[2024] MP Rojgar Portal Registration Online एमपी रोजगार पंजीयन

MP Rojgar Portal 2024: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के बेरोजगार लोगो को रोजगार देने के उद्देश्य से एमपी रोजगार पोर्टल (जॉब मेला) का निर्माण किया है। इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर एमपी स्टेट का कोई भी नागरिक बिना सरकारी रोजगार कार्यालय में जाए ही घर बैठे रजिस्ट्रेशन करा सकते है। इस पोर्टल पर होने वाले Online Registration की पूरी जानकारी mprojgar.gov.in पर ही मिल जाएगी। आगे इस पोस्ट में हम आपको रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया और इस पोर्टल से जुडी पूरी जानकारी आपको देंगे।

मध्य प्रदेश रोजगार मेला पोर्टल का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार नौजवानों को उनकी शिक्षा और योग्यता के अनुसार जॉब देना है। यहाँ पर रजिस्ट्रेशन करने का कोई भी शुल्क आपसे नहीं लिया जाता। आपको यहाँ पर अलग अलग विभाग की Top Vacancies भी मिल जाती है। आप इन जॉब्स से जुडी सभी अहम जानकारी वहां पर देख सकते है और यही से उन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन देने की सुविधा भी Rojgar Portal MP पर मिल जाती है।

एमपी रोजगार पोर्टल @mprojgar.gov.in

भारत एक विकासशील देश हैं जहाँ पर बेरोजगारी एक मुख्य समस्या है। पिछले साल कोरोना बीमारी की वजह से हुए लॉकडाउन की वजह से लाखो नौजवानों को अपनी नौकरी से हाथ भी धोना पड़ा। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार ने MP Rojgar Portal का निर्माण राज्य के ऐसे लोगो के लिए किया है जो नौकरी की तलाश में है। इस पोर्टल पर वो अपना फ्री पंजीकरण कर सकते है जिससे उन्हें रोजगार मिलने में काफी मदद होती है।

एमपी रोजगार पोर्टल पर किया जाने वाला ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन केवल एक महीने के लिए ही वैध होता है। अगर आप ऑनलाइन रजिस्टर करते है तो ये अस्थाई रजिस्ट्रेशन होगा। इसे स्थाई करने के लिए आपको सरकारी रोजगार कार्यालय में जाना होगा। वहा जाकर जब आप पंजीयन करेंगे वो 3 साल के लिए वैध होगा। 3 साल के बाद आपको आपका पंजीयन नवीनीकरण (registration renewal) करना आवश्यक होगा। यदि आप पंजीयन नवीनीकरण नहीं करा पाते तो आपको रजिस्ट्रेशन ख़ारिज हो जाएगा।

मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल का उद्देश्य

इस पोर्टल का निर्माण करने के पीछे सरकार का उद्देश्य प्रदेश के उन लोगो को रोजगार पाने में मदद करना है जो योग्यता होने के बावजूद नौकरी की तलाश में है। इस पोर्टल के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण संभव हो पाता है। अब उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ते। घर बैठे बिना कही जाए ऑनलाइन पंजीयन इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर ही हो जाता है।

मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के भारतीय नागरिक भी यहाँ पर पंजीयन करा सकते है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग इन करके कई कैरिएर संबधित कई सुविधाओं का फायदा लिया जा सकता है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य लोगो को उनकी शैक्षित योग्यता और अनुभव के आधार पर सही रोजगार दिलवाने में मदद करना है। इस पोर्टल के जरिए अब तक हजारो बेरोजगार नौकरी पा चुके है।

MP Rojgar Portal Highlight

पोर्टल का नामMP Rojgar Portal
निर्माण कियामध्य प्रदेश तकनीकी शिक्षा कौशल विकास और रोजगार विभाग
उद्देश्यबेरोजगार लोगो को रोजगार उपलब्ध कराना
लाभार्थीदेश की बेरोजगार जनता
ऑफिसियल वेबसाइट http://mprojgar.gov.in/

एमपी रोजगार पोर्टल 2024 के लाभ और सुविधाएँ

  • मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक को कोई फीस नहीं देनी पड़ती।
  • अब नौकरी की तलाश कर रहे नौजवानों को सरकारी रोजगार पंजीकरण के लिए किसी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
  • यहाँ ऑनलाइन फॉर्म, नए रोजगार, पंजीकरण और आवेदन जैसे रोजगार संबधित सभी जानकारी ऑनलाइन ही मिल जाती है।
  • उम्मीदवार नौकरी टाइप, स्थान, सैलरी का चुनाव अपनी शिक्षा और इच्छानुसार कर सकते है।
  • इस पोर्टल पर जॉब की तलाश करने वाले नागरिको के साथ में कंपनियों और अन्य विभाग के मालिक भी रजिस्टर कर सकते है।
  • इस वेबसाइट पर विभिन्न विभाग की शीर्ष रिक्तियाँ (TOP VACANCIES) की जानकारी मिल जाती है। यही से आप अपनी इच्छानुसार किसी भी नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन दे सकते है।

MP Rojgar Portal Registration 2024

मध्य प्रदेश के नागरिको को अब रोजगार पंजीकरण के लिए कही जाने की जरुरत नहीं है अब वो अपने घर से ही लैपटॉप या मोबाइल पर बिना कोई पैसा दिए रजिस्ट्रेशन करा सकते है। MP Rojgar Panjiyan करने के बाद Login करके ही आप इस पोर्टल की सभी सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता और जरुरी डाक्यूमेंट्स और प्रक्रिया के सभी आसान स्टेप्स नीचे दिए गए है।

पंजीयन के लिए पात्रता और डाक्यूमेंट्स

  • आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • उमीदवार का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • शिक्षा प्रमाण पत्र (मार्कशीट)
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर

रोजगार ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया

  • जो नागरिक नौकरी पाने के इच्छुक है उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले एमपी रोजगार पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट होमपेज खुल जाएगा, जहाँ पर आपको ‘Job Seeker New to this Portal’ विकल्प के नीचे दिए Register Now पर क्लिक करना है।
MP Rojgar Portal Registration
MP Rojgar Portal
  • अब आपकी स्क्रीन पर Job Seeker Registration पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको पंजीयन फॉर्म दिखाई देगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम, पिता का नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड नंबर जैसे सभी जानकारी सही भरनी है।
MP Rojgar Registration Form
  • ये सभी जानकारी भरने के बाद आपको अंत में Username और Password भरना है। जो भी यूजरनाम, पासवर्ड आप यहाँ पर डालेंगे, वो Login के लिए काम आएगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर , अंत में दिए Subscribe for job alert विकल्प में SMS या Email विकल्प में से कोई एक चुनना है।
  • इसके बाद आपको सबसे नीचे दिए बटन Proceed पर क्लिक करना है और आपके पंजीयन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Rojgar Portal पर Login कैसे करे

  • अगर आपने www.mprojgar.gov.in पर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है तो आप पोर्टल पर लॉग इन कर सकते है।
  • Log in करने के लिए आपको फिर से एमपी रोजगार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जाना होगा।
  • होमपेज पर Job Seeker Registration के नीचे Registration Now बटन के नीचे Login Here विकल्प पर क्लिक करिए।
  • क्लिक करते ही आपके सामने Job Seeker Login फॉर्म खुल जाएगा। जिसमे आपको रजिस्ट्रेशन के समय डाला गया Username और Password भरना है।
MP Rojgar Portal Login
Rojgar Portal Login
  • यूजरनाम, पासवर्ड भरने के बाद अंत में दिए गए बटन Login पर क्लिक करने के बाद आप लॉग इन कर जाएँगे।

अपने रोजगार पंजीयन की जानकारी कैसे जाने

  • अगर आप रोजगार रजिस्ट्रेशन करवा चुके है और अपने रजिस्ट्रेशन जानकारी देखना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट www.mprojgar.gov.in पर जाए।
  • होमपेज पर उपर दाई तरफ दिए विकल्प Know Your Registration पर क्लिक करे।
MP Rojgar Portal Know Your Registration
  • अब आपकी स्क्रीन पर Know Your Registration Details नाम से पेज खुलेगा। जहाँ पर आपको अपना Name, Gender, Aadhar Number जैसे डिटेल भरनी है।
mp rojgar panjiyan jaane
  • सभी जानकारी भरने के बाद अंत में दिए बटन Submit पर क्लिक करते ही आपके सामने आपकी Registration Detail आ जाएगी।

Rojgar Registration Renewal कैसे करे

  • अपने एमपी रोजगार पोर्टल पर किये गए पंजीयन का रिन्यूअल करने के लिए आपको सर्वप्रथम ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट होमपेज पर आपको Renew Registration का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने Renew Registration नाम से एक फॉर्म खुलेगा, जिसमे दिए बॉक्स में आपको अपना Registration Number डालना है और अंत में दिए Renew Registration बटन पर क्लिक कर देना है।
MP Rojgar Registration Renewal
Registration Renewal
  • Renew Registration पर क्लिक करने के बाद आपके पंजीयन रिन्यूअल की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

MP Rojgar Portal Helpline Detail

मध्य प्रदेश सर्कार द्वारा शुरू किये गए एमपी रोजगार पोर्टल पर पंजीयन या किसी और सुविधा को लेकर आपके कोई सवाल है तो नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या फिर ईमेल करके पूछ सकते है।

  • एड्रेस: रोजगार सेवा केंद्र (Employment service center), कार्यालय नंबर 11, प्रथम तल, सैटेलाइट प्लाजा, अयोध्या बायपास, भोपाल, मध्य प्रदेश 462041
  • टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर: 18005727751
  • कॉल सेंटर प्रमुख: – सिद्धार्थ श्रीवास्तव
  • ईमेल आईडी: [email protected]

मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल से जुड़े सवाल (Faqs)

MP Rojgar Portal Registration कितने समय के लिए वैध होता है?

एमपी पोर्टल पर होने वाला ऑनलाइन पंजीयन 1 महीने के लिए ही वैध हैं। ये रजिस्ट्रेशन अस्थाई होता है जिसे स्थाई करवाने के लिए सरकारी कार्यालय में जाना पड़ता है।

पोर्टल पर किये जाने वाले पंजीयन में फीस कितनी लगती है?

मध्य प्रदेश में नौकरी पाने के इच्छुक अपना पंजीयन इस इस पोर्टल पर निशुल्क करा सकते है। रजिस्ट्रेशन के लिए कोई भी फीस आपको नहीं देनी पड़ती।

Login Password भूल जाने पर Password reset कैसे करे?

एमपी रोजगार पोर्टल पर लॉग इन के लिए पासवर्ड की जरुरत होती है। अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए है तो Login Page पर जाकर अपना Username डालकर नीचे दिए गए Click Here to Reset Password पर क्लिक करके पासवर्ड रिसेट कर सकते है।

हम आशा करते है आपको MP Rojgar Portal Registration, Login और इस पोर्टल से संबधित अन्य सभी जानकारी मिल गई होगी। मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल से जुड़े अपने अन्य कोई सवाल आप कमेंट्स में लिखकर हमसे पूछ सकते है।

Leave a Comment