Ikhedut Portal 2024: Registration, Application Status ikhedut.gujarat.gov.in

Gujarat Ikhedut Portal का निर्माण गुजरात सरकार ने किसानो तक सरकारी योजना पहुचाने और अन्य फायदे पहुचाने के लिए किया था। ईखेदूत पोर्टल पर मत्स्य पालन, बागवानी, जल संरक्षण, पशुपालन और कृषि के लिए गवर्नमेंट द्वारा चलाई स्कीम की जानकारी मिल जाती है। यही से आप किसी भी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) कर सकते है। योजनाओं के साथ में खेती पर लोन, कृषि उत्पादों सब्सिडी के बारे में भी जानकारी आपको मिल जाती है। आगे हम Ikhedut Portal Registration 2024 (ગુજરાત ઇખેદૂત પોર્ટલ નોંધણી), Application Status (ખેડૂત એપ્લિકેશન સ્થિતિ) पता कैसे करे, जैसी सभी जानकारी जानेंगे।

पिछले कुछ समय से गुजरात में किसानो की हालत काफी सुधरी है। पिछले दस सालो में कृषि विकास दर 10% से अधिक रही है जिसका एक कारण सरकार द्वारा किसानो के फायदों लिए उठाय कदम भी है। Ikhedut Portal के शुरू करने के पीछे भी गवर्नमेंट का उद्देश्य यही था। मृदा स्वास्थ्य कार्ड और कृषि महोत्सव जैसी कई कार्यक्रम से भी फार्मर को काफी लाभ मिला है। ईखेदूत ऑफिसियल वेबसाइट ikhedut.gujarat.gov.in पर सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसान घर बैठे ही उठा सकते है।

Ikhedut Portal Gujarat 2024: ગુજરાત ઇખેદૂત પોર્ટલ

गुजरात राज्य के किसानो के हितो के लिए राज्य सरकार ने Ikhedut Portal का निर्माण किया था। इस पोर्टल से किसान सरकारी द्वारा चलाई गयी सभी योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी ले सकते है। इखेदुत पोर्टल की वेबसाइट से ही किसी भी योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। इसके साथ में आप अपनी पहले से Online Apply की गयी Application Status Track भी यही से कर पाएँगे।

गवर्नमेंट स्कीम के अलावा किसान हित के सभी लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट बिना कही जाए घर बैठे देखी जा सकती है। नई स्कीम आते ही उसके लिए आवेदन करने से संबधित इनफार्मेशन भी आपको यही मिल जाती है। इस पोर्टल को इस्तेमाल करने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। खेती के लिए ट्रेक्टर, हैरो और अन्य उपकरण के लिए आने वाली सब्सिडी स्कीम आवेदन और अन्य जानकारी भी आप इस पोर्टल पर ले पाएँगे।

किसी भी किसान सरकारी योजना के लिए आवेदन देने के लिए आपको पहले इखेदुत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरुरी होगा उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। आगे हम आपको Ikhedut Portal Registration करने की पूरी प्रक्रिया बताएँगे।

गुजरात इखेदुत पोर्टल हाईलाइट

पोर्टल का नामIkhedut Portal (ગુજરાત ઇખેદૂત પોર્ટલ)
शुरू किसने कियाGujarat Government
लाभार्थीगुजरात राज्य के किसान
वेबसाइट की भाषागुजराती
मुख्य उद्देश्यकिसान कल्याणकारी योजानों को लोगो तक पहुचाना
ऑफिसियल वेबसाइट https://ikhedut.gujarat.gov.in/

Ikhedut Kisan Portal के फायदे और फीचर

  • इस पोर्टल पर किसानों के लिए सभी Government Scheme की जानकारी फ्री में मिल जाती है।
  • ikhedut.gujarat.gov.in पर Gujarat के Farmer योजनाओं के लिए Online Apply कर सकते है।
  • ગુજરાત ઇખેદૂત પોર્ટલ के होने से अब किसानो को किसी योजना की जानाकारी लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। वो अपने कंप्यूटर या फ़ोन से इस पोर्टल से खेती से संबधित स्कीम के बारे पता कर सकते है। इससे उनकी पैसे और समय दोनों की बचत होती है।
  • इस पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही आप योजना के लिए आवेदन दे पाएंगे। उदहारण के लिए अगर आपको ikhedut Tractor Yojana के अंतर्गत मिलनी वाली सब्सिडी का लाभ लेना है तो पहले आपको यहाँ रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • फसलो के बाज़ार रेट और मौसम की जानकारी भी इखेदुत पोर्टल पर नियमित रूप से डाली जाती है।

Ikhedut Portal 2024 Yojana List

  1. Post Hall Digger
  2. Cultivator Yojana
  3. Tractor Yojana
  4. Animal operated sowing
  5. Groundnut Digger
  6. Underground Pipe Line [PVC Scheme]
  7. Crop Storage Structure (Godown)
  8. Solar light trap
  9. Automated Seed Low Fertilizer Planner
  10. Combined harvester
  11. Farm Machinery Bank
  12. Potato Planter Scheme
  13. Charge Cutter [Oil motor-operated / Engine]
  14. Slasher Yojana
  15. Open Pipeline Scheme
  16. Automated Seed Drill Scheme
  17. Tarpaulin
  18. Captor Cutter Scheme [Power Tiller Operator, Tractors]
  19. Power Tiller Yojana
  20. Discover Plau

Gujarat Ikhedut Portal Registration & Login

  • इखेदुत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (ઇખેડુટ પોર્ટલ નોંધણી) करने के लिए आपको सर्वप्रथम ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके खुले वेबसाइट के होमपेज पर दिए योजनाओं (યોજનાઓ) ऑप्शन पर क्लिक करना है। जैसा की आप नीचे दिए स्क्रीनशॉट में देख सकते है।
Ikhedut Portal 2021 Registration
Ikhedut Portal
  • अब आपके सामने एक बॉक्स खुलेगा जिसमे योजनाओं से जुडी कई जानकारी होगी। अंत में दिए विकल्प Close पर क्लिक करे।
Gujurat Ikhedut Portal Registration कैसे करे
  • अगला पेज पर कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और बागवानी योजानाओं के विकल्प दिखेगा। जिनमे से आप अपनी केटेगरी को चुने।
Ikhedut Portal 2021-22 Yojana List
Ikhedut Yojana
  • अब जिस केटेगरी पर आपने क्लिक किया है अगले पेज पर उस केटेगरी की सभी योजनाओं की लिस्ट खुल जाएगी।
  • आपको जिस योजना के लिए आवेदन देना है टेबल में उस योजना के आगे दिए Apply (અરજી કરો) पर क्लिक करे।
  • अब अगले पेज पर आपको दिखाई देगा ‘आप पहले से रजिस्टर्ड है या नहीं’ आपको NO पर क्लिक कर देना है। उसके बाद Proceed पर क्लिक कर देना है।
  • अब Next Page पर आपको New Registration पर क्लिक करना है। आपके सामने Ikhedut Registration Form खुल जाएगा।
  • उस फॉर्म में मांगी डिटेल आपका नाम, बैंक खाता, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर इत्यादि आपको उसमे भरनी है। इसके बाद अंत में दिए सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपकी Application Submit हो जाएगी।
  • Registrtaion होने के बाद आप पोर्टल अपर दिए Login पर क्लिक लॉग इन कर पाएंगे और किसी भी अन्य स्कीम की जानकरी ले सकेंगे।

रजिस्ट्रेशन (ઇખેદૂત પોર્ટલ નોંધણી) डाक्यूमेंट्स और पात्रता

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट आकार के फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता बुक
  • आवेदक गुजरात राज्य का स्थायी निवास होना चाहिए।
  • लाभार्थी एक किसान ही होना चाहिए।
  • उपर बताए सभी जरुरी डॉक्यूमेंट सही होने चाहिए। पूरी वेरिफिकेशन के बाद ही लाभार्थी का चुनाव होता है।

ikhedut Portal Application Status (એપ્લિકેશન સ્થિતિ)

आपने इखेदूत पोर्टल (ઇખેદૂત પોર્ટલ) पर किसी योजना के लिए अप्लाई किया है और आप उस Application का Status Track करना चाहते है तो आप नीचे दिए स्टेप्स से वो कर सकते है।

  • आपको फिर से पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://ikhedut.gujarat.gov.in/ पर जाना है।
  • वेबसाइट होमपेज पर आपको અરજદાર સુવિધા (Applicant facility) नाम से दिए लिंक पर क्लिक कर देना है।
ikhedut Portal Application Status (એપ્લિકેશન સ્થિતિ)
ikhedut Application Status
  • अब आपकी स्क्रीन पर खुले पेज में पहले बॉक्स में आका Application number भरना है।
  • अगले ऑप्शन में आपको मोबाइल नंबर डालना है। उसके बाद आपको कैप्चा कोड भरना है।
gujarat kisan portal application status
  • अब अंत में दिए application status बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

Ikhedut Mobile App Download कैसे करे

जिन किसान भाइयो के पास स्मार्टफोन है वो इखेदूत मोबाइल एप्प से खेती से जुडी मदद और योजनाओं के लिए आवेदन दे सकते है। Ikhedut App से आप अपनी पहले से सबमिट एप्लीकेशन का स्टेटस भी पता कर सकते है।

  • App Download करने के लिए आपको Google Play Store के App Page पर जाना है।
  • i Khedut (Any RoR @ Anywhere) पेज पर आपको Install बटन पर क्लिक करना है।
  • Downloading पूरी होने के बाद आपके फ़ोन में App Install हो जाएगी।

हम आशा करते है आपको Ikhedut Portal Registration & Application Status? से जुडी पूरी जानकारी आपको मिल गयी होगी। पोर्टल या सरकारी योजना से जुड़े सवाल आप कमेंट्स में लिखकर पूछ सकते है।

Leave a Comment