X

HRMS Haryana: HRY Employee Login @ hrmshry.nic.in Portal

HRMS Haryana Portal को हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बनाया है। इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट hrmshry.nic.in पर गवर्नमेंट जॉब करने वाले Log in करके कई तरह की अहम जानकारी ऑनलाइन बिना कही जाए प्राप्त कर सकते है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे HRMS HRY पर Salary Statement, Service Book, Loan, Pension और Leave Records जैसी जानकारी कैसे देख सकते है।

इस पोर्टल के बनाने के पीछे सरकार का उद्देश्य Government Employee के लिए सैलरी और सर्विस रिकॉर्ड जैसी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना था। जिससे उनके लिए ये सब जानकारी पाना अब काफी सरल हो गया है। HRMS Haryana को मानव संपदा पोर्टल (Human Resource Management System) के नाम से भी जाना जाता है। चलिए नीचे हम इस पोर्टल के फायदे और इस्तेमाल करने के तरीके विस्तार से जानते है।

HRMS Haryana Hrmshry.nic.in Portal

HRMS का पूरा नाम और Full Form होती है Human Resource Management System (मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली). ये एक कंपनी द्वारा बनाई एक ऐसी कंपनी है जिसका निर्माण मानव संसाधनों के प्रबंधन के लिए किया गया है। सरल भाषा में कहा जाए तो सरकारी विभाग में कार्यरत अपनी GPF Balance Statement, Service book, Bio Data जैसी सर्विस ऑनलाइन इस पोर्टल पर देख सकते है। इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट का निर्माण राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा किया गया है।

हरियाणा सरकार ने HRMS के अलावा Intra Haryana नाम के एक और पोर्टल की भी शुरुआत की है जहा पर कर्मचारी छुट्टी लेने के लिए Leave Application Online दे सकते है।

कर्मचारियों को पहले अपनी तनख्वाह और नौकरी से जुडी इन सेवाओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे जिससे उनके समय की काफी बर्बादी होती थी। अब इस पोर्टल के बनने से उन्हें अब इन सब कामो के लिए कही जाने की जरुरत नहीं पड़ती। अब कही से भी ये सभी जानकारी ऑनलाइन ही देखी जा सकती है।

HRMS HRY से जुड़े मुख्य बिंदु

पोर्टल का नामHRMS Haryana
राज्य का नामहरियाणा
लाभार्थीप्रदेश के सरकारी कर्मचारी
मुख्य उद्देश्यसरकारी विभाग के कर्मचारियों के लिए सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध कराना
कुल विभाग 91
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://hrmshry.nic.in

HRMS Haryana Portal पर कुल 91 विभागों के 269890 कर्मचारियों का रिकॉर्ड उपलब्ध है। जिसे ऑनलाइन कंप्यूटर या मोबाइल पर घर बैठे देखा जा सकता है। हरियाणा के गवर्नमेंट कर्मचारियों के छुट्टी आवेदन के लिए भी HRMS Employee Portal (Karamchari Sahayak) का निर्माण किया गया है जिस पर Online Leave Apply किया जा सकता है। इस पोर्टल की वेबसाइट है http://intrahry.gov.in/.

HRMS Haryana Portal पर मिलने वाली सेवाएँ

हरियाणा के गवर्नमेंट विभाग में कार्यरत इस वेबसाइट से कई सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकते है। यहाँ पर मिलने वाली मुख्य सेवाएँ निम्नलिखित है।

  • Employee Basic Details
  • ACR Received and Missing
  • ACR Pending
  • Service Book of Government Employee
  • Retirement Due
  • Officewise Sanctioned and Vacancy position
  • Postwise Sanctioned and Vacancy position
  • Employee Age

hrmshry.nic.in Portal पर Login कैसे करे

Human Resource Management System की ऑफिसियल वेबसाइट पर किसी भी एम्प्लोयी की GPF Balance, Salary Statement, Pension या Service Book जैसी जानकारी ऑनलाइन पाने के लिए आपको पहले Login करना जरुरी होगा। जिसके लिए आपको नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फोलो करना है।

  • लॉग इन करने के लिए आपको सबसे पहले HRMS HRY की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दाई तरफ आपको Login Form दिखाई देगा।
hrms haryana login
  • इस Login Form में आपको सबसे पहले वाले बॉक्स में User Type सिलेक्ट करना है। जो होंगे Level Admin User, Checker, Maker, Department Admin User.
  • User Type का चयन करने के बाद आपको अगले बॉक्स में अपनी User Id भरनी है और उसके नीचे Password भरना है। (User ID और Password आपके पास नहीं है तो इन्हें पाने के लिए अपने विभाग में सपर्क करे)
  • अगले बॉक्स में Security Code भरना है जो उसके आगे लिखा हुआ है।
  • अब आपको अंत में दिए गए Login बटन पर क्लिक करना है और आप Login कर जाओगे।

HRMS HRY पर Super Admin Login कैसे करे

  • Super Admin Login के लिए आपको फिर से ऑफिसियल वेबसाइट https://hrmshry.nic.in/ को अपने मोबाइल या लैपटॉप के वेब ब्राउज़र में ओपन करना है।
  • वेबसाइट होमपेज पर आपको Super Admin Login नाम से एक लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
hrms hry
  • अब आपके सामने Login पेज खुल जाएगा जिसमे आपको पहले User Type का चुनाव करना है।
HRMS Super Admin Login
  • इसके बाद आपको User ID और Password भरना है और अंत में दिए Login बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी Super Sdmin Login की प्रक्रिया पूरी हो गयी है।

Haryana HRMS Portal से संबधित आम सवाल जवाब

HRMS की Full Form या पूरा नाम क्या है?

HRMS की फुल फॉर्म है Human Resource Management System. हिंदी में जिसका मतलब होता है मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली।

HRMS HRY क्या है? इसका मुख्य उद्देश्य क्या है?

हरियाणा सरकार ने Government Employee के लिए HRMS नाम के एक पोर्टल का निर्माण किया है। इस पोर्टल पर सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी, ट्रांसफर, पेंशन, सर्विस बुक, प्रमोशन और नौकरी से जुडी कई अहम् जानकारी ऑनलाइन ही ले सकते है।

मुझे अपनी HRMS User ID और Password कहाँ से मिलेगा?

सरकारी कर्मचारियों को उनकी यूजर आईडी और पासवर्ड अपने विभाग से मिल जाता है। अगर किसी बोर्ड का कोई ऐसा विभाग नहीं है तो उसमे काम करने वाली कर्मचारी birminic@gmail.com और nic.board22@gmail.com पर अपनी Login detail पाने के लिए ईमेल भेज सकते है।

इस पोर्टल से जुडी कोई जानकारी या मदद पाने के लिए हेल्पलाइन हेल्पलाइन नंबर क्या है?

अगर आप इस पोर्टल से जुडी कोई मदद पाना चाहते है या फिर आपको कोई शिकायत करनी है तो आप Help Desk Haryana पर जा सकते है। जहाँ पर HRMS HRY Login इन के बाद आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

Categories: Haryana