कि हमने इस आर्टिकल में बताया की आप मोबाइल पर भी अपनी भूमि का खसरा खतौनी देख सकते है। इसके लिए मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करनी होगी।

  1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर खोल ले।
  2. अब सर्च बॉक्स में up bhulekh app लिख कर सर्च के बटन पर क्लिक करे।
  3. आपके सामने अब एक लिस्ट आएगी जिसमें आप पहले वाले भूलेख पर करे।
  4. यहां आप install पर क्लिक करे। कुछ ही देर में एप मोबाइल पर डाउनलोड हो जाएगी।
  5. अब एप खोलकर आप यूपी में जमीन से जुड़ी जानकारी ले सकते है।

भूलेख यू पी हेल्पलाइन कांटेक्ट नंबर

इस आर्टिकल में हमने यूपी राज्य में 2024 जमीन से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया सरल भाषा में देने का प्रयास किया है। अगर आपको भूलेख से संबंधित कोई समस्या आ रही है तो आप निचे बताये हुए किसी भी तरीके से कांटेक्ट कर सकते है।

Address: कम्प्यूटर सेल, राजस्व परिषद्, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

Contact Number: 0522-2217145

Official Email id: [email protected]

दोस्तों up bhulekh khasra khatauni online का ये आर्टिकल अच्छा लगे तो अपने साथियों के साथ भी शेयर करे। भूलेख खसरा खतौनी उत्तर प्रदेश 2023-24 से जुड़े कोई सवाल है तो कमेंट में पूछ सकते है।

उत्तर प्रदेश भूलेख से संबंधित सवाल जवाब (FAQ)

यूपी भूलेख पोर्टल क्या है?

उत्तर प्रदेश में सरकार ने जमीन का विवरण देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है और यूपी भूलेख पोर्टल सर्कार की ऑफिसियल वेबसाइट है।

उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी डाउनलोड कैसे करें?

जमाबंदी नकल खतौनी आप भूलेख पोर्टल पर खसरा संख्या की मदद से देख और डाउनलोड कर सकते है।

यूपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे निकाले?

यूपी भूलेख खतौनी खसरा ऑनलाइन देखने के लिए आप इस वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाए और खतौनी अधिकार अभिलेख पर क्लिक करे। अब आप अपने जिला, तहसील, नाम और खसरा नंबर बता कर UP Bhulekh Khasra Khatauni 2024 देख सकते है। 

Leave a Comment