Sahaj Jan Seva Kendra Portal: भारत में बेरोजगारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। देश में बढती जनसँख्या और रोजगार की कमी से गरीब और गरीब होता जा रहा है। ऐसे में सहज जन सेवा केंद्र उन लोगो के लिए एक आशा की किरण बन सकता है जो रोजगार तलाश रहे है। Sahaj Jan Seva एक तरह का CSC Center है जहाँ से आधार कार्ड, पेन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र जैसे सरकारी कागजात बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। गावों, शहरो या छोटे कस्बो के लोग बड़ी आसानी से सहज जन सेवा केंद्र खोल कर अच्छी कमाई कर सकते है। आगे जानेंगे Sahaj Portal Registration, Login, Home, Path, Services से जुडी सभी जानकारी।
हमारे पिछले लेख में हमने आपको डिजिटल ग्रामीण सेवा केंद्र के बारे में जानकारी दी थी जो भी एक कॉमन सर्विस सेंटर है। वो एक प्राइवेट CSC Center है, पर सहज सेवा केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया CSC Center है जिसके जरिये आप भी अपना कॉमन सर्विस सकते है जिसके जरिये लोगो तक उनके सरकारी कागज बनवाने से लेकर बिल भुगतान तक कई सुविधाए पंहुचा सकते है। इन सभी सुविधाओं और उसके बदले मिलने वाले कमीशन के बारे में आगे बात करेंगे।
Sahaj Portal Registration Login Home Path
दुनिया के तेज़ी से विकास करने वाले देशो में से एक भारत है। चीन, अमेरिका, जापान जैसे विकसित देशो के जैसे विकास करने के लिए भारत का डिजिलीकरण होना बहुत जरुरी है। इंटरनेट के इस युग में भारत में डिजिलीकरण को बढ़ावा देने के लिए सहज जन सेवा केंद्र की शुरुआत की। इस पोर्टल के जरिए गाव, कस्बो और भारत के किसी भी शहर के निवासी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, राशन कार्ड, फ़ास्ट टैग जैसे डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन बनवा सकते है।
सरकारी कागजात बनवाने के साथ में बैंकिंग, बीमा और ऑनलाइन बिल भुगतान से जुडी कई सेवाओं के फायदा सहज पोर्टल से लिया जा सकता है। sahaj jan seva kendra खोलने के लिए आपको ज्यादा संसाधन की आवश्यकता नहीं होती। आप कही से भी सहज पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके अपना CSC Center खोल सकते है।
सहज केंद्र खोल कर आप 100 से अधिक सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं को लोगो तक पंहुचा सकते है। इन सेवाओं के लिए आप लोगो से पैसे लेते है। इस पोर्टल से घर के बिजली का बिल, मोबाइल रिचार्ज, पानी का बिल का भुगतान भी आप कर सकते है। जिसके लिए आप कमीशन के रूप में पैसे कमा सकते है। Sahaj Portal खोलकर आप रोजाना 100 से 1000 रूपए तक कम सकते है।
सहज जन सेवा केंद्र हाईलाइट
पोर्टल का नाम | Sahaj Jan Seva Kendra |
शुरू किसने किया | भारत केंद्र सरकार |
लाभार्थी | भारत के सभी नागरिक |
पोर्टल का उद्देश्य | कागजात, बिल भुगतान और बैंकिंग संबधित सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://retail.sahaj.co.in |
सहज पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ (Service List)
- Mobile Recharge
- Bijli Bill Payment
- Tata Sky, Dish Tv और अन्य DTH Recharge
- General/Health/Vehicle/Life insurance
- Solar Light
- Tour & Travels
- Computer education
G2C Services
- Cast Certificate
- Aadhar Card
- Income Certificate
- Residence Certificate
- New Ration Card
- Khatauni
- Old Age Pension
- Registration in Employment Office
- Birth and Death Certificate
Sahaj Jan Seva kendra Portal के फायदे
- सहज पोर्टल से आप अपने आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन ऑनलाइन ही दे सकते है।
- अब आपको सरकारी डाक्यूमेंट्स बनवाने और कई अन्य सुविधाओ का लाभ लेने के लिए सरकारी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। ये सभी काम इस पोर्टल के जरिए ऑनलाइन ही हो जाते है।
- इस पोर्टल से उन लोगो को रोजगार मिलता है जो बेरोजगार है और काम की तलाश में है।
- Sahaj CSC Center खोल कर आप 100 से 1000 रूपए प्रतिदिन तक कमा सकते है।
- यहाँ से भारत के नागरिक अपने व्यक्तिगत डाक्यूमेंट्स के साथ में कई प्राइवेट सेवाएँ जैसे की जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, सोलर लाइट और ऑनलाइन बिल भुगतान भी मिल जाती है।
सहज जन सेवा केंद्र खोलने की पात्रता और डाक्यूमेंट्स
- सहज केंद्र खोलने के लिए गावं या शहर में आपकी दुकान होनी जरुरी है।
- इस पोर्टल पर सब काम ऑनलाइन होता है इसलिए आपके पास कंप्यूटर और इन्टरनेट कनेक्शन होना आवश्यक है।
- Sahaj Portal Registration के लिए आपकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी अनिवार्य होती है।
- आवेदक को हिंदी के साथ इंलिश का भी ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ में आवेदक को इंटरनेट और कंप्यूटर की जानकारी होनी भी जरुरी है।
- सहज केंद्र खोलने वाले का 10th या 12th क्लास पास होना जरुरी होता है।
रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी कागजात
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट के आकार की फोटो
- पेन कार्ड
- 10th या 12th की मार्कशीट
- बैंक खाता बुक और एक कैंसिल चेक की फोटो
- पुलिस वेरिफिकेशन होना चाहिए
- कंप्यूटर प्रमाण पत्र
MP Sahaj Jan Seva Kendra Registration
सहज जन सेवा सेंटर खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से पूरी की जा सकती है। ऑफलाइन पंजीकरण करने के लिए आपको सहज केंद्र पर जाना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सहज केंद्र खोलने के लिए किए जाने रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।
- अब आपके सामने ऑफिसियल वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा जिसमे ऊपर दाई तरफ दिए Registration पर क्लिक करे। ये आप नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते है।
- Registration पर क्लिक करने पर खुले विकल्पों में से आपको New Registration पर क्लिक करना है।
- अब आपके स्क्रीन पर Sahaj Mitr Registration पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको अपनी Personal detail, Address, Bank Details इत्यादि भरनी है।
- ये सब डिटेल भरने के बाद अंत में आपको जरुरी Documents Upload करने है।
- सभी जानकारी भरने और डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आखिर में दिए Submit बटन पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Registration Status Check कैसे करे
- सहज जन सेवा केंद्र पर पंजीकरण के बाद उसका स्टेटस जानने के लिए फिर से ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।
- आधिकारिक वेबसाइट पर दिए रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करने पर खुले विकल्पों में से Know Registration Status पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने Know Your Registration नाम से एक पेज खुलेगा जिसमे दिए गए बॉक्स में आपको रजिस्ट्रेशन के बाद मिली Application ID को डालकर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके किये गए रजिस्ट्रेशन का स्टेटस आ जाएगा।
जाने : समग्र आईडी क्या है कैसे बनवाए
Sahaj Portal पर Login कैसे करे
- सहज पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले सहज पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
- Sahaj Login करने के लिए सबसे पहले https://retail.sahaj.co.in/web/guest/home पेज पर जाए।
- इस पेज पर आपको दाई तरफ Login का option मिलेगा। जिसमे आपको Username और Password करना है और नीचे दिए Login बटन पर क्लिक कर देना है।
- सहज लॉग इन करने के बाद आपके सामने Dashboard खुल जाएगा जहा पर आपको सभी Service इस्तेमाल करने के विकल्प मिल जाएँगे।
सहज पोर्टल पर किसी मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
Toll Free Number: 18004190250
Main Kolkata Office Contact Detail
सहज रिटेल लिमिटेड।
CIN: U74110WB2001PLC093780
पंजीकृत। कार्यालय: 45, राधानाथ चौधरी रोड,
टंगरा, औद्योगिक एस्टेट II (बंगाल कुम्हार के पास)
कोलकाता – 700015
फोन नंबर: +91 33 6618 9161
ईमेल आईडी: [email protected]
Bihar State Head Office
सहज रिटेल लिमिटेड।
राय वाणिज्यिक केंद्र,
पहला तल (First Floor),
राधा कृष्ण मार्ग,
पीछे ए.एन. कॉलेज,
PO+PS: शास्त्री नगर,
शिवपुरी, पटना – 800023
Contact Number: 0612-2280154-55
Uttar Pradesh Head Office
सहज रिटेल लिमिटेड
बी 1/57 सेक्टर-जी अलीगंज लखनऊ -226024 (यूपी)
नवीन कुमार तिवारी ( Cluster Head) :NAVIN KUMAR TIWARI | ALLAHABAD | 6290823122
Noida State Head Office
सहज रिटेल लिमिटेड
बी -28, ग्राउंड फ्लोर,
सेक्टर – 57, नोएडा
उत्तर प्रदेश : 201301
फोन नंबर: + 91-120-4510200
फैक्स: + 91-120-4510222
Rajasthan State Head Office
सहज रिटेल लिमिटेड
प्लॉट नंबर: 152/01, बेसमेंट,
पटेल नगर के पास तिराहा,
शिप्रा पथ,
मानसरोवर, जयपुर,
पिन कोड: 302020
राजस्थान
संपर्क व्यक्ति: श्री विजय सिंह चौहान
संपर्क मोबाइल नंबर: 9057805572
सहज जन सेवा केंद्र से जुड़े सवाल जवाब (Faqs)
अगर आपने सहज केंद्र खोला है और आप लोगो को सर्विस देने के बदले कमीशन मिलता है। ये कमीशन हर सर्विस के लिए अलग हो सकता है। सहज पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको Commission List मिल जाएगी।
एक सीएससी सेंटर और सहज पोर्टल का काम तो एक तरह से समान होता है। पर सहज जान सेवा केंद्र को खोलने के लिए आपको 5000 से 15000 तक की Franchise Fees देनी होगी।
सहज केंद्र खोलने के लिए पहले आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। उसके बाद वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चलती है जिसमे आपको उनकी तरफ से कॉल भी आती है। इस वेरिफिकेशन प्रक्रिया में कई दिन का समय लग सकता है। सहज आईडी मिलने के बाद आप Sahaj Portal पर Login कर सकते है।
दोस्तों आज आपने जाना Sahaj Jan Seva Portal Login और Registration कैसे करे? सहज पजान सेवा केंद्र से जुड़ा अन्य कोई सवाल आप कमैंट्स में