X

E District UP 2024: Cast, Domicile, Income Certificate ई डिस्ट्रिक यूपी

E District UP 2024: उत्तर प्रदेश द्वारा ई डिस्ट्रिक्ट यूपी पोर्टल का निर्माण प्रदेश के नागरिको तक विभिन्न सुविधाए ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए किया गया है। यूपी स्टेट के निवासी अपना जाति, निवास, आय और दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन E District Uttar Pradesh Portal पर कर सकते है। प्रमाण पात्र के अलावा भी कई और सुविधाए इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी भी सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको edistrict.up.gov.in पर Login करना आवश्यक होगा। आज हम आपको ई-डिस्ट्रिक्ट पर रजिस्ट्रेशन, लॉग इन और पोर्टल से जुडी सभी जानकारी आगे देंगे।

किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए हमें इनकम, कास्ट और डोमिसाइल सर्टिफिकेट जैसे बेसिक डाक्यूमेंट्स की जरुरत पड़ती है। इसलिए अलावा कई दुसरे डाक्यूमेंट्स बनवाने के लिए भी इन सब प्रमाण पत्रों की आवश्यकता पड़ती है। पहले उतर प्रदेश की जनता को किसी भी तरह के प्रमाण पात्र बनवाने के लिए सरकारी विभागों के चक्कर काटने पड़ते थे। जिससे असुविधा के साथ में समय की भी काफी बर्बादी होती थी। E District UP Portal के बनने से अब ऑनलाइन घर बैठे या फिर अपने पास के CSC Center में जाकर प्रमाण पात्र के लिए आवेदन किया जा सकता है।

E District UP: ई डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश क्या है?

भारत की बढती जनसँख्या के कारण अब डाक्यूमेंट्स बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों में जाना काफी असुविधाजनक हो गया है। अधिकतर सरकारी दफ्तरों में भीड़ काफी रहती है जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट द्वारा E District नाम से एक Portal की शुरुआत करने के पीछे उद्देश्य Income Certificate, Cast Certificate और Domicile Certificate बनवाने और दूसरी कई सेवाओं का डिजिटलीकरण करना है।

E District UP पर प्रमाण पत्र के साथ में खतौनी की नकल, पेंशन, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन और कई अन्य सेवाओं की जानकारी भी ऑनलाइन मिल जाती है। इ डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आप पहले से दिए आवेदन की स्थिति भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहाँ पर आप प्रमाण पत्र का सत्यापन भी कर सकते है। इस पोर्टल पर इन सभी सेवाओं को इस्तेमाल कैसे करना है, उसकी जानकारी आगे हम विस्तार से आपको देंगे।

E District Uttar Pradesh Highlight

योजना का नामE District UP Portal
राज्य का नामउत्तर प्रदेश
शुरू किया गयायूपी गवर्नमेंट द्वारा
उद्देश्यजाति, निवास, आय प्रमाण पत्र इत्यादि डॉक्यूमेंट ऑनलाइन आवेदन
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://edistrict.up.gov.in

ई डिस्ट्रिक्ट यूपी पोर्टल बनाने का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट ने E District Portal की शुरुआत प्रदेश के आम जनता के लिए की गई है। उत्तर प्रदेश के अलावा केरल, दिल्ली, हरियाणा, असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल बनाने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगो तक प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया का डिजिटलीकरण करना है।

इस पोर्टल के बनने से अब उत्तर प्रदेश की जनता को अपना Cast Certificate और Income Certificate जैसे बेसिक डाक्यूमेंट्स बनवाने के लिए संबधित विभागों के यहाँ जाने की जरुरत नहीं होगी। अब वो अपने घर से ही E District UP पर Login करने के बाद प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगे। हालाँकि कुछ सरकारी डाक्यूमेंट्स बनवाने के लिए आपको अपने केंद्र जाना पड़ सकता है।

E District UP पर मिलने वाली मुख्य सुविधाए

विभागसेवाएँ
राजस्व विभाग (Revenue Department)1. जाति प्रमाणपत्र (Cast Certificate)
2. आय प्रमाणपत्र (Income Certificate)
3. निवास प्रमाणपत्र (Domicile Certificate)
4. हैसियत प्रमाण पत्र (Status Certificate)
5. खतौनी की नकल (Copy of Khatauni)
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (Medical Health & Family Welfare Department)1. दिव्यांग प्रमाणपत्र (Disability Certificate)
2. कोविड टीकाकरण पंजीकरण (Covid Vaccination Registration)
समाज कल्याण विभाग (Social Welfare Department)1. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन (Online Apply for SCHOLARSHIP)
2. बीमारी व शादी अनुदान के लिए आवेदन

विभिन्न प्रमाण पत्र के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

इनकम सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट या फिर कोई भी बेसिक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कुछ जरुरी कागजात की जरुरी पड़ती है। ई डिस्ट्रिक्ट पर इन सभी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स आप नीचे टेबल में देख सकते है।

Cast Certificate (जाति प्रमाणपत्र)Income Certificate (आय प्रमाणपत्र)Domicile Certificate (निवास प्रमाणपत्र)
राशन कार्ड कॉपीआधार कार्ड कॉपीआधार कार्ड
स्वप्रमाणित घोषणा पत्रराशन कार्ड कॉपीराशन कार्ड
पार्षद/वार्डेन या ग्राम प्रधान का जाति के लिए प्रमाण पत्रपहचान पत्रवोटर आईडी कॉपी
पासपोर्ट साइज़ फोटोस्वप्रमाणित घोषणा पत्र (self attested declaration form)शैक्षणिक प्रमाण पत्र
वेतन पर्ची (सैलरी स्लिप)बिजली/पानी का बिल
पासपोर्ट साइज़ फोटोपासपोर्ट साइज़ फोटो

E District UP Registration और Login कैसे करे

उत्तर प्रदेश द्वारा बनाए गए इस पोर्टल पर Cast, Income या Domicile Certificate के लिए Online Apply करने के लिए आपको पहले यहाँ पर Login करना होगा। edistrict.up.gov.in पर लॉग इन करने के 2 मुख्य विकल्प है। पहला है ई-डिस्ट्रिक्ट लॉग इन, जिसमे सरकारी अधिकारी और जन सेवा केंद्र (CSC Center) ही लॉग इन कर सकते है।

E District UP Login का दूसरा विकल्प सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) है जिसे उत्तर प्रदेश के आम नागरिको के लिए बनाया है। रजिस्ट्रेशन के बाद आम नागरिक लॉग इन करके सेवाओं का इस्तेमाल ऑनलाइन ही कर सकते है। सिटिजन लॉगिन और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया हम आगे बताएँगे।

e district login Uttar Pradesh

  • आपको सबसे पहले ई डिस्ट्रिक्ट यूपी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ई-डिस्ट्रिक्ट लॉगिन लिंक पर क्लिक करना है जो आप नीचे दिए स्क्रीनशॉट में देख सकते है।
E District UP
  • अब अगले खुले पेज में ‘login to e district‘ के नीचे दिए select login type पर क्लिक करना है जहाँ पर आपको State Admin, District/DSP Admin, Approval Authority, Verify Authority और CSC/edistrict User के ऑप्शन मिलेंगे जिसमे से आपको कोई एक चुनना है।
E District UP Log In
  • इसके बाद अगले बॉक्स में आपको Username और Password भरना है।
  • अब अंत में आपको Captcha Code भरकर Submit बटन पर क्लिक कर देना है। इस तरह से आप e district up login कर जाएँगे।

ई-डिस्ट्रिक्ट सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) और रजिस्ट्रेशन

E District Citizen Login का विकल्पों उत्तर प्रदेश के आम नागरिको के लिए है जिसके लिए उन्हें पहले पंजीकरण जरुरी होगा। ई डिस्ट्रिक्ट पर रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करे।

  • रजिस्ट्रेशन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.up.gov.in पर जाना है।
  • वेबसाइट के पहले पेज पर सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने लॉग इन पेज खुल जाएगा जिसमे आपको ‘नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण?’ पर क्लिक करना है। जैसा की आप नीचे दिए फोटो में देख सकते है।
  • अब आपके सामने खुले ‘ऑनलाइन पंजीकरण करने हेतु प्रपत्र” पेज पर आपको लॉग इन आईडी, आवेदक का नाम, जन्म तिथि और पते से जुडी सभी जानकारी भरनी है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आखिर में सिये सुरक्षित बटन पर क्लिक कर देना है। तो इस तरह से आपके E District Registration की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

E District Citizen Login UP

  • ई डिस्ट्रिक्ट सिटिजन रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग इन करने के लिए आपको फिर से सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) लॉग इन पेज पर जाना है।
  • इस पेज पर पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉगिन के नीचे दिए फॉर्म में पहले बॉक्स में यूजर का नाम भरना है।
  • अगले बॉक्स में पासवर्ड/ओटीपी डालना है।
  • इसके बाद अगले बॉक्स में सुरक्षा कोड भरना है जो नीचे दिया गया है।
  • अब अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश के नागरिक लॉग इन कर पाएँगे।

UP Cast Income Domicile Certificate Application Status

E District Uttar Pradesh Portal पर आप पहले से प्रमाण पत्र के लिए दिए आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते है। आपका जाति, निवास या आय प्रमाण पत्र का आवेदन स्वीकार या अस्वीकार किया गया है वो आप नीचे दिए स्टेप्स के जरिए जान सकते है।

  • एप्लीकेशन स्टेटस जानने के लिए आपको पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट में आपको ‘आवेदन की स्थिति’ पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने STATUS TRACKING नाम से एक बॉक्स खुलेगा जिसमे ‘Enter Application Number’ के नीचे दिए बॉक्स में एप्लीकेशन नंबर भरना है।
  • आवेदन संख्या भरने के बाद आपको सर्च आइकॉन पर क्लिक कर देना है और इस प्रकार आवेदन की स्थिथि आपकी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

दोस्तों हम आशा करते है आपको E District UP Login और Registration से जुडी सभी अहम् जानकारी मिल गई होगी। ई डिस्ट्रिक्ट से जुड़े कोई भी सवाल आप नीचे कमेंट्स में लिखकर हमसे पूछ सकते है।

Categories: Uttar Pradesh