X

E Disha Haryana: Registration, Login, Form, Status @edisha.gov.in

E disha Haryana हरियाणा सरकार द्वारा बनाया एक ऐसा पोर्टल है जहाँ पर प्रदेश के निवासी जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शादी पंजीकरण और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे अहम डाक्यूमेंट्स के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ई दिशा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट edisha.gov.in पर आप पहले से किये हुए किसी आवेदन की स्थिति भी पता कर सकते है। आपकी एप्लीकेशन स्वीकार हुई है या नहीं, ये भी Edisha haryana पोर्टल पर Track किया जा सकता है।

Haryana E Disha ने शादी के पंजीकरण के लिए भी पोर्टल बनाया है जिस पर प्रदेश के नवविवाहित मैरिज सर्टिफिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। E disha पर Birth, Death, Income या Marriage Certificate के लिए Online Apply करने के लिए पोर्टल पर Registration करना आवश्यक है। जिसके बाद आप Portal पर Login कर पाएँगे।

हरियाणा गवर्नमेंट द्वारा इस पोर्टल को बनाने के पीछे उद्देश्य इन बेसिक डाक्यूमेंट्स बनवाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन बनाना था। जिससे राज्य के आम नागरिको को इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरुरत नहीं होगी। इस आर्टिकल में हम अपने पाठको को E Disha पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, लोगिन, ऑनलाइन आवेदन और आवेदन स्थिति जानने जैसे सभी जानकारी आपको देंगे।

ई दिशा हरियाणा क्या है: E Disha Haryana

हमने कुछ दिनों पहले आपको E District UP नाम के एक पोर्टल के बारे में बताया था जो उत्तर प्रदेश के लोगो के लिए था जहाँ पर प्रमाण पत्र सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया गया था। E Disha भी उसी तरह का पोर्टल है जो हरियाणा सरकार ने बनाया है जिस पर हरियाणा राज्य के नागरिक जन्म मृत्यु, आय और शादी प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन ही ले सकते है।

जहाँ पहले लोगो को इस तरह के बेसिक डाक्यूमेंट्स बनवाने के लिए संबधित विभाग कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे जिससे उनके समय की बहुत बर्बादी होती थी। इसके अलावा जानकारी के अभाव के कारण उनसे डाक्यूमेंट्स के लिए सरकारी फीस भी मनचाही ले जाती थी। E Disha Haryana के बनने से अब उनके समय और पैसे दोनों की बचत होती है।

ई दिशा पर प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स, फीस, आवेदन स्थिति ट्रैक करने जैसे सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है। जिसे प्रदेश का कोई भी आम नागरिक अपने मोबाइल फ़ोन पर ही देख सकता है। अब आप E Disha पर Mobile Phone से ही प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है।

E Disha Portal पर Login करना जरुरी है?

आप ई दिशा पोर्टल की वेबसाइट पर प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो उसके लिए पहले आपको E Disha पर Login करना होगा। उसके बाद ही आप प्रमाण पत्र से जुडी सेवाओं का फायदा ऑनलाइन ले सकेंगे। edisha.gov.in पर Login करने के लिए आपके आपस CSC Account होना जरुरी है। CSC ID और Password डालकर ही आप यहाँ पर लॉग इन कर पाओगे।

E Disha Login (ई दिशा लॉग इन) कैसे करे

  • ई दिशा पोर्टल पर लॉग इन के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में अधिकारिक वेबसाइट (edisha.gov.in) को ओपन करना है।
  • अब आपके स्क्रीन पर Department Official Login पेज खुल जाएगा।
E Disha Haryana
  • Login Page पर आपको अपना Username और Password भरना है।
  • यूजरनाम और पासवर्ड डालने के बाद अंत में दिए Login बटन पर क्लिक करे दे।
  • अब E Disha haryana Portal पर Login कर गए है, जिसके बाद आप इस पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

E Disha Haryana Application Status Check करे

ई दिशा पोर्टल पर या किसी CSC Center के जरिए आप Income, marriage, Birth या Death certificate के लिए अप्लाई कर चुके है तो E Disha वेबसाइट पर उस एप्लीकेशन का स्टेटस देख सकते है।

आपका डॉक्यूमेंट के लिए आवेदन स्वीकार हो गया है या नहीं, ये जानकारी आप पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकते है। अपना एप्लीकेशन स्टेटस देखने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फोलो करे।

  • आपको सबसे पहले ई दिशा ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के प्रथम पेज पर ही आपको ‘Status of Application‘ नाम के लिंक पर क्लिक करना है।
E Disha Status
  • इसके बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा, जिसमे Enter EDisha/ Saral ID के सामने बॉक्स में EDisha या Saral ID भरनी है।
e disha form
  • अगले बॉक्स में आपको Enter Mobile No, CitizenID या haryana Family ID में से कोई एक भरनी है।
  • अब आपको सामने दिए Search बटन पर क्लिक कर देना है। अब आपके साथ आवेदन स्थिति आ जाएगी।

Edisha पर Certificate Verification कैसे करे

  • आपको ई दिशा ऑफिसियल वेबसाइट edisha.gov.in पर जाना है।
  • वेबसाइट पर आपको नीचे दिए Verification of Certificate लिंक पर क्लिक करे।
Verification of Certificate
  • अब अगला पेज Verify Certificate नाम से ओपन होगा।
  • पहले ऑप्शन Select Application का होगा जिसमे आपको प्रमाण पत्र प्रकार चुनना है।
  • अगले ऑप्शन Enter Edisha Transaction Id के सामने आपको Transaction ID भरनी है।
  • अगले बॉक्स में आपको CIDR ID या FamilyID भरनी है।
  • अब आपको अंत में Print Certificate बटन पर क्लिक कर देना है जिसके बाद certificate verification की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

जाने – चिरायु योजना फ्री हेल्थ बीमा हरियाणा लाभार्थी लिस्ट, पात्रता

हरियाणा मैरिज रजिस्ट्रेशन @ shaadi.edisha.gov.in

हरियाणा में शादीशुदा जोड़े अपनी शादी का पंजीकरण भी ऑनलाइन कर सकते है। ई दिशा पोर्टल की वेबसाइट shaadi.edisha.gov.in पर मैरिज रजिस्ट्रेशन पर ऑनलाइन ही किया जा सकता है। शादी का पंजीकरण करने के लिए आपको shaadi.edisha.gov.in पर रजिस्टर करना होगा जिसके बाद मिले लॉग इन करने बाद पंजीकरण की आगे की प्रक्रिया को पूरी कर सकते है।

ई दिशा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे

  • आपको हरियाणा विवाह पंजीकरण वेबसाइट (shaadi.edisha.gov.in) पर जाना है।
  • वेबसाइट के होमपेज पर मेनू में Account विकल्प पर क्लिक करे। जिसके बाद नीचे Sign in और Register के विकल्प खुल जाएगे, जिसमे से आपको Register पर क्लिक कर देना है।
Edisha Registration
  • अगले पेज पर Registration Form खुलेगा जिसमे आपको Username, Email ID, Password और Mobile Number भरना है।
  • इसके बाद Send OTP पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपके मोबाइल पर एक कोड आएगा जिसे भरकर वेरीफाई कर देना है और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Shaadi Edisha पर Login कैसे करे

  • रजिस्ट्रेशन के बाद आप पोर्टल पर लॉग इन कर सकते है। हरियाणा विवाह पंजीकरण के लिए पोर्टल पर लॉग इन के लिए shaadi.edisha.gov.in को अपने वेब ब्राउज़र में खोले।
  • वेबसाइट पर Account ऑप्शन में जाकर Sign in पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके सामने Sign in Form खुलेगा जिसमे Username और Password डालना है और Sign in बटन पर क्लिक कर देना है।
Shaadi Edisha Login
  • इस तरह Shaadi E Disha Portal पर Sign in कर चुके है।

जाने – Jamabandi Nakal Haryana Download कैसे करे

Haryana Marriage Registration Online कैसे करे

  • आपको सबसे पहले हरियाणा विवाह पंजीकरण की अधिकारी वेबसाइट https://shaadi.edisha.gov.in पर पर जाना है।
  • वेबसाइट के Account विकल्प में Sign in पर क्लिक करने के बाद वेबसाइट पर Sign in करना है।
  • अब आपका Account Dashboard खुल जाएगा जिसमे बाई तरफ दिए विकल्पों में से Register Marriage पर क्लिक कर देना है।
Haryana Marriage Registration
  • अब Special Act (Court Marriage) नाम से Marriage Registration Form खुलेगा।
  • इस मैरिज फॉर्म में शादी की तारीख, स्थान (पूरा पता), वर और वधु के नाम, उम्र पत्र इत्यादि डिटेल भरनी है।
Marriage Registration Form
  • इसके अलावा आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसे जानकारी भी फॉर्म में भरनी है। और जरुरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर देने है।
  • फॉर्म पूरा भरने के बाद I Agree के आगे दिए बॉक्स पर टिक करना है और उसके आगे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करते ही Marriage Registration Application Submit हो जाएगी।
  • इसके बाद आपको बाई तरफ दिए ऑप्शन में से My Registration पर क्लिक करना है।
  • अब आपके दवारा किया Marriage Registration खुल जाएगा जिसके आगे दिए ‘View’ बटन पर क्लिक करे।
  • अब आपको Proceed Payment पर क्लिक करना है जिसके बाद Marriage Registration Fees Payment करनी है।
  • पेमेंट होने के बाद आपको एक रसीद भी मिलेगी जिसे आप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते है।

ई दिशा शादी पंजीकरण एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक करे

  • आपने मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लीकेशन सबमिट कर दी और आप उस एप्लीकेशन का स्टेटस जानना चाहते है तो आपको फिर से shaadi.edisha.gov.in पर जाना है।
  • वेबसाइट पर मेनू में दिए Track विकल्प पर क्लिक करे।
Shadi E Disha Status
  • इसके बाद खुले बॉक्स में आपको अपनी Registration ID भरनी है और उसके आगे दिए Get Record बटन पर क्लिक कर देना है।
  • Get Record पर क्लिक करते ही एप्लीकेशन स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

E Disha Haryana से जुड़े आम सवाल FAQ

ई दिशा हरियाणा पोर्टल क्या है?

हरियाणा सरकार ने E Disha नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है जिस पर जन्म, मृत्यु, आय और शादी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन और प्रमाण पत्र से जुडी अन्य जानकारी मिल जाती है।

हरियाणा के कौन से शहरो के नागरिक E Disha की सेवाओं का लाभ ले सकते है?

सोनीपत, पानीपत, करनाल, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला समेत हरियाणा के अभी शहरो के नागरिक प्रमाण पत्र से जुडी सभी सेवाओं का फायदा ई दिशा हरियाणा पोर्टल पर ले सकते है।

ई दिशा पर एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक कैसे करे?

आपके द्वारा पहले से किये प्रमाण पत्र आवेदन की स्थिति जानने के लिए आपको E Disha haryana पोर्टल पर जाकर ‘Status of Application‘ पर क्लिक करना है और अपनी सरल आईडी या ई दिशा आईडी डालकर अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते है।

Categories: Haryana