[2024] भूलेख उत्तराखंड खसरा खतौनी नकल लैंड रिकॉर्ड @ bhulekh.uk.gov.in

Bhulekh uttarakhand uk bhu naksha: उत्तराखंड सरकार ने भूलेख खाता खसरा खतौनी जमाबंदी नकल ROR जमीन का भू नक्शा अभिलेख की जानकारी ऑनलाइन कर दी है। इसके लिए देवभूमि का एक ऑनलाइन पोर्टल bhulekh.uk.gov.in बनाया गया है। इस ऑफिसियल वेबसाइट पर 2019 से लेकर 2022 – 2023 की उत्तराखंड लैंड रिकॉर्ड से जुड़ी सारी जानकारी किसी भी समय घर बैठे अपने मोबाइल पर देख और डाउनलोड कर सकते है। इस आर्टिकल में हमने भूलेख और भू नक्शा की जानकारी लेने की पूरी प्रक्रिया को आसान भाषा में समझाने का प्रयास किया है।

भूलेख उत्तराखंड क्या है | Bhulekh Uttarakhand 2024

इस सुविधा के ऑनलाइन होने से पहले उत्तराखंड के लोगों को अपनी जमीन की जानकारी लेने के लिए पटवारखाने और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिसमें काफी परेशानियां आती थी और समय भी ज्यादा लगता था।

Uttarakhand land record khata khatauni की जानकारी पहले कागजों पर रखी जाती थी। इस दौरान जब किसी को अपनी लैंड का नया पुराना रिकॉर्ड देखना होता था तो सभी रिकॉर्ड खगालने पड़ते थे।

इससे,समस्या को दूर करने के लिए डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत देश के सभी राज्य जमीन का नक्शा और भूलेख संबंधित जानकारी को डिजिटल कर रहे है। इससे लोगों के समय और पैसे की बचत्त तो होगी ही साथ ही अब कोई अन्य परेशानी भी नहीं होगी।

Bhulekh Uttarakhand Key Points

योजना का नामBhulekh Uttarakhand
पोर्टल का नाम देवभूमि भूलेख पोर्टल
विभाग राजस्व विभाग उत्तराखंड
वर्ष2023 – 2024
उद्देश्यभुलेख खाता खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा
ROR, लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन देखना
उत्तराखंड भूलेख पोर्टलhttps://bhulekh.uk.gov.in/
आधिकारिक देवभूमि पोर्टल https://devbhoomi.uk.gov.in/

bhulekh uk gov in ऑनलाइन पोर्टल

उत्तराखंड में भूमि से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन करने के मकसद से devbhoomi bhulekh uttarakhand पोर्टल का निर्माण किया गया है। इससे जमीन के मालिक से संबंधित जानकारी जिसे खाता भी कहते है आसानी से मिल सकेगी।

सारी जानकारी ऑनलाइन हो जाने के बाद अब उत्तराखंड के लोगों को अपनी लैंड रिकॉर्ड देखने के लिए कहीं जाने की जरुरत नहीं होगी।

bhulekh.uk.gov.in की मदद से उत्तराखंड के निवासी अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर पर जमीन का खाता खतौनी और भू नक्शा कुछ ही मिनटों में देख सकते है।

भूलेख डाटा एपीआई से इस पोर्टल का निर्माण करके भू अभिलेख डाटा कम्प्यूटरीकृत किया गया है।

राजस्व भूमि सुधार विभाग उत्तराखंड द्वारा devbhoomi.uk.gov.in पर भी भूलेख नक्शा (map), खतौनी खाता खसरा संख्या जैसी सुविधाएं ऑनलाइन दे रहा है। 

उत्तराखंड भूलेख ऑनलाइन के लाभ

  1. भू नक्शा, भूमि के मालिक का नाम, खाता खसरा और खतौनी घर बैठे मोबाइल पर डाउनलोड और चेक कर सकते है।
  2. बैंक से लोन लेने के लिए आवेदन के समय खसरा खाता नंबर का ब्यौरा माँगा जाता है। 
  3. इस पोर्टल पर देवभूमि के लोग खसरा नंबर और जमाबंदी की मदद से कुछ ही क्लिक्स में अपना लैंड रिकॉर्ड देख सकते है। पटवारी के दफ्तर जाने की भी जरूरत नहीं है।
  4. देवभूमि उत्तराखंड भूलेख पोर्टल का लाभ सबसे ज्यादा उन्हें मिलेगा जो भूमि खरीदना या बेचना चाहते है।
  5. जमीन के मालिक का नाम, जमीन का सही आकार और प्रकार जैसी जानकारी पहले सही पास होगी तो कोई भी आपसे धोखाधड़ी और ठगी नहीं कर सकेगा।
  6. राज्य के लोगों और सरकार के बीच पारदर्शिता होगी जिससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी।
  7. चुनाव में नामंकन भरने के समय उम्मीदवार को भूमि होने की स्थिति में इसका विवरण देना पड़ता है जोकि ऑनलाइन पोर्टल पर आसानी से मिल जाता है।

उत्तराखंड भूलेख खसरा खाता खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखे?

उत्तराखंड में जो लोग अपनी भूमि की जानकारी ऑनलाइन देखना चाहते है वे देवभूमि पोर्टल bhulekh.uk.gov.in/bhulekh पर जा कर निचे बताई गयी प्रक्रिया का पालन करे।

  • पहले चरण में आपको भूलेख उत्तराखंड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। जिसका होमपेज निचे दिख रही फोटो की तरह दिखेगा।
Bhulekh Uttarakhand
Bhulekh Uttarakhand
  • जैसे ऊपर फोटो में दिख रहा है वेबसाइट के होम पेज पर Public ROR का एक ऑप्शन दिखेगा। अब आप इस ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • Public ROR पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जैसा निचे फोटो में दिख रहा है।
uttarakhand land record khata khatauni
  • अब आप भूलेख उत्तराखंड देखने के लिए यहां अपने जनपद, तहसील और ग्राम का चयन करे। ग्राम के पहले अक्षर का चयन करके भी आप अपने ग्राम के नाम का चयन कर सकते है।
  • जैसे ही आप अपने गाँव के नाम का चयन करेंगे एक नया पेज खुलेगा जहां आप खाता नंबर, खातेदार का नाम और खसरा/गाटा संख्या की जानकारी भर कर खतौनी नकल देख सकते है।
devbhoomi bhulekh khasra khatauni
  • ऊपर दिख रहे चित्र में हमने उदहारण के तौर पर जनपद देहरादून, तहसील देहरादून और ग्राम अस्थल का चयन किया है। आप अपने अनुसार इसका चयन करे।
  • Bhulekh UK का सारा विवरण आपके द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर आपके सामने आ जायेगा। आप इसे पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते है और इसका प्रिंट भी ले सकते है।

Bhu Naksha Uttarakhand ऑनलाइन कैसे देखें

  1. भू नक्शा मतलब जमीन का नक्शा। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के लोगों को भू नक्शा ऑनलाइन देखने की सुविधा भी दी है। इसके लिए आपको उत्तराखंड भूलेख पोर्टल पर जा कर जानकारी देनी होगी।
  2. Bhu naksha uttarakhand देवभूमि के आधिकारिक पोर्टल पर देख सकते है। इसके इलावा एक अन्य वेबसाइट landuse.uk.gov.in:8080/bhunaksha पर भी मैप देख सकते है।
  3. कुछ तकनीकी कारणों से ये लिंक और देवभूमि वेबसाइट काम नहीं कर रहे है। अगर आपको अपनी जमीन का मैप देखना है तो कुछ समय बाद फिर से चेक कर सकते है।
  4. नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये। अब अपने जिले तहसील और गाँव का नाम चयन करे।
  5. खसरा खतौनी खाता नंबर की मदद से आप अपनी जमीन का विवरण देख सकते है और जमीन का चुनाव करने के बाद भू नक्शा भी दिख जायेगा।

भू नक्शा उत्तराखंड देवभूमि मैप ऑफलाइन प्रक्रिया

अगर ऑनलाइन माध्यम से आप UK Bhu Naksha नहीं देख पा रहे है तो आप तहसील में जाकर संबंधित अधिकारी से भूलेख नक्शा ले सकते है। इसकी प्रक्रिया निचे बताई गयी है।

  • सबसे पहले आप अपने जिले की तहसील के राजस्व विभाग में जाये।
  • अब भूलेख नक्शा लेने के लिए संबंधित अधिकारी को आवेदन करने का फॉर्म भरे।
  • फॉर्म में खसरा / गाटा संख्या की जानकारी दे।
  • सारी जानकारी भरने के बाद फॉर्म अधिकारी के पास जमा करवा दे।
  • फॉर्म जमा होने के बाद एक तय समय में आपको नक्शे की कॉपी दे दी जाएगी।

अपनी जमीन का भू नक्शा लेने के लिए किसी कार्यालय में जाने से पहले एक बार ऑनलाइन जरूर चेक करे। इससे आप घर बैठे मैप देख और डाउनलोड कर सकते है।

Uttarakhand Land Record ROR की अधिकृत प्रति

  • उत्तराखंड के ऑनलाइन पोर्टल पर सरकार ने जमीन की जानकारी, खसरा खाता खतौनी नंबर, UK भू नक्शा आदि देखने की सुविधा दी है। जिसे हम देखने के साथ साथ डाउनलोड भी कर सकते है पर लैंड रिकॉर्ड की अधिकृत प्रति ऑनलाइन नहीं ले सकते।
  • Bhulekh Uttarakhand Land Record ROR की अधिकृत प्रति लेने के लिए राज्य के लोगों को तहसील में भूमि रिकॉर्ड केंद्र जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना होगा। वहां आप तय शुल्क दे कर जमीन के रिकॉर्ड की अधिकृत कॉपी ले सकते है।
  • देवभूमि भूमि रिकॉर्ड RoR के पहले पेज का निर्धारित शुल्क 15 रुपये और भूमि रिकॉर्ड RoR के बाद के पृष्ठों का शुल्क 5 रुपये है।

दोस्तों State Yojana का ये आर्टिकल uttarakhand bhulekh uk gov in अच्छा लगे तो अपने साथियों के साथ भी शेयर करे। भूलेख उत्तराखंड भू नक्शा खसरा खतौनी खाता नंबर नकल लैंड रिकॉर्ड 2024 ऑनलाइन देखने से जुडी कोई समस्या हो तो कमेंट में पूछे।

उत्तराखंड भूलेख भू नक्शा से जुड़े सवाल जवाब (FAQ)

उत्तराखंड भू नक्शा कैसे देखें?

उत्तराखंड में जमीन का भू नक्शा मैप के लिए देवभूमि के अधिकारिक पोर्टल और landuse.uk.gov.in पर ऑनलाइन देखने की सुविधा दी गयी है। कुछ तकनिकी कारणों से ये वेबसाइट काम में नहीं है। ऐसे में आप अपनी तहसील जा कर नक्शे की कॉपी ले सकते है।

लैंड रिकॉर्ड उत्तराखंड की अधिकृत कॉपी कैसे प्राप्त करें?

अपनी तहसील में लैंड रिकॉर्ड के कंप्यूटर केंद्र जा कर एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करके भूमि रिकार्ड की अधिकृत कॉपी ले सकते है।

भूलेख उत्तराखंड देवभूमि खसरा खाता खतौनी कैसे देखें?

देवभूमि उत्तराखंड में भूलेख की जानकारी लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल bhulekh.uk.gov.in पर खाता खसरा नंबर की जानकारी भर कर अपनी जमीन का भू अभिलेख खतौनी जमाबंदी नकल देख और डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment