X

Haryana Voter List 2024 Download: वोटर लिस्ट हरियाणा में अपना नाम देखे

हरियाणा में अगले कुछ दिनों में ही ब्लाक समिति, पंच-सरपंच (ग्राम पंचायत) और जिला परिषदों के लिए चुनाव होने है। जिसकी वजह से हरियाणा वोटर कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने और लिस्ट डाउनलोड करने के लिए काफी लोग सर्च कर रहे है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट CEO Haryana पर आगामी चुनाव (लोकसभा, विधानसभा) के लिए फाइनल मतदाता वोटर लिस्ट 2024 डाल दी गयी है। इस मतदाता लिस्ट में आप अपने नाम फोटो के साथ, मतदान केंद्र और बूथ नंबर जैसी जानकारी भी देख सकेंगे। City & Village wise Haryana Voter List PDF Download और मतदाता लिस्ट में अपना नाम देखने की पूरी प्रकिया आगे विस्तार से आपको बताएँगे।

अगर आपने हाल ही में वोटर कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई किया है तो आप मतदाता सूची में अपना नाम चेक करके वेरीफाई कर सकते है की आपका वोट बना है या नहीं। सीईओ हरयाणा वेबसाइट पर नयी लिस्ट अपडेट होती रहती है। जितने भी नए मतदाता बनते है लिस्ट में उनका फोटो से साथ अपडेट करके वेबसाइट पर डाल दिया जाता है। ये लिस्ट हरियाणा में होने वाले सभी चुनावों के लिए वैध होती है। वो चाहे गाव के सरपंच बनने का ग्राम पंचायत चुनाव हो या MP, MLA का इलेक्शन हो। आप घर बैठे बड़ी आसानी से हरियाणा वोटर लिस्ट को ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते है।

CEO Haryana Voter List 2024: हरियाणा वोटर कार्ड लिस्ट

किसी भी चुनाव में वोट डालने के लिए आपका पहचान पत्र या वोटर आईडी होनी जरुरी है। 18 साल से अधिक आयु के महिला या पुरुष वोटर आईडी बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते है। वेरिफिकेशन के बाद जब उनकी वोटर आईडी बन जाती है तो उसके एरिया की मतदाता लिस्ट में उसका नाम भी जोड़ दिया जाता है। वोटर लिस्ट शहरो और गाँवों के अनुसार बनाई जाती है जिसे अब ऑनलाइन CEO Haryana की Website पर डाल दी जाती है।

सीईओ हरियाणा वेबसाइट पर जाकर अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र, मतदान केन्द्र भरकर आप अपने या किसी भी एरिया की मतदान सूची पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते है। लिस्ट डाउनलोड कैसे करनी है ये हम आपको आसान स्टेप्स के जरिये आगे बताएंगे। इसके अलावा इस वेबसाइट से आप अपना BLO भी जान सकते है।

किसी भी लोकतांत्रिक देश में चुनाव की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण होती है। भारत भी एक लोकतांत्रिक देश है इलेक्शन होना अहम बन जाता है। हम मतदान करके भी हम हमारे लोकतंत्र में भाग ले सकते है। इंडिया में वोट डालने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित कर दी गयी है। अगर आपकी आयु 18 साल से ज्यादा है तो आपको भी अपना वोट बनवा लेना चाहिए। अगर आपकी वोटर आईडी पहले से बनी हुई है तो हरयाणा वोटर कार्ड लिस्ट में ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकते है।

Online Haryana Voter List के फायदे

  • मतदान सूची ऑनलाइन होने से अब मतदाताओ को लिस्ट डाउनलोड या अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करने के लिए कही जाना नहीं पड़ता। वो अपने घर से ही मोबाइल और इंटरनेट में माध्यम से लिस्ट देख सकते है।
  • वोटर लिस्ट में अपने नाम और फोटो के अलावा पुरुष महिला वोटर संख्या, मतदान क्षेत्र संख्या, नाम, पता जैसी जानकारी भी देखी जा सकती है।
  • जिन युवाओं ने वोटर आईडी बनवाने के लिए आवेदन दिया हुआ है वो भी अपना नाम लिस्ट में चेक करके ये पता कर सकते है की उनका वोट बन चुका है या नहीं।
  • ये लिस्ट आगामी लोकसभा, विधानसभा चुनाओं के साथ में हरियाणा ग्राम पंचायत, ब्लॉक समिति जैसे छोटे चुनावो के लिए भी वैध होगी।
  • इलेक्शन में भाग लेने वाले उमीदवार और पार्टी कार्यकर्त्ता अपने एरिया की मतदान सूची से मतदाताओ से संबधित सभी जरुरी जानकारी पा सकते है।

2024 Voter List Haryana PDF with Photo Download

हरियाणा की मतदाता सूची सीईओ हरयाणा की वेबसाइट ceoharyana.gov.in से की जा सकती है। वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के पूरी प्रकिर्या नीचे आसान स्टेप्स और स्क्रीनशॉट के जरिए देख सकते है।

CEO Haryana
  • वेबसाइट होमपेज पर आपको नीचे FINAL ELECTORAL ROLL 2024 विकल्प पर क्लिक कर देना है। आप इस लिंक से भी डायरेक्ट उस पेज पर जा सकते है। जो आप नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते है।
ELECTORAL ROLL
  • अब आपके सामने Final Electoral Roll 2024 नाम से पेज खुल गया है। इस पेज में आपको पहले अपनी District (जिला), उसके नीचे Assembly Constituency (विधानसभा क्षेत्र), Polling Station (मतदान केन्द्र) इत्यादि डिटेल सिलेक्ट करनी है।
Haryana Voter List
  • अपने क्षेत्र की सभी जानकारी भरने के बाद अंत में दिए ‘Get Final Roll’ बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद नीचे आपके एरिया की Voter List Pdf Download Link आ आ जाएगा। जिस पर क्लिक करते ही पीडीएफ लिस्ट डाउनलोड हो जाएगी।

मतदान सूची हरियाणा में अपना नाम कैसे देखे

हरियाणा के नागरिक मतदान सूची में अपना नाम चैक ऑनलाइन घर बैठे कर सकते है। जिन लोगो ने वोट बनवाने के लिए आवेदन किया हुआ है और वो उसका स्टेटस जानना चाहते है की वोट बना है या नहीं, ऐसे में वो वोटर लिस्ट में अपना नाम चैक करके कन्फर्म कर सकते है। नीचे पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाई गई है।

  • आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://ceoharyana.gov.in/ पर जाना है।
  • वेबसाइट होमपेज पर दिए ‘Check your Name in Voter List‘ लिंक पर आपको क्लिक करना है। जैसा नीचे दिए स्क्रीनशॉट में आपको दिखाई दे रहा है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर ‘CHECK YOUR NAME IN VOTER LIST’ नाम से पेज खुलेगा। अपना Name Voter List में Search करने के 2 विकल्प है।
  • अगर आपको अपनी वोटर आईडी पता है तो आप इस पेज पर By Voter ID सिलेक्ट करे। अब नीचे दिए बॉक्स में Voter ID number भरना है और Search बटन पर क्लिक कर देना है। आपके सामने आपकी वोटिंग डिटेल दिखाई दे जाएगी।
  • अगर आपके पास वोटर आईडी नहीं है तो दूसरा तरीके में आपको By Voter ID की जगह By Details सिलेक्ट करना है।
  • अब आपको नीचे अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र, अपना नाम, उम्र, पिता/पति/पत्नी का नाम इत्यादि डिटेल भरनी है। अंत में दिए गए बटन Search पर क्लिक करते ही आपको मतदाता डिटेल आ जाएगी।

BLO कौन है कैसे जाने [Haryana]

Booth Level Officer को BLO कहते है। बीएलओ चुनाव आयोग का प्रतिनिधि होता है। वोट बनवाने, वोटर कार्ड प्रदान करने से लेकर, वोटर लिस्ट से नाम हटाने, जोड़ने तक की प्रक्रिया में बीएलओ का महतवपूर्ण योगदान रहता है। अपना BLO आप नीचे दिए स्टेप्स से जान सकते है।

  • आपके एरिया का BLO जानने के लिए फिर से CEO Haryana की वेबसाइट www.ceoharyana.gov.in पर जाए।
  • होमपेज बाई तरफ दिए विकल्पों में Voter Corner पर जाए और उसमे खुले आप्शन में से ‘Know Your BLO‘ पर क्लिक करे।
  • अपना बीएलओ आप अपने EPIC Number से पता कर सकते है। एपिक नंबर आपके Voter Card पर लिखा होता है।
  • आपको इस पेज में अपना वो Epic number भरकर Search बटन पर क्लिक करना है और आपके BLO के डिटेल सामने आ जाएगी।

पढ़े – Chirayu Yojana Haryana क्या है?

मित्रो हमें उम्मीद है Haryana Voter List Download: मतदाता सूची में अपना नाम कैसे देखे? लेख से आपको वोटर लिस्ट हरयाणा से संबधित जानकारी आपको मिल गई होगी। निर्वाचक नामावली से जुड़े अन्य कमेंट्स में लिखकर हमसे पूछ सकते है।

Categories: Haryana