X

[2024] एमपी शिक्षा पोर्टल shikshaportal.mp.gov.in Login & Mapping

MP Shiksha Portal: भारत में शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा नई योजनाए और पोर्टल बनाए जाते रहे है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी छात्रो की सुविधा के लिए एमपी शिक्षा पोर्टल का निर्माण किया है जिसपर प्रदेश के छात्रो और शिक्षको के लिए कई सुविधाएँ ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। शिक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर शिक्षा से जुडी सभी नई खबरे, एग्जाम रिजल्ट, लैपटॉप वितरण,छात्रवृत्ति योजनाओं से संबधित पूरी जानकारी मिल जाती है। आगे हम जानेंगे एमपी शिक्षा पोर्टल पर Registration, Login, Mapping कैसे करे।

MP Shiksha Portal @ shikshaportal.mp.gov.in

मध्य प्रदेश सरकार ने छात्रो और शिक्षको के लिए एमपी शिक्षा पोर्टल का निर्माण किया है। जिसके लिए एक ऑफिसियल वेबसाइट बनाई है जिसे आप http://shikshaportal.mp.gov.in/ लिंक से देख और इस्तेमाल कर सकते है। इस वेबसाइट पर छात्रो से जुडी सभी योजनाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध है। यही से राज्य का कोई भी छात्र योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन भी दे सकता है।

यहाँ पर राज्य के सभी स्टूडेंट्स का पूरा रिकॉर्ड भी रहता है जिससे शिक्षक किसी भी समय ऑनलाइन देख सकते है। जिससे उन्हें बच्चो की पढाई में काफी मदद मिल जाती है। इस पोर्टल पर विधार्थियों को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी छात्रवर्ती योजनाओं की जानकारी भी मिल जाती है। MP State के Students सरकार द्वारा चलाई गयी Scholarship Scheme के लिए online apply भी कर सकते है।

कुछ समय पहले एमपी शिक्षा विभाग ने छात्रों के लिए फ्री लैपटॉप वितरण योजना चलाई थी जिसने छात्रो को सरकार की तरफ से बिना कोई पैसा लिए लैपटॉप दिए जाते थे। जिन छात्रो के 12th क्लास में 85% से अधिक नंबर आये है वो इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते है। इस लैपटॉप योजना के बारे में पूरी जानकारी, पात्रता और भुगतान स्थिति, आप इसी पोर्टल पर बिना कही जाए जान सकते है।

मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल हाईलाइट

पोर्टल का नामMP Shiksha Portal
किसने शुरुआत कीमध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थी एमपी के छात्र और शिक्षक
पोर्टल का उद्देशशिक्षा से जुडी सभी जानकारी ऑनलाइन देना
ऑफिसियल वेबसाइट www.shikshaportal.mp.gov.in

एमपी शिक्षा पोर्टल के फीचर और फायदे

  • मध्य प्रदेश गवर्नमेंट के बनाए इस पोर्टल पर शिक्षा से जुडी सभी जानकारी ऑनलाइन मिल जाती है।
  • बिना किसी सरकारी दफ्तर या CSC Center जाए योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया जा सकता है।
  • योग्य मेधावी छात्र स्कालरशिप के लिए यही से आवेदन दे सकते है।
  • आपको छात्रवृत्ति मिलेगी या नहीं यानी छात्रवृत्ति पाने के पात्रता को भी MP Shiksha Portal से चेक किया जा सकता है।
  • पहले छात्रो को शिक्षा से जुडी किसी भी योजना के बारे में जानकारी पाने और आवेदन करने के लिए उससे जुड़े दफ्तर में जाना पड़ता है। इस शिक्षा पोर्टल के शुरू होने से ये सब काम ऑनलाइन घर बठे ही हो जाते है जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है।
  • इस पोर्टल पर सभी काम डायरेक्ट होते है जिससे शिक्षा विभाग और छात्रो के बीच पारदर्शिता रहती है।
  • यहाँ से आप सट्रिफिकेट वेरिफिकेशन एप्लीकेशन का स्टेटस चेक कर सकते है।

MP Shiksha Portal पर Login, Mapping कैसे करे

मध्य प्रदेश सरकार ने समग्र शिक्षा पोर्टल पर राज्य के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स की पूरी जानकारी होती है। छात्रो का रिकॉर्ड इस पोर्टल पर डालने का काम उस विद्यालय का होता है जिसमे वो बच्चा पढ़ रहा है। मैपिंग का काम शिक्षको द्वारा किया जाता है।

इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर मैपिंग की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। प्रदेश के सभी स्कूलों ने अध्यापको को छात्रों की मैपिंग के लिए User id और Password दिए गए है जिसके जरिये वो MP Shiksha Portal पर Login करके Mapping की प्रक्रिया पूरी कर सकते है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स करके शिक्षक मैपिंग कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको एमपी शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट के होमपेज पर आपको उपर दाई और दिए Login विकल्प पर क्लिक करना है।
MP Shiksha Portal
  • अब आपके सामने Login Page खुलेगा जिसमे शिक्षको को दिए गए यूजरनाम और पासवर्ड डालकर आगे दिए कैप्चा कोड डालकर Login पर क्लिक कर देना है।
MP Shiksha Portal Login
  • अब आपके सामने खुले नए पेज पर Menu पर क्लिक करे। इसके बाद आपको Admission Management पर क्लिक कर देना है।
  • Admission Mgmt पर क्लिक करने पर आपको New admission पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने खुले पेज में एक फॉर्म दिखाई देगा जिसमे आपको छात्र का शैक्षणिक वर्ष और उसकी समग्र आईडी को वहा पर भरना है।
  • अन्य सभी जानकारी फॉर्म में भरने के बाद अंत में दिए Student Detail बटन पर क्लिक करे।
  • अब स्क्रीन पर खुले पेज पर छात्र की कक्षा चुने जिसमे उसकी मैपिंग करनी है। इसके साथ में रजिस्ट्रेशन नंबर, मार्क्स प्रतिशत जैसी जानकारी भरनी है।
  • अब आपको अंत में दिए Admit Student….. बटन पर क्लिक करते ही Successful Mapping का मेसेज आ जाएगा।

Scholarship Schemes जानकारी कैसे देखे

इस पोर्टल की वेबसाइट पर आपको सरकार द्वारा शुरू की गयी सभी छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी मिल जाती है। ये जानकारी आपको नीचे दिए चरणों को फोलो करके देख सकते है।

  • आपको सर्वप्रथम Shiksha Portal MP पर जाना है। वेबसाइट होमपेज पर ही आपको नीचे की तरफ छात्रवृत्ति योजना पर क्लिक करे।
  • अब आपकी स्क्रीन पर Schemes on Shiksha पेज खुलेगा। जिसमे आपको एक फॉर्म दिखाई देगा।
  • पहले विकल्प में आपको Academic Year में साल का चुनाव करना है।
  • उसेक आगे कक्षा में आपको उस कक्षा को चुनना है जिसके लिए आपको छात्रवृत्ति योजनाएं देखनी है।
  • इसके बाद आपको अंत में दिए छात्रवृत्ति योजनाएं की जानकारी देखे बटन पर क्लिक करते ही योजनाओं की जानकारी सामने आ जाएगी।

एमपी शिक्षा पोर्टल पर Scholarship Calculate कैसे करे

  • छात्रवृत्ति गणना करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज पर जाए। वहां पर आपको छात्रवृत्ति गणना के नाम से विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर स्कालरशिप कैलकुलेट करने के लिए एक फॉर्म खुलेगा।
  • इस फॉर्म में आपको Academic Year, जाति, कक्षा, कक्षा का विषय, माता पिता का व्यवसाय, आय जैसी जानकारी भरनी है।
  • फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद आखिर में दिए गए अपना हक़ जाने बटन पर क्लिक करने के बाद आप Scholarship Calculate कर पाएंगे।

छात्रवृत्ति स्वीकार होने की स्थिति जाने

  • मध्य प्रदेश के छात्र अपनी छात्रवृत्ति स्थिति देखने के लिए एमपी पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको छात्रवृत्ति की स्थिति जानें विकल्प पर जाना है।
  • अब आपके सामने छात्रवृत्ति की स्थिति जानें नाम से पेज खुलेगा जिसमे एक फॉर्म दिखाई देगा।
  • इस पेज पर दिए पहले विकल्प में 9 अंक की समग्र आईडी और उसके सामने शैक्षणिक वर्ष का चुनाव करना है।
  • इसके बाद नीचे दिया कैप्चा कोड भरकर अंत में दिए बटन ‘विद्यार्थी की छात्रवृत्ति संबधित जानकारी‘ पर क्लिक करने पर छात्रवृत्ति की स्थिति आ जाएगी।

जाने: एमपी समाधान पोर्टल पर शिकायत कैसे करें

लैपटॉप वितरण योजना पात्रता और भुगतान

एमपी सरकार ने लैपटॉप वितरण योजना शुरू की है जिसके अंतर्गत उन छात्रो को फ्री में लैपटॉप दिए जाते हैं जिन्होंने परीक्षा में अच्छे मार्क्स प्राप्त किये है। MP Shiksha Portal पर Laptop Scheme के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करे।

  • आपको सबसे पहले एमपी पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट http://shikshaportal.mp.gov.in/ पर जाना है।
  • वहां पर आपको लैपटॉप वितरण के नाम से एक विकल्प दिखेगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अगर लैपटॉप योजना के लिए आप अपनी पात्रता जानना चाहते है अपनी पात्रता जाने पर क्लिक करे।
  • इस पेज पर आपको अपनी 12th class Roll number (mp board) डालना है और उसके आगे दिए बटन Get Details of Meritorious Student पर क्लिक करने पर आपकी पात्रता दिखाई दे जाएगी।
Laptop Scheme
  • इसके अलावा इस पेज पर दिए Eligibility विकल्प पर क्लिक पर खुले विकल्पों से अकाउंट नंबर और भुगतान स्थिति भी देख सकते है।
  • इस पेज पर दिए विकल्प से आप जिलेवार और स्कूल के अनुसार भी List of Eligible Student देख सकते है।

मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल से संबधित सवाल

MP Shiksha Portal क्या है?

मध्य प्रदेश राज्य के छात्रो और अध्यापको के लिए एमपी शिक्षा पोर्टल को बनाया गया है। इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर अध्यापक Login के बाद Student Mapping कर सकते है। छात्र इस पोर्टल के जरिए नई योजनाओं की जानकारी लेने के साथ में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Shiksha Portal MP पर Login के लिए Password कहाँ से मिलेगा?

एमपी शिक्षा पोर्टल पर लॉग इन के लिए अध्यापको को यूजरनाम और लॉग इन पासवर्ड स्कूल द्वारा ही दिया जाता है। Login के बाद अश्यापक छात्रो का पूरा रिकॉर्ड देख सकते है जिससे उन्हें पढाई में भी काफी मदद मिल जाती है।

MP Shiksha Portal ekyc प्रक्रिया क्या है?

अब छात्रो का एमपी शिक्षा पोर्टल पर योजनाओं का लाभ लेने के लिए Aadhaar eKYC करवाना जरुरी है। क्लास 9 से क्लास 11 के बच्चे का eKYC होने पर योजनाओं का लाभ उन्हें सीधा उनके बैंक अकाउंट में मिल जाया करेगा।

दोस्तों हमें उम्मीद है आपको इस लेख MP Shiksha Portal Login & Mapping? से एमपी पोर्टल से जुडी पूरी जानकारी मिल गयी होंगी। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने मित्रो के साथ भी शेयर जरुर करे।

Categories: Madhya Pradesh