X

उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड – UPBOCW 2024 Login, Registration, List

UPBOCW 2024: उत्तर प्रदेश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा श्रमिको का है जो रोजाना भवन निर्माण और दूसरे निर्माण कार्यो में मजदूरी करते है। ऐसे बहुत से श्रमिकों की आर्थिक स्थिति बहुत कमज़ोर होती है। उनके लिए अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी बहुत मुश्किल होता है। ऐसे श्रमिकों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कई योजनाएं शुरू करती रहती है। श्रमिकों को वो आर्थिक मदद पाने के लिए उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर पंजीकरण कराना जरुरी होता है जिसके बाद उन्हें एक श्रमिक कार्ड भी मिलता है। इस आर्टिकल में हम आपको UPBOCW पोर्टल पर Login, Registration, Status Check और लाभार्थी लिस्ट से जुडी पूरी जानकारी देंगे।

यूपी श्रम विभाग ने upbocw पोर्टल उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड नाम से शुरू किया है। जिस पर सरकार दवारा उन मजदूरो की मदद की जाती है जिन्हे नियमित रूप से काम नहीं मिलता है या फिर उन्हें बहुत कम मजदूरी मिलती है। इस श्रमिक योजना का लाभ राज मिस्त्री, भवन निर्माण में कार्यरत मजदूर, प्लम्बर, पेंटर, कुवा खोदने वाले, इलेक्ट्रीशियन, सड़क निर्माण करने वाले और दूसरे कई श्रमिक ले सकते है।

इस योजना के सभी फायदे लेने के लिए ऑफिसियल पोर्टल पर ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है जिसके बाद लेबर कार्ड बन जाता है। लेबर कार्ड कौन और कैसे बनवा सकता है, पंजीयकरण के लिए डाक्यूमेंट्स क्या चाहिए, ये सभी जानकारी आपको आगे मिलेगी, इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़े।

UPBOCW.in Portal: उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड योजना

उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट राज्य के गरीब नागरिको के लिए कई योजनाएं लाती रहती है। यूपी में श्रमिको की स्थिति काफी दयनीय है। नियमित काम न मिल पाने और मजदूरी कम मिलने के कारण श्रमिको की आर्थिक हालत बहुत ख़राब हो जाती है। इसी के चलते सरकार ने यूपी श्रम विभाग ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड का निर्माण किया गया। इस बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट UPBOCW.in है जिस पर श्रमिको के लिए सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली सभी स्कीम की जानकारी मिल जाती है।

यूपी श्रम विभाग ने श्रमिको को आर्थिक मदद पहुचाने के लिए अनेक योजनाए शुरू की है। महात्मा गाँधी पेंशन योजना, चिकित्सा सुविधा योजना, मेधावी छात्र योजना और आपदा राहत सहायता योजना इत्यादि कुछ योजानों के नाम है जो उत्तर प्रदेश के श्रमिको के लिए शुरू की गयी है। UPBOCW Portal पर इन सभी श्रमिक योजनाओं की जानकारी और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिल जाती है। योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक होता है।

UPBOCW की Full Form क्या है?

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग के ऑफिसियल पोस्टल UPBOCW की Full Form हैं The Building and Other Construction Workers Welfare Board. UPBOCW की हिंदी फुल फॉर्म और मतलब है उत्तर प्रदेश भवन और अन्य चुनाव कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार।

उत्तर प्रदेश श्रमिक सरकारी योजनाओं की लिस्ट

  • आवासीय विद्यालय योजना
  • कन्या विवाह अनुदान योजना
  • मातृत्व, शिशु और बालिका मदद योजना
  • मेधावी छात्र पुरस्कार योजना
  • शौचालय सहायता स्कीम
  • संत रविदास शिक्षा सहायता योजना
  • आपदा राहत सहायता योजना
  • मृत्यु, विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन योजना
  • सौर उर्जा योजना
  • गम्भीर बीमारी सहायता स्कीम
  • कौशल विकास, प्रमाणन और तकनीकी उन्नयन स्कीम
  • अन्त्येष्टि सहायता योजना
  • आवासीय विद्यालय योजना
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय चेतना योजना

ई श्रमिक कार्ड योजना पंजीकरण कौन करा सकता है

उत्तर प्रदेश के श्रमिक उपर बताई गयी योजनाओं का लाभ ले सकते है। राज्य में कौन से निर्माण कार्य जिनमें कार्यरत श्रमिक कार्ड योजना के लिए पंजीकरण करवा सकते है वो आप नीचे दी गयी पात्रता लिस्ट में देख सकते है।

  • सडक निर्माण कार्य
  • कुआँ खोदना
  • प्लम्बर का काम
  • लुहार
  • बढ़ई का काम
  • राजमिस्त्री
  • बिजली का काम (इलेक्ट्रीशियन)
  • पुताई
  • पत्थर और टाइल्स लगाने का कार्य
  • सुरंग निर्माण
  • रोलर चलाना
  • हथौड़ा चलाने का काम
  • चट्टान तोड़ने का कार्य
  • मिट्टी का काम
  • सामुदायिक पार्क निर्माण
  • सीमेंट. बालू या ईंट इत्यादि ढोने का काम करने वाले
  • हथौड़ा चलाने का काम करने वाले
  • रोलर चलाना वाले

UPBOCW श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन कराने की पात्रता

  • श्रमिक योजना का आवेदक उत्तर प्रदेश का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक को कम से कम 90 दिन की मजदूरी का अनुभव और प्रूफ होना चाहिए।
  • UPBOCW पर आवेदन करने वाला पहले से किसी सरकारी योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक का आयु 18 साल या इससे अधिक होनी अनिवार्य है।
  • श्रमिक योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करना जरुरी होता है जिसे https://upbocw.in/ पर ऑनलाइन किया जा सकता है।
  • परिवार के मुखिया का ही श्रमिक कार्ड बन सकता है।

श्रमिक कार्ड के पंजीकरण आवेदन कैसे करे: UPBOCW Registration

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग द्वारा शुरू की गई किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिको को UPBOCW पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यूपी के श्रमिक पंजीयन 2 तरीके से कर सकते है। पहला तरीका वो अपने पास के CSC Center में जाकर पंजीकरण करा सकते है। दूसरा तरीका बिना कही जाए नीचे दिए स्टेप्स को फोलो करने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

  • आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश भवन और अन्य चुनाव कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (upbocw.in) को खोलना है।
  • वेबसाइट के पहले पेज पर ही नीचे की तरफ आपको श्रमिक पंजीयन नाम से विकल्प मिलेगा जिसके नीचे दिए आवेदन करे बटन पर क्लिक करे।
UPBOCW
  • अब आपके सामने ‘Labour Management Information System’ (LMIS) नाम से पेज खुलेगा जिसमे ‘श्रमिक कार्ड पंजीयन का आवेदन/संसोधन’ नाम से एक फॉर्म भी होगा।
Shramik Registration
  • इस आवेदन फॉर्म में पहले आपको अपना आधार कार्ड संख्या भरनी है। उसके बाद अपना मंडल और जनपद (पता) चुनना है।
  • उसके बाद अपना मोबाइल नंबर भरे और आवेदन/संसोधन बटन पर क्लिक कर दे। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे अगले पेज पर भरकर आपको वेरीफाई कर देना है।
  • इसके बाद अगले पेज पर मांगी गयी जानकारी आपको सही भरनी है और जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड कर देने है।
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करने पर ई-श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन सबमिट हो जाएगी।

देखे – RTE UP – फ्री स्कूल एडमिशन योजना क्या है

Shramik Card Registration Application Status चेक कैसे करे

आप श्रमिक पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर चुके और अपने आवेदन की स्थिति चेक करना चाहते है। आप जानना चाहते है की आपका आवेदन स्वीकार हो गया है या नहीं? तो आप नीचे दिए स्टेप्स को दोहरा कर अपना एप्लीकेशन स्टेटस जान सकते है।

  • श्रमिक कार्ड आवेदन की स्थिति जानने के लिए upbocw.in को फिर से ओपन करे।
  • पोर्टल के पहले पेज पर दिए ‘श्रमिक पंजीयन की स्थिति जानने के लिए यहाँ क्लिक करें‘ ऑप्शन पर क्लिक करे।
Shramik Application Status चेक कैसे करे
  • अब आपकी स्क्रीन पर ‘श्रमिक के आवेदन की स्थिति‘ नाम से एक फॉर्म खुल जएगा।
  • इस पेज पर आपको आधार कार्ड संख्या, आवेदन संख्या या पंजीकरण संख्या में से किसी एक विकल्प पर क्लिक कर देना है।
श्रमिक आवेदन स्थिति
  • जिस भी विकल्प पर आपने टिक किया है उसके नीचे दिए बॉक्स में वही भरना है। जैसे हमने नीचे दिए स्क्रीनशॉट में आधार कार्ड संख्या सिलेक्ट की और बॉक्स में आधार नंबर भरा।
  • इसके बाद Enter Captcha के नीचे बॉक्स में सामने दी गयी संख्या भरनी है और इसके बाद अंत में दिए Search बटन पर क्लिक कर देना है।
  • आपके श्रमिक योजना पंजीकरण आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

Abhyudaya Yojana – Free Neet UPSC Jee Coaching

UP Shramik (Labour) Card Download

UPBOCW पर UP Labour Card Registration होने के बाद लाभार्थी अपना श्रमिक कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। जिसके लिए आपको नीचे जैसा बताया है वो करना है।

  • अपने मोबाइल या लैपटॉप के वेब ब्राउज़र में https://upbocw.in ओपन करे।
  • वेबसाइट पर आपको नीचे दिए श्रमिक सर्टिफिकेट विकल्प पर जाना है। और उसके नीचे दिए डाउनलोड करे बटन पर क्लिक कर देना है।
UP Labour Card
  • आपकी स्क्रीन पर श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड नाम से पेज खुलेगा। इस पेज में पहले आपको आधार कार्ड संख्या या पंजीयन संख्या भरनी है।
श्रमिक कार्ड डाउनलोड
  • इसके बाद अंत में दिए Search बटन पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने आपका UP Shramik (Labour) Card आ जाएगा, यहाँ पर Download बटन पर क्लिक करते ही श्रमिक कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

ई श्रमिक कार्ड सूचि: UPBOCW Labour Card List

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग के ऑफिसियल पोर्टल पर लाभार्थी श्रमिको की लिस्ट ऑनलाइन देखी जा सकती है। लेबर कार्ड लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को दोहराए।

  • लाभार्थी लिस्ट देखने के लिए upbocw.in ओपन करे।
  • वेबसाइट के मेनू टैब में श्रमिक पर जाए और उसके बाद खुले विकल्पों में से श्रमिको की सूची पर क्लिक करे।
UPBOCW Labour List
  • अब नए पेज पर सबसे पहले अपना जनपद सिलेक्ट करे। उसके बाद वाले बॉक्स में नगर निकल/विकास खंड चुने।
  • अगले विकल्प कार्य की प्रकृति में मजदूरी कार्य चुने और उसके बाद अंत में दिए सबमिट बटन पर क्लिक करे।
  • आपके स्क्रीन पर UPBOCW Labour Card List आ जएगी।

UPBOCW श्रमिक कार्ड से जुड़े आम सवाल

UPBOCW क्या है?

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग ने श्रमिको को मदद पहुचाने के लिए भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का निर्माण किया है। जिसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://upbocw.in है। इस वेबसाइट पर श्रमिक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते है।

उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड बनवाने के क्या फायदे है?

श्रमिक कार्ड उत्तर प्रदेश राज्य मजदूर वर्ग के लोगो का बनता है। Sharmik card बनने के बाद लाभार्थी कई तरह की आर्थिक मदद सरकार से पा सकता है।

UPBOCW App Download कैसे करे?

यूपी श्रमिक पोर्टल की सभी सुविधाएँ एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध है। BOCW UP Shramik App को आप अपने एंड्राइड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से इंस्टाल करके श्रमिको के लिए सभी सुविधाओं का लाभ ले सकते है।

BOCW UP Helpline Number क्या है?

उत्तर प्रदेश लेबर डिपार्टमेंट UPBOCW पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन या योजना से जुडी किसी भी जानकारी या मदद के लिए हेल्पलाइन सेवा नंबर 18001805412 पर सपर्क करे।

Categories: Uttar Pradesh