मनरेगा का पेमेंट कैसे देखें: 2024 NREGA Payment List Check

अगर आपको भी नरेगा का पेमेंट देखना है? तो आपने एकदम सही आर्टिकल खोला है। नरेगा योजना क्या है मनरेगा जॉब कार्ड कैसे चेक करे ये आप हमारे पिछले लेख में जान ही चुके है। जो महिला और पुरुष नरेगा योजना के अंतर्गत काम करते है उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से पेमेंट मिलती है जिसके बारे में वो ऑनलाइन पता कर सकते है। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश (यूपी), मध्य प्रदेश, बिहार, झारखण्ड और दूसरे किसी के स्टेट की MGNREGA Payment List 2023-24 आप Narega Official Website पर देख सकते है। इस लिस्ट में से आप किसी भी नरेगा जॉब धारक की पेमेंट की पूरी जानकारी देख सकते है।

इस योजना के अंतर्गत पहले साल में 100 दिन रोजगार गारंटी मिलती थी जिसे अब बढाकर 150 दिन कर दी गयी है। जिन महिला और पुरुषो को नरेगा के अंतर्गत रोजगार मिला है उन्हें रोजाना किये गए कार्यो के लिए एक निश्चित राशि दी जाती है जो सीधा उनके बैंक अकाउंट में आती है। इस योजना का लाभ भारत के लाखो गरीब और बेरोजगार लोगो को सालो से मिलता आ रहा है। इस योजना के लाभार्थी अपनी नरेगा पेमेंट और हाजिरी से जुडी सभी जानकारी ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकते है, जिसके बारे में हम नीचे विस्तार से बताएँगे।

MGNREGA Payment List 2024: नरेगा पेमेंट लिस्ट

नरेगा योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा 2005 में की गयी थी। 2008 में भारत के सभी राज्यों में इस योजना का लाभ लोगो को मिलने लगा था। नरेगा को मनरेगा के नाम से भी जाना जाता है। मनरेगा का पूरा नाम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम है। इस गवर्नमेंट स्कीम को शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य देश के पिछड़े और गरीब लोगो को रोजगार उपलब्ध कराना है।

मनरेगा के लाभार्थी को सरकार रोजगार के गारंटी देती है उन्हें साल में कम से कम 150 दिन रोजगार जरुर दिया जाता है। इस काम के बदले भुगतान राशि सीधा उनके खातो में पहुच जाती है। कई बार ऐसा होता है किसी लाभार्थी के खाते में पेमेंट नहीं आती तो वो अपनी पेमेंट की जानकारी लेना चाहता है। नरेगा की पेमेंट देखने के लिए अब कई जाने की जरुरत नहीं है, अब ये जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गयी है।

Narega Portal पर Payment से जुडी सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है, जिसे रेगुलर अपडेट किया जाता है। Online ये सभी जानकारी देने के पीछे सरकार का उद्देश्य पारदर्शिता लाना और समय पर मजदूरो तक उनकी मजदूरी पहुचाना है। अब किसी भी जॉब कार्ड धारक लाभार्थी को अपने भुगतान का पता करने के लिए किसी और के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

Narega Payment List Online Highlight

आर्टिकल टॉपिकमनरेगा पेमेंट लिस्ट 2023-24
योजना शुरू कीकेंद्र सरकार (Central Government)
विभाग का नामभारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय
लाभार्थीभारत के गरीब बेरोजगार लोग
मुख्य उद्देश्यरोजगार की गारंटी देना (150 दिन)
ऑफिसियल वेबसाइटwww.nrega.nic.in

नरेगा पेमेंट लिस्ट में क्या जानकारी मिलती है?

अब नरेगा योजना से लाभ लेने वाले लोग ऑनलाइन पेमेंट लिस्ट में अपने भुगतान के अलावा नीचे दी गयी अन्य जानकारी भी देख सकते है।

  • गाँव का नाम
  • आवेदक का नाम
  • आवेदक के पिता/पति का नाम
  • जॉब कार्ड नंबर
  • काम का नाम
  • कितने दिन रोजगार दिया जाएगा
  • लाभार्थी को कितनी भुगतान राशि मिली है।

नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखे

नरेगा स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन और जॉब कार्ड चेक करने के साथ में लाभार्थी पेमेंट लिस्ट भी ऑनलाइन देख सकते है। अपनी पेमेंट और कार्य की जानकारी लेने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करे।

  • आपको पेमेंट लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले नरेगा ऑफिसियल वेबसाइट के इस पेज पर जाना है। यहाँ पर आपको भारत के सभी राज्यों के एक लिस्ट दिखाई देगी।
NREGA Payment List kaise dekhe
NREGA Payment List
  • अब आपको इस लिस्ट में से अपने राज्य पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर आपके चुने राज्य में पढने वाले सभी जिलो की लिस्ट में से अपने जिले पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब उस जिले में पड़ने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट दिखाई देगी जिसमे से अपने ब्लॉक पर क्लिक करे।
NREGA Payment Online Check
  • अब ब्लॉक में पड़ने वाली पंचायत (गावों के नाम) की लिस्ट आएगी जिसमे से अपने गाँव के नाम पर क्लिक करे।
  • आपकी स्क्रीन पर अब आपके चुने गाँव का Gram Panchayat Report खुल जाएगी।
  • इस पेज में आपको ‘Consoliodate Report of Payment to Worker’ पर क्लिक कर देना है।
MGNREGA Payment List Check Online
MGNREGA Payment
  • अगले खुले पेज पर आपके सामने उस गाँव की मनरेगा पेमेंट लिस्ट आ जाएगी।
मनरेगा पेमेंट लिस्ट देखना है
मनरेगा पेमेंट लिस्ट

मनरेगा लाभार्थी अपनी पेमेंट चेक कैसे करे

भारत के किसी भी राज्य का कभी भी नागरिक जिसका नरेगा जॉब कार्ड बना है और उसने इस योजना के अंतर्गत कार्य किया है तो वो अपनी पेमेंट ऑनलाइन नीचे दिए स्टेप्स के जरिये पता कर सकता है।

  • अपनी पेमेंट चेक करने के लिए नरेगा वेबसाइट के इस लिंक पर जाना है।
  • नरेगा ऑफिसियल वेबसाइट पर आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमे से आपको Quick Access पर क्लिक कर देगा है।
NREGA Payment List Check
  • इसके बाद खुले विकल्पों में से आपको ‘Panchayats GP/PS/ZP Login’ पर क्लिक करना है।
Mnrega payment chekc online
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको Gram Panchayats पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपको generate report पर क्लिक करना है। अगले पेज पर आपको अपने राज्य का चुनाव करना है।
  • अब आपके सामने खुले फॉर्म में से सबसे पहले साल सिलेक्ट करना है, उसके नीचे अपना जिला, ब्लाक और अपनी पंचायत को सिलेक्ट करना है।
Narega Gram panchayat List
  • अब आपके सामने उस पंचायत में मनरेगा लाभार्थी लिस्ट खुल जाएगी। जिसमे नाम के साथ में जॉब कार्ड नंबर भी दिखाई देगा।
  • आपके अपने नाम को सर्च करके उसके आगे दिए जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका जॉब कार्ड खुल जाएगा, जिसमे आपके किये गए गए सभी कार्यो और पेमेंट की जानकरी दिखाई देगी।

जाने – Bhamashah Card Status Check कैसे करे

दोस्तों आज आपने जाना मनरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखे: How to Check Narega Payment List? अगर आपको हमारी ये जानकारी फायदेमंद लगी हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे।

Leave a Comment