बिहार अपना खाता भूलेख भू नक्शा खतियान – Bihar Bhumi Land Record

Bihar Apna khata bhulekh bhu naksha (Bihar bhumi land record): बिहार में सरकार ने भूमि का सारा विवरण ऑनलाइन कर दिया है। आप को चाहे 2020 – 2021 का भूलेख  भू नक्शा देखना हो या 2022 – 2023 का सर्च करना हो। अब बिहार लैंड रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी देखने के लिए कहीं जाने की जरुरत नहीं  होगी। राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने इसके लिए ऑफिसियल वेबसाइट पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in लांच किया है। इसके माध्यम से राज्य के लोग अपना खाता बिहार, भूलेख, जमाबंदी नकल, खसरा, खतौनी, भू नक्शा, अभिलेख, खतियान की जानकारी घर बैठे देख और डाउनलोड कर सकते है।

बिहार भूलेख | Bhulekh Bihar Land Record

भूलेख का मतलब है लिखित रूप में भूमि से जुड़ी जानकारी का विवरण। अलग अलग राज्यों में  भूलेख को अलग अलग नाम से जाना जाता है। जैसे भूमि का ब्यौरा, अपना खाता, भू अभिलेख, जमीन का नक्शा, जमाबंदी नकल।

पिछले कुछ सालों से राज्यों की सरकारें भूमि रिकॉर्ड देखने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर रही है। इसी कर्म में राज्य की गवर्नमेंट ने भी bihar land record online कर दिया है।

बिहार भूलेख, भू नक्शा और अपना खाता ऑनलाइन देखने के लिए अलग अलग पोर्टल बनाये गए है जिसके नाम और जानकारी लेने की प्रक्रिया को इस आर्टिकल में विस्तार से बताया गया है।

Apna khata bihar land record key points

योजना का नामApna Khata Bihar
विभाग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
उद्देश्य भूमि जानकारी बिहार लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन
लाभार्थी बिहार के नागरिक
लाभबिहार भूलेख, भू नक्शा, अपना खाता देखना
भूलेख बिहार पोर्टलhttp://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/
भू नक्शा बिहार पोर्टलhttp://bhunaksha.bih.nic.in/bhunaksha/
अपना खाता देखेंhttp://lrc.bih.nic.in/ror.aspx

Bhumi Jankari Bihar Land Record

  1. बिहार लैंड रिकॉर्ड पहले कागजों पर दर्ज किये जाते थे। भूमि की जानकारी लेने के लिए पहले लोगों को तहसील और पटवारखाने के चक्कर लगाने पड़ते थे। वहां अधिकारी को पुराने रिकॉर्ड निकालने के लिए सभी रिकार्ड्स खगालने पड़ते थे।
  2. राज्य के लोग अब खतियान खसरा आदि की भूमि संबंधित जानकारी घर बैठे कंप्यूटर और मोबाइल पर आसानी से कुछ क्लिक्स में चेक कर सकते है। 
  3. राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा बनाया गया biharbhumi.bihar.gov.in ऑनलाइन पोर्टल है जिसपर लोग जमीन का विवरण देख सकते है।
  4. जमीन के मालिक का नाम, पट्टेदार का नाम, जमीन क्षेत्रफल, खाता और खसरा संख्या के साथ साथ कई अन्य प्रकार की जानकारी इस पोर्टल  पर उपलब्ध है।
  5. Bihar land record ऑनलाइन होने के बाद लोगों को बारबार तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे जिससे कई परेशानियां कम हो जाएगी।

biharbhumi bihar gov in पर उपलब्ध सेवाएं

  • अपना खाता एवं जमबंदी पंजी देखें
  • बिहार खतियान खसरा खतौनी नकल
  • अधिकार भू अभिलेख, खसरा नंबर
  • बिहार मौजा समस्त खाते

अपना खाता बिहार ऑनलाइन पोर्टल के लाभ

  1. बिहार के लोगों को अब जमीन से संबंधित कोई जानकारी लेने के लिए किसी सरकारी कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
  2. Apna khata bihar पोर्टल पर राज्य के लोग घर बैठे मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से खतियान, खसरा, जमाबंदी नकल, भू नक्शा और अभिलेख आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते है।
  3. खसरा और जमाबंदी नंबर से कुछ क्लिक्स में ही भूमि की जानकारी मिल जाएगी।
  4. ये सुविधा ऑनलाइन होने के बाद लोगों के पैसे और समय की बचत होगी। साथ ही पटवारखाने और अन्य सरकारी दफ्तरों में होनी वाली परेशानी भी नहीं होगी।
  5. जो लोग जमीन खरीदने या बेचने की सोच रहे है वे इस पोर्टल के माध्यम से जमीन के मालिक और आकार जैसी जानकारी पहले सही देख सकते है। इससे ठगी और धोखेबाजी पर रोक लगेगी।

Apna Khata Bihar Online कैसे देखें

  • सबसे पहले आप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अधिकारिक वेबसाइट lrc.bih.nic.in/ror पर जाये। आप सीधे यहां क्लिक करके पोर्टल के होम पेज पर जा सकते है।
 apna khata land record bihar
Apna Khata Land Record Bihar
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको बिहार का नक्शा दिखेगा। आप इस मैप अपने जिले पर क्लिक करें। जिले का चयन करने के बाद आपको जिले के कुल अंचल, मौजा, खाताधारी, खाता और कुल खसरा की संख्या दिखाई देगी।
  • निचे दिख रही फोटो में उदाहरण के लिए हमने पटना जिले का चयन किया है। पटना में कुल 23 अंचल की संख्या आप देख सकते है।
apna khata bihar
  • अब आपको नक्शे में दिख रहे अपने अंचल के नाम का चयन करना है। इसके बाद एक नया पेज सामने आएगा जिस पर अंचल के अंतर्गत आने वाले मौजा के नाम, राजस्व थाना और कुल खेसरा की संख्या दिखेगी।
  • अपना खाता बिहार देखने के कई विल्कप अब आपके सामने है। जैसे मौजा के अंतर्गत आने वाले सभी खातों को नामानुसार देखें, खेसरा संख्या के अनुसार देखें, खाता नंबर से देखें, खेसरा संख्या से देखें या खाताधारी के नाम से देखें।
bihar land record
  • आपके द्वारा चुने हुए विकल्प और दी हुई जानकारी के आधार पर नाम, खाता नंबर और खसरा नंबर के आंकड़े आपके सामने आ जाएंगे।
  • अधिकार अभिलेख पर क्लिक करने के बाद आपको apna khata land record की जानकारी मिल जाएगी जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते है।
  • ऊपर दिख रहे चित्र में जिला पटना, अनुमंडल दानापुर और अंचल दानापुर का चयन किया गया है।

बिहार भुलेख खसरा खतौनी जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देखें

  • बिहार भुलेख खसरा खतियान नकल ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in पर जाये। आप यहां क्लिक करके भी वेबसाइट के होम पेज पर जा सकते है।
bhulekh bihar
  • Bhulekh bihar पोर्टल के होम पेज पर जमाबंदी पंजी देखे के विकल्प पर क्लिक करे। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा जिस पर बिहार का मैप दिखेगा। आप को इस मैप में से अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है।
  • जिले के नाम पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने एक और नक्शा आएगा। आपको यहां पर अपने सर्किल पर क्लिक करना है।
  • अब आप हल्का नाम, मोजा नाम, खाता नंबर, जमाबंदी संख्या आदि की जानकारी भर कर search पर क्लिक करे।
  • सर्च पर क्लिक करने के बाद bihar bhulekh khasra khatauni nakal की जानकारी सामने आ जायेगी। इसे आप डाउनलोड भी कर सकते है।

Bhu Naksha Bihar Online कैसे देखें

  • Apna khata bhu naksha bihar ऑनलाइन देखने की सुविधा के लिए भी सरकार ने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल बनाया है।
  • इसके लिए पहले भू नक्शा की वेबसाइट bhunaksha.bih.nic.in/bhunaksha पर जाना होगा।
bhu naksha bihar
  • भू नक्शा बिहार की वेबसाइट के होम पेज पर district, sub div, circle, mauza, type, sheet की जानकारी का चयन करना है।
  • अब आप को अपना प्लाट नंबर की जानकारी देनी है। इसके बाद Map Report पर क्लिक करे।
  • आपके द्वारा बताई गयी जानकारी के आधार पर आपके सामने bhu naksha bihar आ जायेगा।
  • ROR के विकल्प पर क्लिक करके आप अपनी भूमि से जुड़ी जानकारी भी ले सकते है।

Land Tribunal Status देखने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आप Department of Revenue & Land Reforms की ऑफिसियल वेबसाइट lrc.bih.nic.in पर जाये।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर अब आप लैंड ट्रिब्यूनल के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  3. आपके सामने एक नया पेज आएगा यहां आपको टोकन स्टेटस पर क्लिक करना है।
  4. अब आप टोकन नंबर लिख कर search पर क्लिक करें।
  5. सर्च पर क्लिक करने के बाद आपका टोकन स्टेटस सामने आ जायेगा।

जाने बिहार किसान रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे करे

जाने बिहार राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखे

Bihar Apna Khata Toll Free Helpline Number

इस आर्टिकल में हमने बिहार अपना खाता,भूलेख और भू नक्शा ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया है। अगर इससे संबंधित कोई समस्या आ रही है तो निचे बताये गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी के द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से कांटेक्ट कर सकते है।

Toll Free Helpline Number: 1800-345-6215

Address: Department of Revenue & Land Reforms, Government of Bihar, Old Secretariat, Bailey Road, Patna

Official Email id: [email protected]

दोस्तों apna khata bihar bhulekh bhu naksha bhumi land record का ये लेख अच्छा लगे तो अपने साथियों केसाथ भी शेयर करे। बिहार खसरा खतियान नकल जमाबंदी खतौनी और अपना खाता 2022 – 2023 से जुड़े कोई सवाल हो तो कमेंट में पूछ सकते है।

बिहार भूलेख भू नक्शा और अपना खाता से जुड़े सवाल जवाब (FAQ)

अपना खाता बिहार लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें?

बिहार भूमि की जानकारी देखने के लिए अपना खाता की ऑफिसियल वेबसाइट lrc.bih.nic.in/ror पर जा कर नक़्शे में अपने जिले, अंचल, खाताधारी का चयन करे। अब कुछ विकल्प आपके सामने आएंगे जिनके आधार पर आपको जानकारी मिल जाएगी। 

भूलेख बिहार खसरा खतौनी जमाबंदी कैसे प्राप्त करें?

खतियान भूलेख खसरा नकल देखने के लिए बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in के होम पेज पर जमाबंदी पंजी देखे पर क्लिक करके अपने जिले का चयन करे और हल्का, मोजा नाम, जमाबंदी संख्या, खाता नंबर भर कर सर्च पर क्लिक करे।

भू नक्शा बिहार ऑनलाइन देखने के लिए क्या करें?

बिहार में जमीन का भू नक्शा देखने के लिए bhunaksha.bih.nic.in पर जाये और होम पेज पर मांगी गयी जानकारी भर कर मैप रिपोर्ट पर क्लिक करे। बिहार का कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अपना खाता भूलेख लैंड रिकॉर्ड देख सकता है।

Leave a Comment