X

[New] UP Ration Card List: Apl Bpl यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2024

Ration Card List of UP: उत्तर प्रदेश के जिन नागरिको के राशन कार्ड बन चुके है या फिर जिन्होंने हाल ही में नया राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया है। वो सब ऑनलाइन यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते है। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट खाद्य एवं रसद विभाग www.fcs.up.gov.in पर दी गयी District Wise और Name wise Ration Card List 2024 से आप बड़ी आसानी से अपना APL, BPL या Antodaya Ration Card Check और Downlaod कर सकते है।

भारत में किसी भी गरीब और माध्यमवर्गीय परिवार के लिए Ration Card बनवाना बहुत जरुरी है। राशन से उन्हें कम दामो में गेहू, चीनी, तेल, दाल इत्यादि राशन मिल जाता है जिससे उन्हें सरकार से आर्थिक मदद हो जाती है। कम रेट पर राशन मिलने के आलवा भी राशन कार्ड के कई और उपयोग है। कई सरकारी योजनाओं में राशन कार्ड को जरुरी कागजात के रूप में भी माँगा जाता है। इस लेख में आप उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची में अपना राशन कार्ड खोजने की पूरी प्रक्रिया जनोंगे।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची: UP Ration Card List 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार के फ़ूड एंड सप्लाई विभाग ने यूपी राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन चेक करने की सुविधा देने की शुरुआत की। Ration Card List of UP के दवारा अब राज्य के नागरिक ऑनलाइन ही राशन कार्ड में अपना नाम चेक कर पाएँगे।

Online Ration Card List सुविधा की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगो के लिए अपने राशन कार्ड को देखने और डाउनलोड करने की प्रक्रिया को और सरल बनाना था। जहाँ पहले यूपी के लोगो को राशन कार्ड में अपना नाम चेक करने या कोई बदलाव करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब वो काम बिना कही जाए घर से ही ऑनलाइन लिया जा सकता है।

खाद्य एवं रसद विभाग यूपी पोर्टल (fcs.up.gov.in) पर आपको जिलावार और नाम के अनुसार राशन कार्ड सूची मिल जाएगी, जिससे कुछ ही मिनटो में किसी का भी Apl या BPl Ration Card Check और डाउनलोड किया जा सकता है। इस सरकारी पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर कई और सुविधाए भी ऑनलाइन प्रदान की गयी हैं जिसकी सूची आप नीचे देख सकते है।

  • नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन
  • राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन
  • राशन कार्ड की स्थिति
  • Ration Card में किसी तरह का संशोधन (परिवार के सदस्य का नाम जोड़ना या हटवाना)
  • NFSA Ration Card Status Online
  • Farmer Registration for Purchase
  • खाद्य एवं रसद विभाग टोल फ्री नंबर और ऑनलाइन शिकायत

यूपी राशन कार्ड लिस्ट योजना अवलोकन

स्कीम का नामUP Ration Card List
लॉन्च द्वाराउत्तर प्रदेश सरकार
विभागखाद्य एवं रसद विभाग
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
कुल लाभार्थी3.57 करोड़ / 14.68 करोड़
आधिकारिक वेबसाइटwww.fcs.up.gov.in

Check UP Ration Card List at fcs.up.gov.in

उत्तर प्रदेश की राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करने और डिजिटल राशन कार्ड प्रिंट करने की प्रक्रिया काफी सरल है। बस आपके पास मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर के साथ इंटरनेट होना चाहिए और नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप यूपी राशन कार्ड लिस्ट देख सकते है।

  • राशन कार्ड सूची देखने के लिए सबसे पहले यूपी गवर्नमेंट की फ़ूड एंड सप्लाई की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दाई तरफ ‘महत्वपूर्ण लिंक’ के नीचे दिए ‘राशन कार्ड की पात्रता सूची‘ पर क्लिक करे।
UP Ration Card List
  • अब आपकी स्क्रीन पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची आएगी। जिसमे आपको नीचे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के लिस्ट दिखाई देगी।
यूपी राशन कार्ड
  • अब राशन कार्ड जिलेवार सूची में से आपको अपने जिले का नाम चुनना है। जैसे हमने नीचे दिए स्क्रीनशॉट में अलीगढ़ को चुना है।
Ration card list 2024
  • अगर आप शहरी क्षेत्र से है तो आपको पहली टेबल से अपने शहर का चयन करना है। अगर आप गांव के रहने वाले है तो नीचे ग्रामीण क्षेत्र में से अपने ब्लॉक को चुनना है। जैसे हमने अलीगढ में पढ़ने वाले ब्लॉक बिजौली ब्लॉक को चुना है।
  • अब आपके सामने उस ब्लॉक में पढ़ने वाले ग्राम पंचायत की लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट में आपके गांव का नाम चुनना है।
  • इसके बाद आपके सामने राशन डिपो धारको (दुकानदार का नाम) की लिस्ट खुल जाएगी।
  • अब इस लिस्ट में से अपने एरिया के डिपो धारक का नाम चुनते ही आपके सामने सभी उस एरिया की राशन कार्ड धारक लिस्ट खुल जाएगी।
  • इस लिस्ट में सभी राशन कार्ड धारको के नाम, पिता के नाम के साथ दिखाई देंगे। आपको अपने के मुखिया का नाम उस लिस्ट में खोजना है और उसके आगे दिए डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने राशन कार्ड का पूरा विवरण खुल जाएगा जिसमे सभी सदस्यों का पू्र्ण विवरण भी शामिल होगा।

राशन कार्ड के फायदे: UP Ration Card Benefits

  • उत्तर प्रदेश में जिन परिवारों के राशन कार्ड है, उन्हें सरकार से सस्ते दामो पर गेहूं, कैरोसिन का तेल, चावल, चीनी मिलता है।
  • राशन कार्ड के उपयोग पहचान प्रमाण पत्र के रूप में किया जा सकता है।
  • प्रदेश के नागरिक अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन करने में दिए जाने वाले जरुरी डाक्यूमेंट्स में राशन कार्ड की कॉपी लगा सकते है।
  • ऐसे गरीब परिवार जिनका बीपीएल या अन्त्योदय राशन कार्ड बना हुआ है वो गरीबो के लिए चलायी जा रही सरकार की कई योजनाओ का लाभ ले सकते है।
  • UP BPL Card Holder को सरकारी नौकरियों में छूट दी जाती है, जिससे उनका नौकरी पाना आसान हो जाता है।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड प्रकार

यूपी सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग ने 3 प्रकार के राशन कार्ड जारी किए है। राज्य के परिवारों की वार्षिक आय और आर्थिक स्थिति के आधार पर 3 तरह की श्रेणी निर्धारित की जाती है। उन्ही के आधार पर निर्धारित होता है की किसी परिवार का बीपीएल, एपीएल या अन्त्योदय राशन कार्ड बनेगा।

  1. APL Ration Card: एपीएल राशन कार्ड उत्तर प्रदेश के उन परिवारों का बनता है जो राज्य द्वारा निर्धारित गरीबी रेखा से ऊपर आते है। इन परिवारों को 15 किलो गेहूं के साथ चीनी, चावल इत्यादि खाने की चीजे बाजार से काम दामों पर हर महीने मिलती है।
  2. BPL Ration Card: जिन परिवार की वार्षिक आय 10 हजार से भी काम है वो लोग बीपीएल राशन कार्ड बनवा सकते है। ये परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे होते है। इन्हे 25 किलो अनाज के साथ, अन्य राशन की चीजे कम रेट पर मिलती है।
  3. AAY Ration Card: AAY यानी अन्त्योदय राशन कार्ड केवल उन परिवारों का बनता है जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद ख़राब है। अन्त्योदय राशन कार्ड धारको को हर महीने 35 किलो अनाज काफी काम दामों पर मिलता है।

NFSA के तहत उत्तर प्रदेश में राशन की कीमत

उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड धारको को राशन कितना और किस कीमत पर मिलेगा? ये निर्भर करेगा उनके पास कौन सा Ration Card है। एन.एफ.एस.ए के अंतर्गत यूपी में राशन के रेट निम्नलिखित है।

  • गेहूं : 2 रुपये प्रति किलो
  • चावल : तीन रुपये प्रति किलो
  • चीनी : 13.50 रुपये प्रति किलो

किसी भी राज्य में राशन कार्ड का मुख्य काम जरूरतमंद लोगो को कम दामो पर राशन और अन्य सुविधाए प्रदान करना होता है। उत्तर प्रदेश सरकार चाहती हैं केवल जरूरतमंद परिवार को ही इस तरह की मदद मिले, जिसके लिए कुछ सख्त नियम बनाए गए। अब राशन कार्ड बनवाने के लिए यूपी के लोगो को अपना आय प्रमाण पत्र देना जरुरी होगा।

नए राशन कार्ड के आवेदन के समय ही उपभोगता को आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) की कॉपी स्कैन करके अपलोड करनी अनिवार्य होगी। जिन लोगो की वार्षिक आय निर्धारित रेखा से अधिक पाई गयी, उनके राशन कार्ड रिजेक्ट कर दिए जाएंगे। यूपी सरकार के अनुसार शहरी एरिया में परिवार वार्षिक आय 3 लाख और ग्रामीण एरिया में 2 लाख से काम होनी चाहिए, तभी वो UP Ration Card Apply कर सकते है।

Ration Card in UP: Eligibility & Documents

अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले है और अभी तक अपने परिवार का राशन कार्ड नहीं बनवाया है तो आपको जल्द ही इसके लिए आवेदन कर देना चाहिए। पर नए राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने से पहले जरुरी कागजात और पात्रता जान लेना जरुरी है, जो आप नीचे देख सकते है।

पात्रता मापदंड और लाभार्थी दिशा निर्देश

  • लाभार्थी को यूपी स्टेट का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाला परिवार का मुखिया होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 साल से अधिक होनी जरुरी है।
  • पहले से किसी और राशन कार्ड में नाम नहीं होना चाहिए।
  • शहरी क्षेत्र में आवेदक परिवार की वार्षिक आय 3 लाख और ग्रामीण क्षेत्र के परिवार की आय 2 लाख से काम होनी अनिवार्य है।

आवेदन के लिए जरुरी कागजात

  • आवेदक और परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार के फोटो
  • पैन कार्ड (वैकल्पिक)
  • बैंक अकाउंट की पहले पेज की फोटोकॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • बिजली के बिल की कॉपी
  • गैस कनेक्शन बुक की कॉपी
  • जाति प्रमाण पत्र

UP Ration Card Form PDF Download

उत्तर प्रदेश के निवासी राशन कार्ड बनवाने के लिए online और offline दोनों तरह से Apply किया जा सकता है। नया राशन बनवाने हेतु आवेदन के लिए पहले आपको एक फॉर्म चाहिए होगा। उस फॉर्म को भरने के बाद ही आप राशन कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरी कर पाएंगे।

  • राशन कार्ड एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आपको खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • होमपेज पर दाई तरफ कोने में डाउनलोड फॉर्म का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। आप यहाँ पर क्लिक करके भी सीधा डाउनलोड पेज पर जा सकते है।
  • अब आपके सामने Download Form नाम से पेज खुलेगा। जिस पर ग्रामीण क्षेत्र, नगरीय क्षेत्र और प्रवासी उत्तर प्रदेश राज्य के श्रमिकों के लिए 3 अलग-अलग फॉर्म के लिंक मिलेंगे।
  • अब आपको इन तीनो विकल्पों में से अपने एरिया के अनुसार सही राशन कार्ड एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लेना है। जिसे भरके आप आवेदन की आगे की प्रक्रिया को पूरी कर सकते है।

UP Ration Card (APL, BPL) Online Apply कैसे करे

  • यूपी के नागरिक नए राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। अप्लाई करने के लिए पहले एक फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • राशन कार्ड फॉर्म ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। जिसकी प्रक्रिया हमने ऊपर बताई है।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी निकलवाए, आप चाहे तो नजदीकी CSC Center में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते है।
  • राशन कार्ड फॉर्म में मांगी जाने वाली पूरी जानकारी को बिना गलती के भरे।
  • इसके बाद उस फॉर्म के साथ सभी जरुरी कागजात की फोटो कॉपी लगाकर CSC Center द्वारा सबमिट करवा दे।
  • Form और जरुरी Documents submit करने के बाद, रसीद जरूर ले। इस रसीद से आप अपने आवेदन की स्थिति जान सकते है।

दोस्तों UP Ration Card List का ये आर्टिकल अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे और अगर उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड सूचि 2024 से संबंधित कोई सवाल है तो कमेंट में पूछ सकते है।

राशन कार्ड लिस्ट यूपी से जुड़े सवाल जवाब (FAQ)

Ration Card in Up List में अपना नाम कैसे देखे?

पात्रता सूची में जाकर जिलेवार राशन कार्ड लिस्ट में अपने राशन कार्ड को खोजकर उसमे अपना नाम चेक कर सकते है।

उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग हेल्पलाइन नंबर क्या है?

नए राशन कार्ड आवेदन या राशन कार्ड सूची से जुडी किसी भी मदद या शिकायत के लिए आप खाद्य एवं रसद विभाग के Toll Free Helpline Number 1800 1800 150, 1967/14445 पर सम्पर्क कर सकते है।

Ration Card के लिए Apply किया था पर List में Name क्यों नहीं मिला रहा?

आपने नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया और नाम लिस्ट में नहीं मिल रहा। इसका मतलब है या तो आपका राशन कार्ड स्वीकार नहीं किया गया, किसी वजह से उसे रिजेक्ट कर दिया है। या फिर अभी आपना नाम सूची में अपडेट नहीं हुआ है। कुछ समय के बाद अपना नाम UP Ration Card List 2024 में फिर से देखे।