X

eMitra Rajasthan Login & Registration 2024 @ emitra.rajasthan.gov.in

eMitra Rajasthan Login & Registration: राजस्थान की सरकार ने प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए इ मित्र पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल पर कई प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है जैसे की बिजली का बिल भरना, मोबाइल बिल जमा करना, जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र बनवाना, परीक्षाओं की फीस ऑनलाइन जमा करना, विभिन्न रोजगारों के लिए पंजीकरण करना आदि। इ मित्र की ऑफिसियल वेबसाइट emitra.rajasthan.gov.in है। प्रदेश भर में 55000 ईमित्र सेवा केन्द्रों पर 450 से अधिक सेवाएं उपलब्ध है। आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे ई मित्र राजस्थान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन कैसे करे

Emitra Rajasthan – ई मित्र राजस्थान पोर्टल

राजस्थान की सरकार ने कई प्रकार के कार्य डिजिटल इंडिया मिशन के तहत ऑनलाइन किये है जिसका लाभ प्रदेश के लोगों तक पहुंचाने के लिए 33 जिलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन काम करने वाले rajasthan eMitra portal शुरू किये है। प्रदेश के लोग अपने क्षेत्र में खुद का ई मित्र सेंटर खोल सकते है।

राज्य में लगभग सभी सरकारी विभागों को एक ही पोर्टल पर एकत्रित करने के लिए ईमित्र सेवा केंद्र की शुरुआत की गयी है। ई मित्र के माध्यम से कई सारे विभागों के काम एक ही जगह पर इंटरनेट की मदद से कर सकते है। प्रदेश के जो नारिक इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेना चाहते है वे इ मित्र के सेवा केंद्र पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और जिन लोगों के पास कोई रोजगार नहीं है वे अपना ई मित्र केंद्र भी खोल सकते है।

ई मित्र पर उपलब्ध सेवाएं – eMitra Services

  • भामाशाह कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बिजली बिल का भुगतान
  • गैस बिल का भुगतान
  • पानी बिल का भुगतान
  • बैंकिंग सेवाओं की सुविधा
  • ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज
  • फर्टिलाइजर बेचने के लिए लाइसेंस रजिस्ट्रेशन
  • सेल परमिशन के लिए पंजीकरण
  • Utility bill payment services
  • Water storage tank subsidy registration
  • जन सुनवाई और प्रशिक्षण की सुविधाएं

राजस्थान ई मित्र का उद्देश्य

एक कियोस्क के माध्यम से प्रदेश के सरकारी विभागों की योजनाओं और सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना ईमित्र पोर्टल का उद्देश्य है। इसके जरिये प्रदेश की आम जनता ऑनलाइन पारदर्शी, और कुशल तरीके से सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकते है। पहले लोगों को अलग अलग विभाग के कार्यों के लिए अलग अलग दफ्तरों में जाना पड़ता था जो अक्सर तनाव और परेशानी भरा होता था। अब इ मित्र लांच होने के बाद राज्य के गांवों तक सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी।

ई मित्र सेंटर पर बिजली बिल, मोबाइल मोबाइल, पानी का बिल, किसी परीक्षा की फीस जमा करना, जन्म और विवाह प्रमाण पत्र, रोजगार लिए पंजीकरण करना जैसी सेवाएं उपलब्ध है। राजस्थान के निवासी अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जा कर इन सेवाओं का लाभ ले सकते है। राज्य में 50000 से ज्यादा इ मित्र सेंटर खोले गए है। प्रदेश के पढ़े लिखे बेरोजगार और अन्य निवासी अपना eMitra Center भी खोल सकते है। 

इ मित्र पोर्टल की विशेषताएं

  • ऑनलाइन होने की वजह से ये पोर्टल 24 घंटे काम करता है और साल के 365 दिन इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकते है।
  • इ मित्र की सेवाओं का लाभ लेने के लिए पहले लोगों को पोर्टल पर अपनी ईमेल आईडीई और पासवर्ड से रजिस्ट्रेशन करना होगा फिर eMitra Login करना होगा।
  • राजस्थान के स्थाई नागरिक ही ई मित्र पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है। ई-मित्र की सुविधा राजस्थान के जिलों में ही उपलध होगी। अगर आप राजस्थान के नागरिक नहीं है तो आप ई मित्र पर लॉगिन नहीं कर सकते।
  • राज्य के हर क्षेत्र में एक निर्धारित जगह पर इ मित्र सर्विस सेंटर पर eMitra की सेवा का लाभ ले सकते है।

जरुरी चीजें

  1. कंप्यूटर या लैपटॉप
  2. कंप्यूटर टेबल
  3. इंटरनेट कनेक्शन
  4. एक प्रिंटर
  5. लेमीनेशन मशीन
  6. बाइंडिंग मशीन
  7. बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट स्केनर

eMitra Center खोलने के फायदे

eMitra सेंटर खोलने से कमाई कैसे होती है ये कई लोगों का सवाल होता है। इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं के प्रयोग के लिए सरकार द्वारा एक निर्धारित शुल्क तय किया गया है। इससे ई मित्र केंद्र के संचालक की आय अर्जित की जाती है। ई मित्र सेंटर वाले 20000 से ₹40000 महीने तक की कमाई कर सकते है। इसके इलावा वे लेमिनेशन और फोटो स्टेट के काम से अतिरिक्त कमाई कर सकते है।

जाने – Rajiv Gandhi Career Portal क्या है?

आवश्यक दस्तावेज

  • भामाशाह कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • 100 रूपये के 2 दो स्टाम्प पेपर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

राजस्थान ई मित्र केंद्र लेने के लिए पात्रता

  1. आवेदक करने वाला राजस्थान का स्थाई नागरिक होना चाहिए।
  2. ई मित्र लॉगिन आईडीई लेने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी जरुरी है।
  3. कंप्यूटर या लैपटॉप, इंटरनेट की जानकारी होनी चाहिए और जरुरी कंप्यूटर के उपकरण होने चाहिए।
  4. eMitra सर्विस सेंटर खोलने के लिए आवेदक के पास एक स्थाई जगह होनी चाहिए जहां से ई मित्र की सेवाएं दी जा सके।
  5. लाभार्थी दसवीं पास होना चाहिए। आवेदक को इंग्लिश और हिंदी की टाइपिंग आनी चाहिए।

eMitra Rajasthan Registration और Login कैसे करें

राजस्थान के जो नागरिक eMitra Registration करना चाहते है और Login आईडी पाना चाहते है वे निचे बताई गयी प्रक्रिया फॉलो करें।

  • सबसे पहले ई मित्र की आधिकारिक वेबसाइट emitra.rajasthan.gov.in पर जाये। वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा।
eMitra Rajasthan
  • लॉगिन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने  SSO Rajasthan आधिकारिक वेबसाइट आएगी। इसके होम पेज  पर अब आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आप भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड, जीमेल आईडीई, फेसबुक आईडीई और ट्विटर आईडीई के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते है। (जाने – SSO ID Registration कैसे करे)
  • SSO ID के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में आपको अपनी यूजर आईडीई और पासवर्ड मिलेगा। इसकी मदद से आप पोर्टल पर अपना अकाउंट लॉगिन कर सकते है।
  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप फिर से होम पेज पर जाये और लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करें। लॉगिन फॉर्म पर आप अपनी यूजर आईडीई और पासवर्ड डाल कर लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।

इ मित्र ऑनलाइन स्टेटस कैसे देखें

  1. Emitra status check करने के लिए इ मित्र की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये। वेबसइट के होम पेज पर मेनू बार में  Online verification section (track transaction) के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  2. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना Transaction ID और Receipt Number में से किसी एक की जानकारी देनी होगी।
  3. इसके बाद search के बटन पर क्लिक करें। आपके द्वारा दिए हुए नंबर के आधार पर आपका इ मित्र स्टेटस सामने आ जायेगा।

Emitra App Download कैसे करे

  1. ई मित्र ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ई मित्र राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये।
  2. होम पेज पर आप को ऐप डाउनलोड करने का एक ऑप्शन दिखेगा। आपको अब इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  3. अगर आपके पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन है तो Android eMitra App Download पर क्लिक करें।
  4. आईफोन मोबाइल यूजर Iphone eMitra App Download पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा जहां से आप ई मित्र ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते है।

ट्रांजैक्शन हिस्ट्री कैसे चेक करे

  1. सबसे पहले emitra.rajasthan.gov.in पोर्टल पर जाये।
  2. पोर्टल के होम पेज पर आपको Tranaction History का ऑप्शन दिखेगा।
  3. इस ऑप्शन पर क्लीक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा।
  4. यहां आपको कंज्यूमर की जानकारी, डेपार्टमेंट और डेट भर कर सर्च पर क्लिक करना है।
  5. आपके द्वारा दी हुई जानकारी के आधार पर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री खुल जाएगी।

Kiosk Locate कैसे करे

  • सबसे पहले ईमित्र राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये।
  • होम पेज के मेनू बार में आपको Kiosk के ऑप्शन पर जा कर Kiosk Locator पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज आएगा जहां आपको डिस्ट्रिक्ट, वार्ड, पिन कोड की जानकारी दे कर सर्च पर क्लिक करना ही।
  • सर्च पर क्लिक करते ही आपके सामने सभी कीओस्क की जानकारी आ जाएगी।

eMitra Helpline Number

ईमित्र राजस्थान के इस आर्टिकल में हमने सभी जरुरी देने का प्रयास किया है। अगर आपको अब भी किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो आप ई मित्र हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर और ईमेल आईडीई के माध्यम से कांटेक्ट कर सकते है। इसके इलावा आप वेबसाइट के होम पेज पर कांटेक्ट ऑप्शन में जा कर अपने क्षेत्र के संबंधित अधिकारी की सभी कांटेक्ट डिटेल्स निकाल सकते है।

Toll Free Number: 181

Helpline Number: 0141-2221425, 0141-2221424

Email Id: helpdesk1.emitra@rajasthan.gov.in, helpdesk.emitra@rajasthan.gov.in

Rajasthan eMitra Portal से संबधित सवाल

eMitra Portal क्या है?

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किये गए eMitra Portal पर आधार कार्ड, पेन कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट जैसे डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन बनवाने के साथ में कई अन्य सेवाओं का फायदा लिया जा सकता है। इस पोर्टल के शुरू होने से अब राजस्थान के निवासी बिना कई जाए ऑनलाइन ऐसे सेवाओं का फायदा उठा सकते है।

eMitra Login के लिए User ID और Password कहाँ से मिलेगी?

Rajasthan eMitra Portal पर Login के लिए आपको SSO registration की जरुरत पड़ेगी, जिसे आप SSO Rajasthan की वेबसाइट से कर सकते है। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉग इन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।

इ मित्र राजस्थान पोर्टल कैसे खोले?

राजस्थान के नागरिक इ मित्र केंद्र खोल सकते है और अच्छे ख़ास पैसे कमा सकते है। इ मित्र सेंटर खोलने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स और लाभ आप विस्तार से इस आर्टिकल में पढ़ सकते है।

दोस्तों eMitra Rajasthan Registration & Login का ये आर्टिकल अच्छा लगे तो अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करें। अगर ई मित्र ऑनलाइन पंजीकरण से संबंधित कोई सवाल है तो आप कमेंट में पूछ सकते है।

Categories: Rajasthan