Sambal Yojana MP: मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना रजिस्ट्रेशन, लिस्ट

MP Sambal Yojana Registration: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना की शुरुआत उन मजदूरों के लिए की गयी जो असंगठित क्षेत्रों में काम करते है और गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे है। इस योजना के अंतर्गत गरीब श्रमिकों के परिवार की प्रेग्नेंट महिलाओ और बच्चो को पढ़ाई के लिए भी आर्थिक मदद दी जाती है। आज आप जनोंगे एमपी जन कल्याण संबल योजना रजिस्ट्रेशन, कार्ड, स्कालरशिप, ऑनलाइन अप्लाई, पंजीयन स्थिति, लिस्ट, फायदे और इस स्कीम से जुडी सभी जानकारी।

राज्य में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बहुत से श्रमिक, सरकार से मिलने वाली सुविधाओ से वंचित रह जाते है। मुख्यमंत्री द्वारा लॉन्च संबल योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे ही मजदूरो तक उन सभी योजनाओं का लाभ पहुचना है। इस योजना में आने वाले लोग प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का फायदा भी ले पाएँगे। पिछले साल संबल योजना का नाम बदलकर Naya Savera Yojana रख दिया था। जिसे इस साल फिर से बदलकर संबल योजना कर दिया।

MP Sambal Yojana 2023: मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान ने 2018 में जन कल्याण संबल योजना की शुरुआत की थी। इस सरकारी स्कीम का उद्देश्य राज्य के गरीब लोगो के परिवारों को कई प्रकार की आर्थिक मदद पहुचाना था। इस योजना से लाभार्थी को बिजली बिल माफ़, गर्भवती महिलाओ को बच्चे के जन्म से पहले और बाद धनराशि के अलावा बच्चो के लिए छात्रवृत्ति जैसे कई आर्थिक मदद मिलती है।

संबल योजना के आने के एक साल बाद जब राज्य में कांग्रेस की सरकार आई तो एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने इस योजना का नाम बदलकर नया सवेरा योजना कर दिया था। जिसके अंतर्गत नया सवेरा कार्ड बनता था जिससे राज्य के गरीब परिवार आर्थिक सहायता पाते थे। 2020 में बीजेपी सरकार फिर से सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने 5 मई, 2020 को फिर से जन कल्याण संबल योजना को लॉन्च कर दिया।

Sambal Yojana MP के अंतर्गत, इस स्कीम के अंदर आने वाले परिवारों के ऐसे छात्र को 30 हजार रूपए मिलेंगे जो राज्य में 12th कक्षा में टॉप नंबर पाने वाले 5000 छात्रो में से है। इस पैसे से उनकी आगे की शिक्षा पूरी होने में काफी मदद मिल पाएगी। इसके साथ में गरीबी नीचे आने वाले परिवार की गर्भवती महिला को बच्चे के जन्म से पहले 4000 रूपए मिलेंगे और बच्चे के जन्म होने बाद 12000 रुपए मिलेंगे। ये पैसे संबल योजना पंजीकरण के समय दिए बैंक अकाउंट में आ जाएँगे।

Madhya Pradesh Sambal Yojana Overview

स्कीम का नाममुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना
संशोधन के बाद नाममुख्यमंत्री नया सवेरा योजना
लॉन्च किया गयामध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान
लाभार्थी राज्य के असंगठित क्षेत्रो में काम करने वाले मजदूर
विभाग का नाममध्य प्रदेश श्रम विभाग
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://sambal.mp.gov.in
संबल योजना लाभार्थी लिस्टयहाँ देखे

मध्य प्रदेश संबल योजना से मिलने वाले लाभ

  • बिजली बिल माफ़ी
  • गर्भवती महिला को बच्चे के जन्म से पहले और बाद में आर्थिक मदद
  • गरीब छात्रो को पढाई के लिए छात्रवर्ती (sambal yojana scholarship)
  • संबल लाभार्थी का स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) किया जाता है। जिसके अंतर्गत अगर व्यक्ति की काम के समय किसी एक्सीडेंट में मौत हो जाती है तो उसके परिवार वालो को 4 लाख रूपए मिलंगे। दुर्घटना में स्थायी अपंग होने पर 2 लाख और अस्थायी अपंगता होने पर 1 लाख मिलेंगे।
  • किसानो को खेती के लिए उपकरण प्रदान करना।
  • आयुष्मान भारत योजना के सभी लाभ मिलेंगे
  • अंत्येष्टि सहायता प्राप्त होगी

Sambal Yojana MP के लिए पात्रता और डाक्यूमेंट्स

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलायी जन कल्याण संबल योजना का लाभ केवल उन श्रमिको के परिवार को मिलता हैं जो किसी असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे है और उनकी आयु 18 साल से 60 साल के बीच में है। इस योजना का लाभ पाने के लिए उन मजदूरो का गरीबी रेखा से नीचे होना भी अनिवार्य होगा।

लाभार्थी मजदुर किसी ऐसी जगह काम करते हो जो किसी ठेकेदार या एजेंसी द्वारा चलाया जा रहा हो। और उन्हें किसी तरह का insurance, pension और provident fund जैसे सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों का लाभ ना मिल रहा हो।

ऐसे लोग जो सरकारी नौकरी कर रहे हैं या फिर जिन किसानो के पास 1 किल्ले से अधिक जमीन है वो इस योजना के पात्र नहीं होंगे। जो राज्य के नागरिक आयकर देते हैं वो भी संबल स्कीम का लाभ नहीं ले सकते।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ की आवश्यकता पड़ती है।

  • लाभार्थी मध्य प्रदेश का निवासी होना जरुरी है।
  • इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोग ही ले सकते है। इसलिए इस बात का प्रमाण देने के लिए आवेदन देने वाला का MP BPL Ration Card होना जरुरी है।
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट के आकार के फोटो
  • बैंक अकाउंट डिटेल
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • मोबाइल नंबर

Sambal Yojna MP Portal पर Registration कैसे करे

मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरुआत एक ख़ास मजदुर वर्ग को ध्यान में रखते हुए की थी। संबल योजना का लाभ लेने के लिए आपको इस स्कीम के लिए अप्लाई करना होगा।

अगर आप इस योजना के योग्य होंगे तो आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा और आपका संबल योजना कार्ड बन जाएगा। इस Sambal Yojana Card का इस्तेमाल कर के आप इस योजना से मिलने वाले सभी फायदे पा सकते है। संबल योजना पंजीयन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करे।

  • योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
Sambal Yojana MP 2020
Sambal Yojana
  • Sambal Portal MP पर आपको पंजीयन विकल्प में जाना है। वहा पर आपको अपनी समग्र आईडी डालकर सही कैप्चा कोड डालकर आगे की प्रक्रिया पर जाना है।
  • Registration Form में मांगी जाने वाली सभी जानकारी आपको सही भरते जानी है। Registration की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप अपनी पंजीयन स्थिति भी जान पाएँगे।
  • अगर आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में कोई परेशानी आए तो आप नीचे दिए सम्बल पोर्टल हेल्पलाइन नंबर पर बात कर सकते है।

संबल योजना पंजीयन स्थिति कैसे देखे

अगर आप संबल योजना के लिए पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कर चुके है तो संबल पोर्टल पर आप पंजीयन की स्थिति देख सकते है।

  • आपको सबसे पहले Sambal Portal के होमपेज पर जाना है।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको बाई तरफ नीचे ‘पंजीयन की स्थिति जांचे’ मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
संबल योजना पंजीयन स्थिति
  • अब आपके स्क्रीन पर पंजीयन की स्थिति नाम से पेज खुलेगा। जहाँ आपको अपनी 9 अंको की समग्र आईडी भरनी है। उससे अगले बॉक्स में भी आपको फिर से अपनी समग्र आईडी डालनी है।
sambal yojana mp registration
  • उसके बाद फोटो में दिए कोड को नीचे बॉक्स में डालकर ‘सदस्य की जानकारी’ बटन पर क्लिक करे। अब आपके सामने आपके पंजीयन की स्थिति आ जाएगी।

MP Sambal Portal Helpline Number & Email

जन कल्याण संबल योजना से संबधित किसी भी जानकारी या मदद के लिए आप संबल पोर्टल हेल्पलाइन पर सपर्क कर सकते है। नीचे आप अब हेल्पलाइन डिटेल देख सकते है।

  • Contact Number: 0755-2555530
  • Email Id: [email protected], [email protected]
  • कार्यालय एड्रेस: मध्य प्रदेश असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार कल्याण मण्डल,82,हर्षवर्धन नगर,भोपाल।

संबल योजना से जुड़े सवाल और जवाब (Faq)

जन कल्याण संबल योजना का लाभ किसे मिलता है?

मध्य प्रदेश की जनकल्याण संबल योजना का लाभ उन गरीब श्रमिको को मिलता है जो असंगठित क्षेत्रो में काम कर रहे है। लाभार्थी परिवार गरीबी रेखा से नीचे होना जरुरी है।

नया सवेरा योजना और संबल योजना एक ही है?

2019 में कांग्रेस सरकार ने संबल योजना में संशोधन किया और स्कीम का नाम बदलकर नया सवेरा योजना कर दिया। 2020 में बीजेपी सरकार ने बनते ही नया सवेरा को फिर से संबल योजना के नाम से दोबारा लॉन्च किया।

Sambal Yojana Scholarship क्या है?

जन कल्याण संबल योजना के अंतर्गत राज्य सरकार उन 5000 छात्रो को 40000 रुपए स्कॉलरशिप के रूप में देती है जिनके 12th Class में अधिकतम अंक आए है।

Leave a Comment