आहार झारखंड – Aahar Jharkhand Gov Ration Card List, Transactions

Aahaar Jharkhand PDS Government Portal: किसी भी राज्य में राशन कार्ड एक जरुरी बेसिक डाक्यूमेंट्स हैं जो कई जगह काम आता है। पहचान पत्र या आधार कार्ड जैसा डाक्यूमेंट्स बनवाना हो या सस्ते दाम पर आटा, चावल, तेल इत्यादि राशन लेना हो, राशन कार्ड की जरुरत पड़ती है। झारखण्ड के लोग अपना नया राशन कार्ड बनवाने के लिए Online Apply, Application Status, Ration Card List और Transactions जैसी जानकारी आहार झारखंड की ऑफिसियल वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर जाकर ले सकते है। इस आर्टिकल में हम इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ कैसे इस्तेमाल करनी है डिटेल में बताएँगे।

भारत सरकार देश में आर्थिक और सामाजिक रूप से कमज़ोर लोगो के लिए योजनाएँ चलाती रहती है। राशन कार्ड भी एक तरह से सरकारी योजना का हिस्सा है जिसमे लोगो को अनाज, चीनी, तेल, चावल जैसे खाने पीने की चीजे मुफ्त या कम दामो पर मिलती है। झारखण्ड राज्य में भी सरकार द्वारा लोगो को राशन की चीजे कम रेट पर उपलब्ध करवाई जाती है। इन चीजो को लेने के लिए आपके पास झारखंड राशन कार्ड होना आवश्यक है।

राशन कार्ड कई प्रकार का होता है जो परिवार की आर्थिक और सामाजिक आधार पर बनता है। उदहारण के लिए झारखण्ड में जो परिवार आर्थिक रूप से गरीब है उनका Green Ration Card बनता है। उन्हें दूसरे राशन कार्ड धारको की अपेक्षा में कम दामो पर खाने का सामान मिलता है। इसी तरह सरकार द्वारा चलाई गई कई अन्य योजनाओं का लाभ भी राशन कार्ड के आधार पर मिलता है।

आहार झारखंड गवर्नमेंट द्वारा बनाई गई एक वेबसाइट है जिस पर राशन कार्ड मासिक वितरण से लेकर कई अन्य सेवाओं की जानकारी मिल सकती है।

Aahar Jharkhand Gov in – आहार झारखण्ड राशन कार्ड

झारखंड सरकार ने ‘Jharkhand Government : PDS System: Cardholder Transactions’ नाम से एक पोर्टल की शुरुआत की है जिसकी ऑफिसियल वेबसाइट है https://aahar.jharkhand.gov.in. हिंदी में इस पोर्टल का नाम दिया गया है खाद्य सावर्जनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग। इस पोर्टल पर आप झारखंड राशन कार्ड स्टेटस, लिस्ट, मासिक वितरण देखने के साथ में आप अपने एरिया के डीलर (डिपो होल्डर) की जानकारी भी चेक कर सकते है।

अगर आपका राशन कार्ड अभी बना नहीं है तो आप अपना नया राशन कार्ड बनवाने के लिए यहाँ पर ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते है। जिससे आप अपने एरिया की राशन कार्ड डिपो से रियायती दामो पर आटा, चावल, चीनी, तेल जैसी चीजे खरीद पाएँगे। इसके अलावा राशन कार्ड एक बहुत महतवपूर्ण दस्तावेज़ भी होता है। जिसकी जरुरत कई अन्य डाक्यूमेंट्स बनवाने में भी पडती है।

Aahar Jharkhand बनाने का उद्देश्य

आहार झारखंड बनाने के पीछे गवर्नमेंट का उद्देश्य राशन कार्ड संबधित सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। अब लोगो को राशन कार्ड बनवाने के लिए कई जाने की जरुरत नहीं है वो अपने घर से ही मोबाइल पर PH, AAY, White या Green Ration Card बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

अगर आप पहले से राशन कार्ड धारक है तो आप अपना नाम झारखंड राशन कार्ड लिस्ट 2024 में अपना नाम चेक कर सकते है। इसके अलावा अगर आप Ration Card के लिए आवेदन कर चुके है तो आप इस पोर्टल पर उसका Status Track कर सकते है।

Aahar Jharkhand पर आप अपने Transactions, मासिक वितरण भी देख सकते है। इसके अलावा कार्ड धारक अपने एरिया के डीलर की जानकारी भी यही से ले सकते है। आहार पोर्टल पर इन सेवाओं को इस्तेमाल करने की जानकारी आप नीचे दिए सरल स्टेप्स के जरिए जान सकते है।

झारखंड राशन कार्ड लिस्ट 2024 में अपना नाम देखे

झारंखंड राज्य के निवासी जो अपना राशन कार्ड बनवा चुके है या फिर उन्होंने आवेदन दिया हुआ है वो Aahar Jharkhand पर नीचे दिए गये स्टेप्स को फोलो करके Ration Card List 2024 में अपना नाम चेक कर सकते है।

  • आपको सबस एपहले आहार झारखंड आधिकारिक वेबसाइट (aahar.jharkhand.gov.in)पर जाना है।
  • अब आपके सामने ‘खाद्य सावर्जनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग’ नाम से वेबसाइट खुल जाएगी। वेबसाइट के पहले पेज पर ही आपको ‘अपने कार्ड की जानकारी‘ पर जाना है। जिसके बाद खुले विकल्पों में से ‘राशन कार्ड विवरण‘ पर क्लिक कर देना है।
Aahar Jharkhand Gov in आहार झारखण्ड राशन कार्ड
Aahar Jharkhand
  • आपके सामने खुले अगले पेज में ‘Rationcard Beneficiary Search‘ में दिए ‘District‘ के नीचे बॉक्स में अपने जिले को सिलेक्ट करना है।
  • अब आपको अपना ‘Block’ चुनना है। ब्लाक के बाद आपको अपना Village/Ward या फिर Dealer में से कोई एक पर टिक करना है। मतलब आप अपने गाँव/वार्ड या डीलर दोनों में से किसी एक से अपना राशन कार्ड सर्च कर सकते है।
Jharkhand Ration Card List
Ration Card List
  • अगर आपने Village/Ward टिक किया है तो अपने गाँव या वार्ड को चुनना है और अगर Dealer पर टिक किया है तो डीलर का नाम सिलेक्ट करना है।
  • अब आपके आगे अपना ‘Car Type’ सिलेक्ट करना है। P.H, AAY, White या Green Ration Card जो भी आपका है।
  • इसके बाद आप ‘Captcha Code’ भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने झारखंड राशन कार्ड लिस्ट आ जाएगी। आप इस लिस्ट को PDF आइकॉन पर क्लिक करके डाउनलोड भी कर सकते है
आहार झारखंड राशन कार्ड लिस्ट देखे
  • आप इसी पेज पर राशन कार्ड विवरण भी चेक कर सकते है। जिसके लिए आपको इसी पेज पर अपना Ration Card Number भरना है और Submit पर क्लिक कर देना है।
Ration Card Number से List देखे
  • अगले पेज पर आपका नाम, परिवार के सदस्यों के नाम, राशन दुकानदार/वितरक का नाम जैसा राशन कार्ड विवरण दिखाई देगा।
Jharkhand Ration Card PDF Download

जाने – Bhamashah Card Download कैसे करे

Aahar Jharkhand gov in Transactions कैसे देखे

  • आप aahar.jharkhand.gov.in पर अपने Ration Card Transactions देखना चाहते है तो आपको फिर से ऑफिसियल वेबसाइट को अपने मोबाइल या लैपटॉप में खोलना होगा।
  • वेबसाइट के मेनू में दिए ‘अपने कार्ड की जानकारी’ ऑप्शन पर जाने के बाद खुले ऑप्शन में से ‘पात्रता’ पर क्लिक करे।
Aahar Jharkhand gov in Pds Transactions
Aahar Jharkhand Transactions
  • अब आपके सामने Jharkhand Government PDS Search Transactions नाम से पेज खुलेगा जिसमे पहले अपना राशन कार्ड नंबर भरना है।
  • दूसरे Mont Year बॉक्स में वो साल और महिना सिलेक्ट करना है जिसके Transaction आपको देखने है।
  • अब आपको Captcha Code भरना है और अंत में दिए Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
aahar jharkhand government in transactions
Aahar Jharkhand Transaction
  • अब आपके सामने उस सिलेक्ट किये महीने के ट्रांसक्शन आ जाएंगे।

आहार झारखंड मासिक वितरण कैसे देखे

Aahar Jharkhand Government Website पर ही आप राशन कार्ड मासिक वितरण भी ऑनलाइन ही पता कर सकते है। इस पोर्टल पर आप NFSA, Green, Atam Nirbhar और Non NFSA मासिक वितरण चेक कर सकते है। आपको इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को दोहराना है।

  • आहार झारखंड मासिक वितरण देखने के लिए https://aahar.jharkhand.gov.in वेबसाइट ओपन करे।
  • वेबसाइट पर आपको मेनू में ‘राशन वितरण’ नाम के आप्शन पर जाना है जिसके बाद आपके सामने नीचे दिए विकल्प खुलेंगे।
  1. मासिक वितरण (NFSA)
  2. मासिक वितरण (Green)
  3. Dhoti Saree Distribution
  4. मासिक वितरण (आत्मनिर्भर योजना)
  5. मासिक वितरण (Non-NFSA)
आहार झारखंड मासिक वितरण कैसे देखे
आहार झारखंड
  • अब आपको जिस भी राशन कार्ड का मासिक वितरण चेक करना है उस पर क्लिक करे। जैसे हमने NFSA मासिक वितरण पर क्लिक किया है।
  • आपको अब Transactions Month और Year सिलेक्ट करना है। यानी जिस महीने का आपको मासिक वितरण देखना है।
aahar jharkhand gov in
aahar jharkhand gov
  • अब आपको अपनी District को सिलेक्ट करना है। अब उस जिले में पड़ने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट आ जाएगी, जिसमे से अपने ब्लॉक पर क्लिक करे।
  • अब उस ब्लॉक के सभी डीलर के नाम और उनके सामने उनके ट्रांसेक्शन (कितना राशन वितरित किया है) आ जाएगा।
आहार झारखंड मासिक वितरण

Aahar Jharkhand Ration Card Faq

आहार झारखंड क्या है?

झारखंड सरकार ने प्रदेश के लोगो तक राशन कार्ड संबधित सेवाओं को ऑनलाइन पहुचाने के लिए Aahar Jharkhand Portal की शुरुआत की है। इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस, लिस्ट और मासिक वितरण जैसी जानकारी ऑनलाइन मिल जाती है।

इस पोर्टल का ऑफिसियल हेल्पलाइन नंबर क्या है?

आहार झारखण्ड से जुडी किसी भी तरह की मदद या शिकायत के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003456598 पर कॉल की जा सकती है।

Aahar Jharkhand Gov in की सेवाएँ दूसरे राज्य के लिए भी है?

जी नहीं, इस पोर्टल पर मिलने वाली राशन कार्ड से जुडी सेवाएँ केवल झारखंड के लोगो के लिए है। केवल प्रदेश निवासी ही राशन कार्ड सेवाओं का फायदा इस वेबसाइट से ले सकते है।

Leave a Comment