Meri Fasal Mera Byora Registration 2024: मेरी फसल मेरा ब्यौरा

Meri Fasal Mera Byora 2023-24: हरियाणा सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल का निर्माण राज्य के किसानों के लिए किया है। इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर हरियाणा के किसान खेत और फसल का ब्यौरा दर्ज कराने के साथ, अपनी जमीन और फसलों का पंजीकरण करवा सकते है। जिससे किसान अपनी फसलो को अच्छे दामो पर बेच सकते है। गेंहू, धान, सरसों और अन्य फसलो की बिक्री के अलावा सरकार की तरफ से मिलने वाली बीज, खाद्य और लोन सब्सिडी जैसे कई सुविधाओं की जानकारी इस किसान पोर्टल पर ले सकते है। इस लेख में हम आगे जानेंगे fasal.haryana.gov.in पर Registration, list और last date जैसे अन्य सभी जानकारी आपको देंगे।

हरियाणा में खेती करने वाले हर छोटे बड़े किसान का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है। रजिस्ट्रेशन के बाद ही किसान सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी और अन्य सुविधाओं का फायदा ले सकते है। आगे हम आपको इस ऑनलाइन किसान पोर्टल का उद्देश्य, लाभ, आवेदन फॉर्म, विशेषताएं और रजिस्ट्रेशन के पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में बताएँगे।

Meri Fasal Mera Byora Portal Haryana

भारत के कृषि प्रधान देश है जहा पर करोड़ों परिवारों की आय का मुख्य स्रोत खेती करना है। पर देश के किसानो की हालत बहुत ख़राब है जिसे सुधारने के लिए सरकार लगातार प्रयास करती रहती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने 5 जुलाई, 2019 में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की शुरुआत भी किसानो के लिए की है जिसका उद्देश्य किसानो तक सरकारी मदद, स्कीम और सुविधाओं संबधित जानकारी समय पर पहुचाना है।

इस पोर्टल पर किसान अपनी फसल का ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज करा सकते है। सरकार किसानो की फसल के लिए बीमा कवर भी प्रदान करती है जो प्रकर्तिक आपदा विपदा के समय हुए फसलों को नुकसान की भरपाई करता है। उदहारण के लिए भारी वर्षा होने के कारण किसी किसान की फसल ख़राब हो जाती है तो सरकार की तरफ से उसे बीमा कवर के अंतर्गत एक सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस बीमा कवर के लाभ को लेने के लिए आपको पहले मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक होगा।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन (Last Date Updated)

साल 2021 की शुरुआत से ही हरियाणा के फ़ूड एंड सप्लाई विभाग ने गेहूं और सरसों की खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। दिसम्बर 2020 में हुई खाद्य और आपूर्ति विभाग ने एक मीटिंग के बाद मुख्य सचिव पी के दास जी ने मीडिया को बताया की जनवरी 2021 के पहले सप्ताह में ही गेहूं और सरसों की खरीद की मंडी का नोटिफिकेशन जारी कर देंगे। जिसमे बताया जाएगा हरियाणा की किस मंडी में किसान अपनी गेहूं और सरसों की सफल बेच पाएंगे।

Meri Fasal Mera Byora Portal पर हरियाणा के किसान रबी की फसल का Registration जनवरी महीने के पहले सप्ताह से ही शुरू हो जाएगा। पंजीकरण करते समय ही किसानो को पता चल जाएगा की किस मंडी में उनकी फसल की बिक्री होगी। जिससे वो समय पर सही दामो में अपनी फसलो को बेच पाएँगे।

पिछले साल कई किसानो ने सरकारी और पंचायती जमीन को अपनी दिखाकर रजिस्ट्रेशन करवा लिया था और अनाज को सरकारी दामो पर मंडियों में बेच दिया था। इस बार सरकार ने ऐसा रोकने के लिए सख्त कदम उठाए है। अगर किसी किसान ने कोई सरकारी जमीन ठेके पर ले रखी है तो पंजीकरण के लिए उपयुक्त या पंचायती जमीन के लिए सरपंच की रजामंदी दिखाना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही वो पंजीकरण कराकर फसल बेच पाएँगे।

हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन चालू किये जा चुके है। आप अपनी फसल की खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।

Fasal Haryana Portal 2024 Highlight

पोर्टल का नाममेरी फसल, मेरा ब्यौरा (समृद्ध किसान, हमारी पहचान)
शुरू की गयीहरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर
लाभार्थीहरियाणा राज्य के छोटे बड़े किसान
विभागकृषि किसान मंत्रालय
उद्देश्यकिसान रजिस्ट्रेशन और किसानों की सहायता
ऑफिसियल वेबसाइट https://fasal.haryana.gov.in

मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा के लाभ

  • हरियाणा कृषि किसान मंत्रालय द्वारा बनाए गए इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर किसान रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
  • गवर्नमेंट किसानो के लिए जो योजनाएं लाती है उनकी पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहती है।
  • गेहूं, धान, सरसों इत्यादि सभी फसलो की बिक्री किस मंडी में होगी, उसकी जानकारी ऑनलाइन मिल जाती है।
  • फसलों के लिए बीज, खाद्य, लोन और कृषि उपकरणों के लिए मिलने वाली सब्सिडी किसानो को समय पर मिल सके, ये भी इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है।
  • प्राकर्तिक आपदा और विपदा से हुए नुकसान के लिए बीमा कवर के लिए पंजीकरण और अन्य पूरी जानकारी यहाँ पर आप देख सकते है।
  • फसलो की बुवाई, कटाई, दवाई मारने का समय और कृषि संबधित सभी जानकारी एक ही जगह ऑनलाइन मिल जाती है।
  • खेती संबधित किसी भी प्रकार की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी इस पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

  • पंजीकरण करने वाला किसान हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का आधार कार्ड/पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • जमीन के कागजात
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट आकार के फोटो
  • बैंक खाता बुक की फोटोकॉपी

फसल हरियाणा पोर्टल पंजीकरण दिशा निर्देश

  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरी जाने वाली आधार कार्ड संख्या 12 अंको की होनी चाहिए।
  • मोबाइल नंबर पूरे 10 अंको का होना चाहिए।
  • पंजीकरण के समय जो मोबाइल नंबर डाला होगा उसी नंबर पर फसलो से जुडी जानकारी एस.एम.एस में मिलती रहेगी।
  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के समय नीचे दिए गए कागजात साथ रखे।
  • फसल की किस्मे, नाम और बुवाई का सही समय।
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट की पासबुक कॉपी
  • जमीन के जानकारी भरने के लिए जमीन की नक़ल, फरद की फोटो कॉपी से अपना मुरब्बा संख्या, खसरा संख्या ध्यान से देख कर भरे।

Meri Fasal Mera Byora Kisan Registration कैसे करे

हरियाणा के किसान जो कृषि से सम्बधित जानकारी और सरकार की और से मिलने वाली सब्सिडी पाना चाहते है उन्हें मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरुरी होता है। हरियाणा सरकार ने January 2024 से फसलों की बिक्री के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से आप रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया जान पाओगे।

  • सबसे पहले आपको हरियाणा कृषि विभाग की इस ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट होमपेज पर आपको दाई तरफ नीचे 2 विकल्प मिलेंगे जो ‘किसान अनुभाग’ और ‘अधिकारी अनुभाग’ के लिए है।
  • अधिकारी विभाग, पटवारी और अन्य सरकारी अधिकारियो के लिए बनाया गया है।
  • किसानो को रजिस्ट्रेशन के लिए किसान अनुभाग पर क्लिक करना है। जो आप नीचे दिए स्क्रीनशॉट में देख सकते है।
Meri Fasal Mera Byora Kisan Registration
Meri Fasal Mera Byora
  • अब आपके सामने खुले पेज में ‘हरियाणा के किसान ‘ विकल्प के नीचे दिए गए किसान पंजीकरण (हरियाणा) विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है। और उसके नीचे दिए बटन जारी रखे पर क्लिक कर देना है।
meri fasal mera byora registration 2021
  • अब नए पेज पर आपको अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी भरनी है। इसके बाद आपको सर्च बटन पर क्लिक कर देना है।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसके आगे डालकर नंबर वेरीफाई कर देना है।
  • अब आपके स्क्रीन पर किसान रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। जिसके चार भाग होंगे। सबसे पहले आवेदक को अपने से जुडी मांगी जानकारी भरनी होगी।
  • दूसरा स्टेप फसल विवरण का होगा जिसमे आपको अपनी फसल से जुडी सही जानकारी भरनी है।
  • इसके बाद आपको अपने बैंक खाते की जानकारी सबमिट करानी है। इसके बाद अंत में आपको आढ़ती और मंडी से संबधित जानकारी भरनी है।
  • अब आपको आखिर में दिए सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है, जिसके बाद आपकी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

हरियाणा किसान पंजीकरण आवेदन प्रिंट कैसे करे

हरियाणा के जो किसान रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन के बाद आवेदन प्रिंट करना चाहते है वो नीचे दिए आसान स्टेप्स को ध्यानपूर्वक करे।

  • पंजीकरण प्रिंट करने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा अधिकारिक वेबसाइट www.fasal.haryana.gov.in पर जाए।
  • होमपेज पर आपको किसान अनुभाग पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर खुले अगले पेज पर आपको पंजीकरण प्रिंट (हरियाणा) विकल्प के नीचे दिए click here पर क्लिक करे।
  • आपके सामने पंजीकरण प्रिंट पेज खुल जाएगा। जिसमे दिए पहले विकल्प में अपना नाम अंग्रेजी में टाइप करना है।
Meri Fasal Mera Byora Registration 2021
  • दूसरे ऑप्शन में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आखिरी विकल्प में बैंक खाता संख्या नंबर भरके प्रिंट करे बटन पर क्लिक करते ही पंजीकरण प्रिंट हो जाएगा।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा हेल्पलाइन

हरियाणा सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी की है जिसके जरिए हरियाणा के किसान कृषि संबधित कोई भी सवाल पूछ सकते है।

  • कृषि भवन, सेक्टर 21, बुदनपुर, पंचकूला-134117 (हरियाणा)
  • हेल्पलाइन नंबर: 0172-2571553, 2571544 
  • फैक्स नंबर: 0172-2563242
  • टोल फ्री नंबर: 18001802117, 18001802060
  • ईमेल आईडी: [email protected],  [email protected]

Fasal Haryana Portal FAQs

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

हरियाणा के किसान रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://fasal.haryana.gov.in पर जाए, और इस लेख में उपर बताई प्रक्रिया दोहराए।

फसल हरियाणा पोर्टल बनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य किसानो के लिए कृषि से संबधित सभी सरकारी योजनाओं और समस्याओं का निवारण एक ही जगह पर उपलब्ध कराना है।

Meri fasal Mera Byora Toll Free Number क्या है?

पोर्टल पर पंजीकरण या किसी और कृषि संबधित मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001802117 पर कॉल करे। कॉल करने का समय सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे।

Leave a Comment