MP E Uparjan 2024 किसान पंजीयन @mpeuparjan.nic.in Portal

भारत में लम्बे समय से किसानो की मांग रही है की उन्हें अपने फसलो के उचित दाम मिले। जिसके लिए भारत सरकार ने निरंतर प्रयास किये है। मध्य प्रदेश सरकार ने MP E Uparjan Portal 2024 का निर्माण किसानो के लिए किया है। यहाँ पर किसान अपने गेहूं, धान, कपास और अन्य फसलो की बिक्री के लिए पंजीयन करा सकते है। एमपी ई उपार्जन की वेबसाइट mpeuparjan.nic.in पर होनी वाला किसान रजिस्ट्रेशन, आवेदन फॉर्म, ऑनलाइन अप्लाई लास्ट डेट, हेल्पलाइन नंबर जैसी सभी जानकारी आगे हम आपको देंगे।

2020 में सरकार द्वारा पास किये गए 3 कानून बिल के बाद से भारत में किसानो ने एमएसपी की मांग को तेज़ी से उठाया है। एमएसपी में मतलब होता है न्यूनतम समर्थन मूल्य। सरकार हर फसल के लिए एक न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करती है जिस पर किसानो से फसलो पर खरीदती है। एमपी ई उपार्जन पर एमपी स्टेट के किसान रजिस्ट्रेशन कराकर अपनी फसलो को एमएसपी पर बेच सकते है।

MP E Uparjan @mpeuparjan.nic.in

इंडियन गवर्नमेंट ने ये घोषणा की थी की उनका लक्ष्य अगले कुछ सालो में किसानो की आय को दुगना करना है। इ उपार्जन पोर्टल की इस वेबसाइट को बनाने के पीछे भी सरकार का उद्देश्य यही था। किसानो को अपनी फसलों का सही दाम सही समय पर मिल जाए, इसके लिए सरकार ने कई प्रयास किए है। किसानो को अपनी फसलों को बेचने के लिए इस पोर्टल पर पंजीयन करना होगा। जिससे वो अपनी फसलों को समर्थन मूल्यों पर सरकार को बेच पाएंगे।

पिछले साल फसलों की बिक्री के लिए किसान पंजीयन कृषि मंडी के जरिए किया जाता था। हालाँकि पिछले वर्ष में रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन ही होता था, पर किसानो को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। E Uparjan पोर्टल के बनने के बाद अब किसान बिना कृषि मंडी जाए अपनी फसलो के लिए पंजीयन कर सकते है। पोर्टल के साथ में E Uparjan App का भी निर्माण किया गया है जिसे हम अपने मोबाइल में इनस्टॉल करके सभी सुविधाओं का लाभ ले सकते है।

सरकार ने घोषणा की है की किसान के अनाज की बिक्री के बाद उस अनाज की रशीद और पूरी राशि 7 दिन के अंदर किसान के खाते में जमा कर दी जाएगी।

मध्य प्रदेश ई उपार्जन से जुड़े मुख्य बिंदु

पोर्टल का नामMP E Uparjan Portal
किसने निर्माण कियामध्य प्रदेश सरकार
शुरू करने की तिथि1 फ़रवरी, 2021
लाभार्थीमध्य प्रदेश राज्य के किसान
मुख्य लाभगेहूं, धान, प्याज़ इत्यादि फसल बिक्री के लिए पंजीयन
ऑफिसियल वेबसाइटmpeuparjan.nic.in

E Uparjan Portal बनाने का उद्देश्य

हम सब जानते है किसानो को मदद पहुचाने के लिए सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं का फायदा उन्हें पूरा नहीं मिल पाता था। योजनाओं की जानकारी लेने और उनका लाभ लेने के लिए उन्हें पहले सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानो की इस समस्या को समझा है और उसके निवारण के लिए एमपी इ उपार्जन पोर्टल को शुरू किया था। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य किसानो के लिए पंजीयन की प्रक्रिया को सरल बनाना था।

किसान पंजीकरण का मख्य उद्देश्य सरकार द्वारा फसलो की खरीदारी को और बेहतर बनाना है। किसानो को उनकी फसलो का एक सही दाम मिले, ये उनका हक है। पहले MP Kisan Registration कृषि मंडियों के माध्यम से होता था, वो प्रकिया थोड़ी जटिल थी। इसके साथ में उसमे कई तरह की कमियां भी थी।

अब पंजीयन प्रक्रिया में कई बदलाव किये गए है और पंजीकरण बिना किसी मध्यस्था के ऑनलाइन कर दिया गया है। mpeuparjan.nic.in पर अब किसान बड़ी आसानी से बिना कही जाए अपनी 2024 की फसलों की बिक्री के लिए रजिस्टर कर सकते है।

एमपी ई उपार्जन पर किसान पंजीयन कैसे करे

किसान जो मध्य प्रदेश निवासी है उन्हें अपनी फसल एमएसपी पर सरकार को बेचने चाहते है उन्हें इ उपार्जन पर पंजीकरण करना होगा। 1 फ़रवरी, 2024 से रबी की फसल के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पंजीयन के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स नीचे दिए गए है।

  • आवेदक किसान की समग्र आईडी
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • लोन बुक
  • मोबाइल नंबर
  • खसरा खतौनी की नक़ल

अगर आपके पास उपर दिए गए डाक्यूमेंट्स है तो आप बड़ी आसानी से mpeuparjan.nic.in पर पंजीयन करा सकते है। पंजीयन की पूरी प्रक्रिया आप नीचे देख सकते है।

  • पंजीकरण के लिए सबसे पहले आपको ई उपार्जन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट होमपेज खुल जाएगा।
MP E Uparjan Portal
MP E Uparjan
  • अब आपकी स्क्रीन पर फसलो के विकल्प दिखाई देंगे। जिसमे आपको रबी, खरीफ और अन्य फसलो के विकल्प मिलेंगे।
  • अगर आपको गेहूं फसल को बेचने के लिए पंजीयन कराना है तो गेहूं के नीचे रबी 2023-24 पर क्लिक करे।
MP Kisan Panjiyan Online
  • आपकी स्क्रीन पर खुले नए पेज पर रबी उपार्जन किसान पंजीयन आवेदन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके सामने कुछ दिशा निर्देश दिखाई देंगे जिन्हें आपको ध्यान से पढना है।
  • दिशा निर्देश पढने के बाद नीचे आपको किसान समग्र आईडी और मोबाइल नंबर भरने सर्च पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसमे जमीन की जानकारी, आवेदक का नाम, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर जैसे सभी जानकारी भरके सबमिट पर क्लिक करे।
  • पंजीयन के बाद आपको पावती संख्या और आवेदन नंबर मिल जाएगा। जिसे आप खरीद मंदी में फसल बेचने के लिए इस्तेमाल करेंगे।

जाने: मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी नकल कैसे देखे

एमपी किसान पंजीयन / आवेदन सर्च कैसे करे

  • अपनी किसान पंजीयन आवेदन स्थिति जानने के लिए फिर से MP E Uparjan की अधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • वेबसाइट होमपेज पर रबी 2023-24 पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने जो नया पेज खुलेगा उसमे दिए गए किसान पंजीयन/आवेदन सर्च विकल्प पर क्लिक करे।
MP E Uparjan Kisan Panjikaran Status
  • आपके स्क्रीन पर रवि 2023-24 किसान की जानकारी नाम से पेज खुल जाएगा, जिसमे एक फॉर्म आपको दिखाई देगा।
MP E Uparjan Kisan Registrtaion Status
  • इस फॉर्म में पहले आपको अपने जिले का चुनाव करना है।
  • उसके बाद अगले बॉक्स में किसान आईडी, समग्र आईडी या मोबाइल नंबर भरना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरके किसान सर्च करे बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप किसान सर्च बटन पर क्लिक करेंगे, आपके सामने पंजीयन आवेदन स्थिति आ जाएगी।

MP E Uparjan Kisan App Download

जो लोग मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल करना पसंद करते है और अपने मोबाइल फ़ोन से ही ई उपार्जन पर पंजीयन कराना चाहते है, तो बड़े आसानी से Kisan App अपने Phone में Install करके कर सकते है। App Download करने की पूरी प्रक्रिया आप नीचे देख सकते है।

  • किसान एप्प डाउनलोड करने के लिए आपको पहले Google Play Store पर जाना है।
  • वहां पर आपको MP Kisan App सर्च करना है। App Page पर आपको सीधा इस लिंक से भी जा सकते है।
MP E Uparjan Kisan App Download
  • इस पेज पर आपको इस एप्प के फीचर और अन्य सभी जानकारी दिखाई देगी।
  • अब आपको इस पेज पर दिए Install बटन पर क्लिक करना है और App Download की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
  • आपके फ़ोन में MP E Uparjan App Install होने के बाद आप किसान पंजीयन की प्रक्रिया अपने मोबाइल से ही कर पाएँगे।

MP E Uparjan Helpline Number

इस लेख को पूरा पढने के बाद आपको इस पोर्टल से जुडी सभी अहम जानकारी मिल गयी होगी। अगर फिर भी आपके कोई सवाल है किसान पंजीयन को लेकर या फिर इस पोर्टल से जुडी किसी और मदद के लिए तो नीचे दी गए हेल्पलाइन नंबर या ईमेल आईडी पर सपर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नंबर: 181
  • ईमेल आईडी: [email protected]

जाने: एमपी समाधान पोर्टल पर शिकायत कैसे करें

दोस्तों ये आर्टिकल Kisan Registration 2023 @ MP E Uparjan Portal? आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करे। इस पोर्टल से संबधित सवाल भी आप नीचे दिए कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते है।

Leave a Comment