MP Bhulekh 2024 – मध्य प्रदेश एमपी भूलेख खसरा खतौनी नकल जमीन का भू नक्शा

MP Bhulekh Khasra Khatauni Nakal Bhu Naksha: अगर आप मध्य प्रदेश के नागरिक है और आपके पास कोई भूमि या खेत है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने सभी mp land records ऑनलाइन कर दिए है। आप मध्य प्रदेश भूलेख के पोर्टल पर 2023 – 2024 के सभी रिकॉर्ड उपलब्ध है। इस वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर एमपी भूलेख खसरा खतौनी नकल जमीन का नक्शा भू अभिलेख जमाबंदी की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते है।

मध्य प्रदेश में भूलेख की सुविधा ऑनलाइन होने के बाद अब लोगों को अपनी भूमि की जानकारी लेने के लिए बार बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब किसी भी समय आप किसी भी जगह बैठे मोबाइल फोन या कंप्यूटर की मदद से कुछ ही मिनटों में जमीन का खसरा खतौनी जैसी जानकारी आसानी से ले सकते है।

मध्य प्रदेश भूलेख क्या है – MP Bhulekh 2023-24

अगर आप ने पहले कभी जमीन से संबंधित कोई सरकारी काम किया है तो आप जानते ही होंगे की ये कितनी जटिल प्रक्रिया है और इसमें कितना समय लगता है। सरकारी दफ्तरों में जाना, application form भरना जैसे काम ही काफी समय ले लेते थे।

पहले के समय में ये सब काम कागजों पर किये जाते थे। ऐसे में भूमि से जुडी कोई भी जानकारी निकलने के लिए पहले भूमि के सभी रिकॉर्ड खगालने पड़ते थे जिसमें बहुत समय लगता था।

अब ये समस्या नहीं होगी। मध्य प्रदेश की सरकार ने सभी लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिए। इसका एक फायदा विभाग को भी है। अब उन्हें जमीन की नई पुरानी सभी जानकारी रखने और देखने में आसानी होगी।

MP land record के ऑनलाइन पोर्टल पर फसल निरीक्षण रजिस्टर, भूमि के अधिकार और किरायेदारी जैसे रिकॉर्ड आप देख सकते है।

जमीन का आकार और मिट्टी के प्रकार से लेकर भूमि और फसलों की जानकारी भी आप भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर देख सकते है।

MP Bhulekh Key Features

पोर्टल का नामMP Bhulekh
उद्देश्यMP Land Record Report
विभाग का नामराजस्व विभाग मध्यप्रदेश
ऑफिसियल वेबसाइटmpbhulekh.gov.in
एमपी भूलेख आवेदनखसरा, खतौनी, नकल, भू नक्शा

एमपी भूलेख के फायदे

  1. मध्य प्रदेश में जमीन की सारी जानकारी ऑनलाइन होने के बाद अब पटवारी के ऑफिस और तहसील के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
  2. वेबसाइट के जरिये आपके लिए ये जानना आसान होगा की जमीन का मालिक कौन है और जमीन का सही नक्शा क्या है।
  3. एमपी भूलेख के इस ऑनलाइन पोर्टल का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो या तो जमीन बेच रहे है या खरीद रहे है क्योंकि आपके पास जमीन से संबंधित सारी जानकारी पहले से ही होगी और आप किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बच सकते है।
  4. अगर आप भूमि पर लोन लेना चाहते है तो आपको खसरा खतौनी जमाबंदी नकल की जरुरत पड़ेगी। आप घर बैठे अपना खाता खसरा नंबर डाल कर ये सब जानकारी आसानी से ले सकते है।
  5. MP भूलेख खसरा खतौनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन होने से पैसा और समय तो बचेगा ही और साथ में जो परेशानी पहले सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने में होती थी वो भी नहीं होगी।
  6. जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन देखने के साथ साथ आप इसे डाउनलोड भी कर सकते है और अपने खाते को अपडेट भी कर सकते है।

एमपी भूलेख खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे चेक करें

मध्य प्रदेश की सरकार ने भूमि की सारी जानकारी ऑनलाइन तो कर दी है पर ज्यादातर लोगों को अभी तक ये नहीं पता की इस का प्रयोग कैसे करना है। अगर आपको भी भूमि के रिकॉर्ड चेक करने में परेशानी आ रही है तो नीचे बताई गयी प्रक्रिया को पढ़े और इसका पालन करे।

  • निचे बताई गयी प्रक्रिया से आप mp bhulekh khasra khatauni nakal online check कर सकते है। हमने यहां इस प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाने का प्रयास किया है।
  • सबसे पहले आप भूलेख मध्य प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये जिसका नाम mpbhulekh.gov.in है। आप यहां क्लिक करके भी सीधे पोर्टल पर जा सकते है।
  • अब आपके सामने ‘आयुक्त भू अभिलेख’ नाम से पोर्टल होमपेज खुल जाएगा। इस पेज में आपको कई विकल्प दिखेंगे, जिसमे से आपको ‘भू-अभिलेख (Bhu-Abhilekh)’ पर क्लिक कर देना है।
mp bhulekh khasra khatauni nakal online check
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा जिसमे आपको 2 विकल्प दिखाई देंगे। जिसमे से आपको पहले विकल्प क्या आप भू अभिलेख में खसरा खोजना चाहते है? के नीचे दिए Yes बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने MP Land Records Page खुल जाएगा जिसपर आप मध्य प्रदेश के किसी भी जमीन का खसरा, खतौनी की कॉपी चेक और डाउनलोड कर पाएँगे।
  • इस भूखंड का विवरण पेज में आपको सबसे पहले दिए ऑप्शन में Khasra, Khtaoni Copy की भाषा का चुनाव करना है, जैसे हमने हिंदी को चुना है।
  • इसके बाद आपको एक फॉर्म दिखाई देगा, इस फॉर्म आपको भू भाग यूनिट आईडी, ULPIN Number, भूमिस्वामी आईडी, जिला ,तहसील और गाव इत्यादि जानकरी भरनी है। अगर आपको भू भाग आईडी या UPPIN Number नहीं पता तो आप उन्हें रिक्त छोड़ कर, जिला तहसील और गाँव विकल्पों को ही भर सकते है।
  • इसके बाद भू स्वामी, प्लाट संख्या या खसरा संख्या में से कोई एक सिलेक्ट करना है, जो भी आपको पता हो वो सिलेक्ट कर दे।
  • फॉर्म पूरा भरने के बाद विवरण देखे बटन पर क्लिक कर दे।
  • अगर आप खसरा नंबर का चयन करते है तो अब आपके सामने भू अभिलेख जानने के लिय 3 विकल्प आएंगे। आपको इनमें से कोई एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • खसरा नंबर के अनुसार, खसरा खाते के अनुसार और खसरा नक्शे के अनुसार।
  • सारी जानकारी देने के बाद नीचे विवरण देखेपर क्लिक करे। आपके द्वारा चुने हुए विकल्पों के अनुसार आपका mp bhulekh khasra आपके सामने आ जायेगा जोकि निचे दिख रहे चित्र जैसा दिखेगा। 
madhya pradesh bhulekh  2020
  • उम्मीद करते है की आपको अब मध्य प्रदेश भूलेख खसरा नकल ऑनलाइन देखना आ गया होगा।  इसे आप डाउनलोड भी कर सकते है।

भू नक्शा मध्यप्रदेश 2024 – MP Bhulekh Naksha

मध्य प्रदेश भू किश्तबंदी नक्शा (map) देखने की सुविधा भी सरकार ने ऑनलाइन कर दी है। एमपी के निवासी इस वेबसाइट पोर्टल की मदद से अपनी जमीन और खेत का bhulekh naksha घर बैठे ऑनलाइन देख सकते है और साथ ही नक्शे को डाउनलोड भी कर सकते है।

MP geo map online देखने की प्रक्रिया बेहद ही आसान है पर अगर आप को इस प्रक्रिया में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो निचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें।

जमीन का नक्शा ऑनलाइन कैसे देखे

  • ऑनलाइन जमीन का नक्शा देखने के लिए आपको पहले MP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल mpbhulekh.gov.in पर जाना होगा।
MP Bhu Naksha
  • वेबसाइट के पहले पेज पर आपको भू भाग नक्शा (Land Parcel Map) पर क्लिक करे।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको जिला तहसील और गाँव का नाम बताना होगा।
mp bhulekh naksha
  • सारी जानकारी देते ही आपके सामने map आ जाएगा। आप इसमें खसरा संख्या डाल कर जमीन का रकबा, खेत का नक्शा आदि देख सकते है।
mp jamin ka naksha online
  • आप यहां से अपनी भूमि किश्तबंदी एवं भू नक्शा डाउनलोड भी कर सकते है।

MP Bhulekh Mobile APP

  • ऑनलाइन वेबसाइट पोर्टल के इलावा एमपी खसरा खतौनी नकल जमीन का भू नक्शा आप अपने मोबाइल फोन पर App की मदद से भी देख सकते है।
  • मध्य प्रदेश की सरकार ने land record report देखने के लिए मोबाइल ऐप की शुरुआत की है जिसपर आप वो सारी जानकारी ले सकते है जो ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • इस ऐप का नाम है MP Land Records – MP Bhu Abhilekh.
  • गूगल प्ले स्टोर पर जा कर इस ऐप को अपने मोबाइल पर download और install कर सकते है।

मध्य प्रदेश भूलेख कांटेक्ट हेल्पलाइन नंबर

भूलेख मध्य प्रदेश वेबसाइट पर अगर आप को 2023, 2024 या किसी भी अन्य साल की भूमि की जानकारी निकालने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो आप पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते है और हेल्पलाइन नंबर पर contact भी कर सकते है। 

  1. शिकायत दर्ज करने के लिए पहले वेबसाइट खोले। अब आप को मेन्यू में Grievance नाम का एक ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक कर दे।
  2. बाईं तरफ दिख रहे विकल्पों में पब्लिक का चयन करे। अब आपके सामने एक application form आएगा।
  3. इस फॉर्म में सारी जानकारी भरने के बाद अपनाई complaint का विवरण भी दे सकते है। इसके बाद अपना फॉर्म सबमिट कर दे।
  4. अगर आप ने पहले से registration किया हुआ है तो बाईं तरफ से पंजीकृत उपयोगकर्ता का चयन भरे।
  5. आप अपनी complaint status भी check कर सकते है। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर और अपना complaint number दर्ज करना होगा फिर आपकी शिकायत की स्थिति आपके सामने आ जाएगी।

अगर आपको खसरा नकल खतौनी या भू नक्शा देखने में कोई  या आप  जुड़ी कोई अन्य जानकारी चाहते  है तो customer care number पर कांटेक्ट भी कर सकते है।

MP Bhulekh Toll Free Number – 18002336763

Gov Contact us Email[email protected]

mpbhulekh.gov.in पर मिलने वाली सुविधाएं 

  • खसरा खतौनी जमाबंदी नकल
  • भू किश्तबंदी नक्शा
  • पब्लिक यूजर पंजीकरण 
  • भू अभिलेख प्रतिलिपि
  • राजस्व भुगतान
  • खसरा / B1 / नक्शा प्रतिलिपि
  • गांव की सूची
  • प्रतिलिपि आवेदन पत्र डाउनलोड
  • डाटा परिमार्जन रिपोर्ट

दोस्तों एमपी भूलेख खसरा खतौनी नकल भू अभिलेख जमीन का नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें का ये आर्टिकल अच्छा लगे तो अपने साथियों के साथ शेयर करे ताकि उन्हें भी मध्य प्रदेश सरकारी की इस योजना का लाभ मिले और mp bhulekh land record report 2023 – 2024 निकाल सके।

Leave a Comment