राजस्थान की सरकारी योजनाएं 2023: Rajasthan Govt Schemes List

Rajasthan govt schemes (Sarkari Yojana) List 2022 – 23 in Hindi: राजस्थान की सरकार समय समय पर राज्य के हर वर्ग के जनकल्याण के लिए तरह तरह की सरकारी योजनाएं लाती रहती है। अशोक गहलोत जी ने अपने चुनाव प्रचार में कई घोषणाएं की थी जिन्हें वे मुख्यमंत्री बनने के बाद एक एक कर लागू कर रहे है। इन गवर्नमेंट स्कीम को लागू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब और और पिछड़े वर्ग के लोगों को समाज में एक सामान अवसर देना और किसानों, छात्रों, महिलाओं का जीवन स्तर बेहतर करना है। अगर आप राजस्थान के निवासी है तो इस लेख को अंत तक पढ़े हाँ हम राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गयी सभी नई पुरानी सरकारी योजनाओं की लिस्ट, एप्लीकेशन फॉर्म, रजिस्ट्रेशन, लॉगिन और ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया के बारे में बात करेंगे।

Rajasthan Govt Scheme List 2023: राजस्थान सरकारी योजना सूचि

दोस्तों पहले Rajasthan Govt. Scheme की जानकारी लेने और रजिस्ट्रेशन करने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे और उसके बाद भी सही जानकारी नहीं मिल पाती थी ,इस समस्या को देखते हुए सरकार ने ये सुविधा ऑनलाइन कर दी है ताकि लोग घर बैठे इन स्कीम में अप्लाई कर सके और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके और लोगों को स्कीम से जुड़ी latest news update, online apply, application form आसानी से उपलब्ध हो।

Rajasthan sarkari yojana 2021
Rajasthan Sarkari Yojana 2023

राजस्थान की सरकार ने गवर्नमेंट स्कीम और सुविधाओं को सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए कई ऑनलाइन ऑफिसियल वेबसाइट पोर्टल भी शुरू किये है। राज्य के लोग इन पोर्टल पर सरकारी योजना की जानकारी लेने के साथ साथ ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते है। पोर्टल पर योजना का उद्देश्य, योजना के लाभ, आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज जैसी सुविधा दी जाती है। सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ साथ आज इस आर्टिकल में हम उन सभी पोर्टल के नाम, वेबसाइट का लिंक भी विस्तार में बता रहे है।

इस आर्टिकल में हमने Rajasthan CM Ashok Gehlot की सरकार और उससे पहले की सरकारों द्वारा चलाई जा रही सभी नयी और पुरानी योजनाओं की एक लिस्ट त्यार की है। अगर आप को यहां राजस्थान में लागू किसी सरकारी योजना और पोर्टल की जानकारी नहीं दिख रही है तो हमें कमेंट में बताएं ताकि हम इस लिस्ट को अपडेट कर सके और आप को सभी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह आसानी से मिल सके।

राजस्थान सरकारी योजनाएँ और पोर्टल सूचि 2023

योजना का नाम (Scheme Name)Post Link
राजस्थान सम्पर्क पोर्टल (ऑनलाइन शिकायत दर्ज)Rajasthan Sampark Portal
शाला दर्पण पोर्टल राजस्थान लॉगिनShala Darpan Portal
राशन कार्ड लिस्टRajasthan Ration Card List
जन सूचना राजस्थान पोर्टलJansoochna Rajasthan
ज्ञान संकल्प पोर्टलGyan Sankalp Portal
राजीव गांधी करियर पोर्टलRajiv Gandhi Career Portal
राजस्थान भामाशाह कार्ड योजनाBhamashah Card
एसएसओ आईडीई रजिस्ट्रेशन और लॉगिनSSO ID Login
अपना खाता राजस्थान Apna Khata Rajasthan
ई मित्र राजस्थानeMitra Rajasthan
प्री पेमैनेजर पोर्टलPre Paymanager

Rajasthan Govt Schemes (Sarkari Yojana) in Hindi

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा चलाई गयी सभी स्कीम के नाम और मुख्य उद्देश्य आप निचे पढ़ सकते है। अगर आप किसी भी योजना या पोर्टल की जानकारी विस्तार में देखना चाहते है और योजना के लिए अप्लाई करना चाहते है तो ऊपर दिख रही टेबल में योजना के नाम के सामने दिख रहे लिंक पर क्लिक करें।

1. राजस्थान सम्पर्क पोर्टल

राजस्थान सरकार ने राज्य के लोगों की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करने के लिए Rajasthan Sampark Portal लांच किया है। अगर किसी सरकारी विभाग में आपकी सुनवाई नहीं हो रही है या कोई अधिकारी आप के काम को अनदेखा कर रहा है तो आप इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट – sampark.rajasthan.gov.in पर अपनी कंप्लेंट ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते है। इसके इलावा आप सिटीजन कॉल सेंटर के हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 181 पर अपनी शिकायत कर सकते है।

2. शाला दर्पण पोर्टल राजस्थान

राजस्थान में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए Shala Darpan Portal का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य राज्य में स्कूल के छात्र, शिक्षक और उनके अभिभावकों के लिए शिक्षा और स्कूल से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है। इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in है। इस वेबसाइट पर लॉगिन कर के staff teachers और students शिक्षा से जुड़ी सेवाओं का लाभ घर बैठे आसानी से कभी भी ले सकते है।

3. राशन कार्ड लिस्ट राजस्थान

ये हम सब जानते है की भारत में रहने वाले सभी परिवारों के लिए राशन कार्ड बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट है। राशन कार्ड की मदद से गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सरकारी दुकान पर बाजार से कम कीमत पर गेंहू, दाल, चावल, चीनी, केरोसिन और खाना पकाने का तेल ले सकते है। अगर आपने अपना राशन कार्ड अप्लाई किया हुआ है और राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते है तो food.raj.nic.in पर जा कर लाभार्थी की सूचि में अपना नाम देख सकते है। आप apl, bpl ration card का स्टेटस चेक और डाउनलोड भी कर सकते है।

4. जन सूचना राजस्थान पोर्टल

राज्य की सरकारें लोगों की सुविधाओं को देखते हुए अलग अलग विभाग द्वारा जनता तक अपनी राजस्थान सरकारी योजनाएँ पहुंचाती है। प्रदेश में चल रही अलग अलग विहगों की सभी योजनाओं को एक ही जगह देखने के लिए सरकार ने जन सूचना पोर्टल लांच किया है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट jansoochna.rajasthan.gov.in है। इस वेबसाइट पर योजनाओं की सूचि देखने के साथ साथ रजिस्ट्रेशन और अपनी शिकायत ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी दी गयी है।

इस पोर्टल के जरिये राज्य के लोग वर्तमान में चल रही सभी राजस्थान सरकारी योजना 2023 की जानकारी घर बैठे देख सकते है और उनका लाभ उठा सकते है।

5. ज्ञान संकल्प पोर्टल

राज्य में सरकारी स्कूलों की स्थिति को बेहतर करने और स्कूलों का विकास करने के लिए राजस्थान की सरकार ने Gyan Sankalp Portal लांच किया है। इस पोर्टल का उद्देश्य माध्यमिक स्कूलों में सुविधाओं का स्तर बढ़ाना और बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है। इस पोर्टल के माध्यम से प्राइवेट, सरकारी और भामाशाह कार्ड धारक संस्थाओं के द्वारा एकत्रित किये गए दान से पैसे जमा करना है। इन पैसों का प्रयोग सरकारी स्कूलों में बुनयादी सुविधाओं में सुधार कारण में किया जाता है।

6. राजीव गांधी करियर पोर्टल

उच्च माध्यमिक के स्टूडेंट्स को भविष्य में अच्छी शिक्षा और करियर से संबंधित जानकारी देने के लिए Rajiv Gandhi Career Portal निर्माण किया गया है। इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट www.rajcareerportal.com है। इस वेबसाइट पर स्कॉलरशिप, स्टूडेंट एंट्रेंस एग्जाम और रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में जान सकते है।

7. राजस्थान भामाशाह कार्ड सरकारी योजना

राजस्थान में सरकार समय समय पर सरकारी योजनाएं लाती रहती है जिसके तहत मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए Bhamashah Card Yojana बनाई गयी है। इसके तहत सरकारी योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक मदद परिवार की मुख्य महिला के अकाउंट में जमा की जाती है। भामाशाह कार्ड डाउनलोड करने और स्टेटस चेक करने के लिए ऊपर टेबल में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

8. एसएसओ आईडीई रजिस्ट्रेशन और लॉगिन

डिजिटल इंडिया मिशन की आगे बढ़ाते हुए और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देते हुए राजस्थान की सरकार ने SSO ID का एक पोर्टल लांच किया है जिसकी आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in है। इस ऑनलाइन पोर्टल पर राज्य के 100 से से भी ज्यादा सरकारी विभागों का कार्य एक ही जगह कर सकते है। एसएसओ आईडीई रजिस्ट्रेशन और लॉगिन से जुडी जानकारी के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

9. अपना खाता राजस्थान 

राजस्थान में भूलेख भू नक्शा जमाबंदी नकल खसरा खतौनी की जानकारी को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब आप घर बैठे अपनी जमीन संबंधित जानकारी देख सकते है। सरकार ने इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया है जिसकी ऑफिसियल वेबसाइट apnakhata.raj.nic.in है। इस वेबसाइट पर आप घर बैठे अपनी लैंड रिकॉर्ड रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकते है।

10. ई मित्र राजस्थान

राजस्थान सरकार ने E Mitra Portal की शुरुआत ऑनलाइन भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र जैसे बेसिक डाक्यूमेंट्स बनवाने के लिए किया था। राजस्थान स्टेट के जो लोग काम की तलाश में है वो इ मित्र सेंटर खोल सकते है जिसके जरिये वो लोगो को कई सेवाएँ देकर पैसे कमा सकते है। इस पोर्टल से लोगो को रोजगार तो मिलता ही है उसके साथ में बिजली बिल, पानी बिल और विवाह पंजीकरण जैसी सेवाएँ भी लोगो को ऑनलाइन ही मिल जाती है।

दोस्तों राजस्थान सरकारी योजनाएँ 2023 – Rajasthan government scheme in hindi का ये आर्टिकल अच्छा लगे तो अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करें। अगर किसी योजना का नाम ऊपर दी गयी लिस्ट में नहीं है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इस आर्टिकल में हम नयी योजनाओं को अपडेट करते रहते है।

Leave a Comment