Bhulekh Bhu Naksha UP: अगर आप उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी है और आपके पास जमीन है या फिर जमीन लेना या बेचना चाहते है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। यूपी सरकार ने जमीन और खेत का नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन कर दी है। यू पी भू नक्शा पोर्टल पर 20 का मैप देखना चाहते हो या 2019, 2020, का आप घर बैठे आसानी से देख सकते है। आज हम जानेंगे भूलेख भू नक्शा उत्तर प्रदेश ऑनलाइन कैसे चेक करें।
यूपी भूलेख नक्शा आपको कृषि से संबंधित भूमि की सारी जानकारी ऑनलाइन देता है। अगर आप भी ऐसी कोई जमीन खरीद या बेच रहे है जिस पर आप खेती करना चाहते है तो पहले उत्तर प्रदेश भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर भूमि के बारे में चेक जरूर करे।
यहां आप जमीन के मालिक का नाम और जमीन के प्रकार आदि की जानकारी ले सकते है। अगर UP Bhulekh Bhu Naksha से संबंधित पूरी जानकारी पहले ही पास हो तो आप किसी भी तरह की धोखेबाजी और ठगी से बच सकते है।
Contents
यू पी भू नक्शा – Bhu Naksha UP 2022-23
जमीन से जुड़े सरकारी कामों को करने में पहले बहुत समय लगता था और साथ ही कई तरह की परेशानी होती थी। पहले भूमि की सारी जानकारी कागजों पर होती थी। ऐसे में जब किसी को अपनी भूमि के पिछले सालों की जानकारी चाहिए होती थी तब सभी रिकॉर्ड खगालने पड़ते थे जिसमें बहुत समय लगता था।
उत्तर प्रदेश में अब ये सारी जानकारी ऑनलाइन कर दी गयी है। इसके कई फायदे है पहला ये अब जमीन का नया पुराना सारा ब्योरा रखना आसान हो गया है दूसरा ये की अब कुछ ही मिनटों में जमीन का खसरा खतौनी नकल नक्शा जैसी जानकारी घर बैठे मिल जाती है।
भू नक्शा उत्तर प्रदेश 2021-22-23 देखने का पोर्टल खतौनी नकल देखने के ऑनलाइन पोर्टल से अलग है। जिसपर आप मैप देखने के साथ साथ डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते है।
UP Bhu Naksha Key Points
योजना का नाम | Bhulekh Bhu Naksha UP |
विभाग | भूमि रिकॉर्ड विभाग |
उद्देश्य | उत्तर प्रदेश भूलेख नक्शा ऑनलाइन देखना |
यूपी नक्शा वेबसाइट | www.upbhunaksha.gov.in |
खसरा खतौनी वेबसाइट | www.upbhulekh.gov.in |
UP Bhulekh Naksha ऑनलाइन कैसे देखें
भूलेख यू पी भू नक्शा ऑनलाइन पोर्टल पर देखने की प्रक्रिया बेहद आसान है। अगर आपको अपने गाँव और जमीन का नक्शा देखना है तो निचे बताई गयी प्रक्रिया को फॉलो करे। अगर आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं है तो आप अपने मोबाइल से भी नक्शा ऑनलाइन देख सकते है।
- उत्तर प्रदेश में जमीन या खेत का नक्शा देखने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट upbhunaksha.gov.in पर जाये। अब आपके सामने एक होम पेज खुलेगा जैसा निचे फोटो में दिखाई दे रहा है।
- यहां आप को अपने जिला, तहसील और गाँव के नाम की जानकारी देनी है। अब आपके सामने आपके village का भूलेख नक्शा आ जायेगा।
- अब आपको अपनी जमीन के खाता नंबर पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद जमीन के नक्शे के साथ साथ अन्य जानकारी भी आपके सामने आ जाएगी। जैसे खातेदार का नाम, खाता संख्या और खसरा संख्या।
- ये जानकारी आपको map के दाईं तरफ दिखाई देगी जैसा निचे फोटो में दिख रहा है।
- अब आपको निचे की तरफ Map Report का एक ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद पोर्टल पर एक नया पेज खुलेगा जिसपर आप शजरा मैप ऑनलाइन देख सकते है।
- Bhu naksha up जो आपके सामने दिख रहा है आप इसे डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते है।
- एक बात का ध्यान रहे bhu naksha portal पर अपने village की जानकारी भरने और अन्य विकल्प चुनने के बाद थोड़ा नक्शा दिखने में थोड़ा समय लग सकता है।
जाने – यूपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें
भूलेख भू नक्शा उत्तर प्रदेश अन्य जानकारी
Bhulekh naksha up की वेबसाइट पर जमीन का नक्शा देखते समय अलग अलग प्रकार की भूमि के लिए अलग रंगों का प्रयोग किया जाता है। नक्शे पर दिखने वाले रंगों का मतलब आप निचे देख सकते है। ये आप को भूमि के प्रकार और विशेषता जानने में मदद करते है।
भूमि रंग | भूमि की जानकारी और विशेषता |
---|---|
5-3-ङ | बंजर अन्य कृषि योग्य जमीन। |
1-क | जमीन जो संक्रमणीय भूमिधरों के अधिकार में आती हो। |
6-1 | जलमग्न होने की वजह से खेती के लिए अयोग्य हो गयी भूमि। |
6-2 | कृषि ना होने वाली भूमि जैसे भवन, सड़कें, स्थल, रेलवे और ऐसी दूसरी जमीन जो कृषि के इलावा दूसरे उपयोगों में लायी जाती है। |
2 | भूमि जो असंक्रमणीय भूमिधरों के अधिकार में हो। |
5-1 | भमि जो कृषि योग्य हो जैसे नई परती। |
6-4 | ऐसी भूमि जो अज्ञात कारणों से कृषि योग्य ना हो। |
जैसे की हमने बताया भू नक्शा पोर्टल की वेबसाइट पर आप नक्शा देख सकते है। अगर आप यू पी में अपनी जमीन का खाता नंबर जमाबंदी नकल खसरा खतौनी की जानकारी चाहते है तो आप इस वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in/ के जरिये देख सकते है।
दोस्तों भूलेख भू नक्शा यू पी – bhu naksha 2023 up ऑनलाइन पोर्टल पर कैसे देखें के इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी अच्छी लगे तो अपने साथियों के साथ भी शेयर करें और अगर आपके पास भूलेख नक्शा उत्तर प्रदेश 2020 या 2019 से जुड़ी न्यूज़ है तो कमेंट कर के बताएं।
यूपी भूलेख नक्शा से जुड़े सवाल जवाब | UP Bhu Naksha FAQ
उत्तर प्रदेश में जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पोर्टल पर जाये। आप जिले, तहसील, गाँव के नाम और खाता संख्या की मदद से भूलेख मैप देख सकते है।
भू नक्शा के पोर्टल पर जमीन प्लाट की जानकारी देने के बाद जमीन के मालिक का नाम और खसरा संख्या दाईं तरफ दिखाई देगा।
भूमि के प्रकार और विशेषता के बारे में बतात्ते है। अलग अलग जमीन के प्रकार के लिए अलग रंग इस्तेमाल किया जाता है। इसकी पूरी जानकारी आर्टिकल में पढ़ सकते है।