X

[igrsup.gov.in] मैरिज और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्रकिया IGRSUP स्टाम्प विभाग यूपी

IGRSUP Marriage & Property Registration: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी ये हैं की अब उन्हें अपनी यूपी प्रॉपर्टी और शादी का पंजीकरण करवाने के लिए सरकारी विभाग के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने igrsup.gov.in Online Portal बनाया है। igrsup की इस वेबसाइट पर sign up और Log in के बाद विवाह और संपत्ति ऑनलाइन रजिस्ट्रशन के साथ इनसे जुडी कई और सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

यूपी गवर्नमेंट के igrsup पोर्टल पर विवाह और संपत्ति रेजिस्ट्री आवेदन के साथ संपत्ति खोज, स्टाम्प वापसी और भारमुक्त आवेदन की सुविधा आपको मिलती हैं। आज हम आपको स्टाम्प और पंजीकरण विभाग की इस वेबसाइट पर उपलब्ध सभी सेवाओं से जुड़ी पूरी जानकारी आपको इस लेख में देंगे।

Igrsup.gov.in: Property & Marriage Registration

स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार का एक मुख्य विभाग है जिसकी शुरुआत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गयी थी। उत्तर प्रदेश को मिलने वाले कुल राजस्व मे से एक बड़ा हिस्सा स्टाम्प शुल्क से आता हैं। IGRSUP Website ने प्रॉपर्टी और शादी पंजीकरण के काम को आसान और पारदर्शी बना दिया हैं।

यूपी सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुडी सभी जानकारी पोर्टल पर डाली हैं जिससे राज्य के नागरिक बड़ी आसानी से किसी भी संपत्ति का विवरण देख सकता हैं। इस पोर्टल पर आप अपनी संपत्ति और शादी रजिस्टरी को कुछ ही मिनटों में बिना कही जाए पा सकते हैं।

पोर्टल का नामIGRSUP – Integrated Grievance Redressal System UP
विभाग का नामस्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश
मुख्य लाभविवाह और संपत्ति का ऑनलाइन पंजीकरण
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
ऑफिसियल वेबसाइटwww.igrsup.gov.in

IGRS UP Portal का उद्देश्य

  • इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य यूपी के नागरिको के लिए स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की सभी सुविधाओं की जानकरी ऑनलाइन उपलब्ध कराना है।
  • पहले अपनी संपत्ति के पंजीकरण के लिए रजिस्ट्रेशन विभाग के दफ्तर जाना पड़ता है जिससे समय और पैसे दोनों की हानि होती थी। इस वेबसाइट के आने से अब इस काम में समय और पैसे दोनों की बचत होती हैं।
  • प्रॉपर्टी और मैरिज रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट और राज्य की पब्लिक के के बीच पारदर्शिता बढ़ती हैं।
  • स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन के सभी काम एक जगह ऑनलाइन हो जाते हैं जिससे पूरी प्रक्रिया काफी आसान हो जाती हैं।

यूपी स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की सेवाएं

उत्तर प्रदेश के वो लोग जिनकी हाल ही में शादी हुई है वो अपना विवाह पंजीकरण ऑनलाइन IGRS UP की इस वेबसाइट पर करा सकते है। इसके अलावा आपने कोई संपत्ति खरीदी हैं तो उसके रजिस्ट्रेशन के लिए भी igrsup.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राज्य के इस सरकारी पोर्टल कई और महत्वपूर्ण सेवाएं भी आपको मिलती हैं जो नीचे दी गयी है।

  1. संपत्ति पंजीकरण
  2. संपत्ति पंजीकरण के लिए अपॉइंटमेंट
  3. प्रॉपर्टी सर्च
  4. संपत्ति ब्यौरा
  5. विवाह पंजीकरण
  6. आधार कार्ड से विवाह पंजीकरण का सत्यापन
  7. नि:शुल्क प्रमाण पत्र
  8. कार्यो के लिए प्रमाण पत्र (Certificate of Deeds)

संपत्ति पंजीकरण: Property Registration at igrsup.gov.in

भारत किसी भी अचल संपत्ति की बिक्री से जुड़े लेन देन का का रजिस्टर होना आवश्यक होता हैं। ये प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का एक मुख्य पार्ट होता हैं। उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग प्रॉपर्टी के ट्रांसफर और पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया का का प्रबंधन करता हैं। आगे हम जानेंगे IGRSUP पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया।

IGRSUP पर Login और Property Registration

  • सबसे पहले आपको UP Registration और Stamp department की official website igrsup.gov.in पर इस लिंक से जाना हैं।
  • इस पेज पर आपको बाई और नागरिक ऑनलाइन सेवाएं के नीचे संपत्ति पंजीकरण का विकल्प मिलेगा। जिसके नीचे आवेदन करें नाम से लिंक दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना हैं।
IGRSUP
  • इसके बाद आपके सामने लेखपत्र पंजीकरण आवेदन पोर्टल नाम इसे पेज खुलेगा जिसमे आपको 2 विकल्प दिखाई देंगे। नवीन आवेदन और प्रयोक्ता लॉग इन।
  • अगर आपका पहले से igrsup account है तो प्रयोक्ता लॉग पर क्लिक करके सीधा Log in कर सकते हैं। पहले से अकाउंट नहीं हैं तो नवीन आवेदन पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने लेखपत्र पंजीकरण यानी Registration Form खुल जाएगा। जिसमे आपको अपने जिला, तहसील, उपनिबंधक का चुनना हैं।
  • इसके नीचे आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है। और अंत में 2 बार पासवर्ड और कैप्चा कोड भरने के बाद प्रवेश करे बटन पर क्लिक करना हैं।
  • इसके बार आपके सामने आपकी आवेदन संख्या आ जाएगी जिसे आपको सेव कर लेना हैं। इसके नीचे दिए प्रयोक्ता लॉगिन बटन पर क्लिक करे
  • इस पेज पर आपको सबसे पहले अपने जिले का नाम, आवेदन संख्या और पासवर्ड डालने प्रवेश करे पर क्लिक करना है। अब आप igrsup log in कर चुके है।

संपत्ति रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन प्रकिया

  • Log in करने के आपके सामने स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में बनाये अकाउंट का डैशबोर्ड खुल जाएगा। वहा पर बाई तरफ आपको प्रपत्र भरने के चरण ने नीचे दिए विकल्प प्रस्तुकर्ता का विवरण पर क्लिक करे।
  • प्रस्तुकर्ता का विवरण पर क्लिक करते ही एक फॉर्म खुल जाएगा जिसमे संव्यवहार की प्रकृति  विकल्प में से अपने रजिस्ट्रेशन के हिसाब से विकल्प चुनना है और उसके आगे लेखपत्र का प्रकार में सही विकल्प चुनना है।
IGRSUP Property Registration
  • इसके बाद नीचे लेखपत्र प्रस्तुतकर्ता का विवरण में आवेदन देने वाले के बारे में पूरी डिटेल भरनी है। इसके बाद आपके सामने अगले विकल्प आते रहेंगे जिन्हे आपको बारी-बारी भरना हैं।
  • संपत्ति का विवरण, अन्य संपत्ति का विवरण, मूल्यांकन, पक्षकार का विवरण, पूर्वावलोकन, लेखपत्र बनाएं, भुगतान का विवरण, इन सभी स्टेप्स के बाद आपको अंत में अपने लेखपत्र को उपनिबंधक कार्यालय को प्रेषित (IGRSUP SRO Office को Submit) कर देना हैं
  • अब आपका संपत्ति पंजीकरण का लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी होगी। अंत में दिए विकल्प ‘लेखपत्र प्रिंट करे’ पर क्लिक कर के आप आवेदन एप्लीकेशन का प्रिंट डाउनलोड कर सकते है।

UP Property Search कैसे करे

  • उत्तर प्रदेश के नागरिक अपनी किसी भी संपत्ति को igrsup portal पर सर्च कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना हैं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको सम्पत्ति पंजीकरण के नीचे संपत्ति खोजे पर क्लिक करना है।
  • अब एक नया पेज आपके सामने होगा जिसमे igrsup index के नाम से होगा। इस पेज में आपको अपनी सुविधा और संपत्ति के अनुसार विकल्प पर क्लिक करे।
UP Property Search
  • अब आपकी स्क्रीन पर property search form खुलेगा। इस फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी आपको सही भरनी हैं। इसके बाद अंत में दिया बटन विवरण देखे पर क्लिक करते ही आपकी प्रॉपर्टी की जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

यूपी विवाह पंजाकरण: Igrsup Marriage Registration

उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण नियम 2017 के अंतर्गत राज्य के सभी धर्मो विवाहित जोड़ो के लिए विवाह पंजीकरण कराना अनिवार्य हैं। अगर आपने भी अभी हाल ही में शादी की या फिर काफी पहले से विवावहित हैं तो भी आप अपनी मैरिज रजिस्टर स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की वेबसाइट igrsup.gov.in पर ऑनलाइन ही बिना कही जाए आसानी से करा सकते है।

कोई भी विवाह उत्तर प्रदेश हिन्दू मैरिज एक्ट 1973 के अंतर्गत रजिस्टर करवाया जा सकता है। जब एक जोड़ा जिनकी शादी पहली हो चुकी है वो अपनी शादी रजिस्ट्रशन करवाता हैं तो उसे Marriage Certificate मिलता हैं जो उन दोनों के विवाह का प्रमाण पत्र होता है। जिससे आप इस वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

विवाह पंजीकरण कराने के लाभ

शादी पंजीकरण कराने के बाद जो मैरिज सर्टिफिकेट मिलता है उसके कई फायदे होते हैं जो नीचे दिए गए है।

  1. मैरिज सर्टिफिकेट एक ऐसा प्रमाण पत्र होता है जो ये साबित करता हैं इन दोनो महिला पुरुष ने क़ानूनी तौर से शादी की है।
  2. एक शादीशुदा महिला या पुरुष के लिए पासपोर्ट अप्लाई करने से पहले विवाह पंजीकरण करना आवश्यक होता हैं।
  3. शादी पंजीकरण प्रमाण पत्र एक विवाहित महिला को सामाजिक सुरक्षा के साथ आत्मविश्वास देता है।
  4. दम्पति में से किसी एक को बैंक डिपाजिट या जीवन बीमा क्लेम करने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट दिखाना जरुरी होता है।

यूपी शादी पंजीकरण के लिए दस्तावेज़ और पात्रता

  • पति और पत्नी में से कोई एक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • विवाहित महिला और पुरुष दोनों का आधार कार्ड
  • शपथ पत्र (Affidavit)
  • आय प्रमाण पत्र – 10th/12th की मार्क शीट या जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र – वोटर आईडी, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट
  • जोड़े की फोटो (दोनों साथ की तस्वीर)
  • शादी का निमंत्रण पत्र
  • विवाह के 2 गवाह की फोटो

शादी पंजीकरण के लिए Igrsup.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई

  • यूपी सरकार ने विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया को आधार पर आधारित बनाया है। दूल्हा और दुल्हन को अपनी मैरिज रजिस्टर कराने के लिए अपने आधार कार्ड की जरुरत होगी। उत्तर प्रदेश की जनता के लिए शादी पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया आप नीचे देख सकते है।
  • विवाह पंजीकरण के लिए आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में Igrsup वेबसाइट का होमपेज खोलना है।
  • होमपेज पर विवाह पंजीकरण के नीचे दिए ‘आवेदन करे’ लिंक पर क्लिक करे। अगले पेज पर सहमति के लिए टिक करना है। पति और पत्नी के आधार मोबाइल से लिंक है विकल्प में हाँ पर टिक करके आवेदन विवाह पंजीकरण बटन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आगे मांगी गयी जानकारी भरने के बाद अगले स्टेप में आपको मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा।
  • इस फॉर्म में सबसे पहले दूल्हा दुल्हन के नाम, पता, उम्र, माता पिता का नाम जैसे पर्सनल जानकारी भरनी हैं।
  • विवाह का समय, स्थान, गवाह के नाम और जानकरी भरने के साथ दम्पति का फोटो और अन्य डॉक्यूमेंट वहा अपलोड करने के बाद अंत में दिए सुरक्षित करे बटन पर क्लिक करे। आपकी शादी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो गयी होगी।

मैरिज रजिस्ट्रेशन वेरिफिकेशन कैसे करे

  1. Igrsup पर विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जोड़े को मैरिज रजिस्ट्रेशन को वेरीफाई करना जरुरी होता है। इसके लिए आपको नीचे बताए आसान स्टेप्स करने है।
  2. आपको पहले उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल Igrsup.gov.in पर जाना है।
  3. इस पेज पर विवाह पंजीकरण के नीचे ‘आधार आधारित विवाह पंजीकरण सत्यापन’ पर क्लिक करना हैं। आप सीधा यहाँ पर क्लिक करके भी वहा पहुच सकते हैं।
  4. आपकी स्क्रीन पर आधार आधारित विवाह पंजीकरण सत्यापन नाम से एक फॉर्म आएगा। जिसमे प्रमाणपत्र क्रमांक नंबर/आवेदन संख्या और विवाह की तारीख को डालना हैं।
  5. अंत में दिए कैप्चा कोड को भरने के बाद आपको देखे बटन पर क्लिक करके मैरिज रजिस्ट्रेशन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करे।

IGRSUP Portal पर Property और Marriage Registration संबधित FAQ

IGRSUP क्या है?

उत्तर प्रदेश के स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट है igrsup.gov.in. इस वेबसाइट पर प्रदेश की जनता अपनी प्रॉपर्टी और मैरिज का पंजीकरण ऑनलाइन कर सकते है।

यूपी प्रॉपर्टी (रेजिस्ट्री, बैनामा) ऑनलाइन सर्च कैसे करे?

उत्तर प्रदेश के नागरिक अपनी UP Property Online Search कर सकते है। सम्पति खोजने के लिए IGESUP Portal पर जाना है और वह सम्पति खोजे विकल्प पर जाकर प्रॉपर्टी सर्च कर सकते है।

IGRSUP पर कौन-कौन सी सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं?

IGRSUP पोर्टल पर हम उत्तर प्रदेश की संपत्ति के पंजीकरण, नामांकन, और संपत्ति से संबंधित विवादों का समाधान ऑनलाइन किया जा सकता है।

दोस्तों State Yojana पर दी गयी ये जानकारी IGRSUP – प्रॉपर्टी और विवाह रजिस्ट्रेशन @igrsup.gov.in? आपको फायदेमंद लगी हो तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे।

Categories: Uttar Pradesh