ज्ञान संकल्प पोर्टल 2024 | Gyan Sankalp Portal Registration & Login

Gyan Sankalp Portal का निर्माण राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के माध्यमिक स्कूलों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किया गया। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों का विकास करना है जिससे बच्चो को बेहतर शिक्षा और उच्च स्तर की सुविधा मिल सके। ज्ञान संकल्प पोर्टल भामाशाह कार्ड धारक , प्राइवेट और सरकारी संस्थाओ के साथ व्यक्तिगत दिए गए दान से पैसा इकठ्ठा करती हैं। जिस पैसे का इस्तेमाल स्कूलों के बुनयादी ढाँचे में सुधर करने में किया जाता है। आज आप जानेंगे ज्ञान संकल्प पोर्टल क्या है, इसकी विशेषता क्या हैं और ज्ञान संकल्प पोर्टल पर लॉगिन, रजिस्ट्रेशन और डोनेट कैसे करे।

Gyan Sankalp Portal : ज्ञान संकल्प पोर्टल राजस्थान

राजस्थान शिक्षा मंत्रालय ने राज्य के विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए ज्ञान संकल्प पोर्टल और मुख्यमंत्री विद्यालय कोष योजना की शुरुआत करने का फैसला लिया। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया ने इस पोर्टल को 5 अगस्त, 1917 में लॉन्च किया।

इस पोर्टल पर कोई भी दान दे सकता है। वो चाहे एक व्यक्ति हो जिसके पास भामाशाह कार्ड है या फिर भी कोई संस्था। मुख्यमंत्री विद्यालय कोष को जितना भी दान मिलता हैं उसका पूरा रिकॉर्ड वेबसाइट पर डाल दिया जाता है जिसे कोई भी ऑनलाइन देख सकता हैं।

भारत में सरकारी विद्यालयों की स्थिति हम सब से छिपी नहीं है। इसी वजह से वो लोग जिनकी आर्थिक हालत ठीक हैं वो अपने बच्चो को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना पसंद करते है ताकि उनके बच्चो को अच्छा माहोल और अच्छी शिक्षा मिल सके।

ज्ञान संकल्प पोर्टल का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के बनी खराब छवि को बदलना है। जिसके लिए जमीनी स्तर पर काफी काम किये जाते है। फंडिंग के लिए लोगो को प्रेरित किया जाता है और जो भी आर्थिक मदद मिलती है उसे पारदर्शी सही तरीके से स्कूलो के विकास कार्यो में लगाया जाता है।

इसी जागरूपता के चलते मुख्यमंत्री विद्यालय कोष योजना के शुरूआती एक साल में 2000 लोगो/संस्थाओ ने 4 करोड़ से अधिक का दान दिया। जिसके उपयोग से राज्य के बहुत से विद्यालयों की स्थिति में काफी सुधार किये गए।

Gyan Sankalp Portal Overview

Portal NameGyan Sankalp Portal
Launch Date5 August 2017
Launched byVasundhara Raje Scindia
StateRajasthan
BeneficiariesSecondary School
Official Websitehttps://gyansankalp.nic.in/

ज्ञान संकल्प पोर्टल की विशेषताएँ

  • इस पोर्टल की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शिता है। संस्थाओं और व्यक्तियों से जितनी भी डोनेशन मुख्यमंत्री विद्यालय कोष को मिलता है वो सब वेबसाइट पर दिया जाता है। इसके अलावा किसी भी स्कूल प्रोजेक्ट की जानकारी भी यहा पर हम सब ऑनलाइन ही देख सकते है।
  • इस योजना के अंतर्गत चलने वाले प्रोजेक्ट को सरकार और उपयोगकर्ताओं द्वारा आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। Gyan Sankalp Portal पर Registration और Login के बाद Dashboard पर दिए विकल्प से प्रोजेक्ट ट्रैक किये जा सकते है।
  • पोर्टल पर उन प्रोजेक्ट की पहल जल्दी की जाती है जिनकी आवश्यकता राज्य के विद्यालयों को ज्यादा है। राजस्थान के शिक्षा विभाग उन विभिन्न परियोजनाओं को लागू करने में अपनी संसाधनों को इस्तेमाल करता है जिससे राज्य में स्कूलों के ढांचागत विकास तथा शिक्षा के स्तर में तेज़ी से सुधार आता है।
  • ज्ञान संकल्प पोर्टल दानकर्ता संगठन या व्यक्ति को ये स्वायत्तता देता है की वो बता सके की उनका पैसा शिक्षा स्तर सुधारने में किस दिशा में लगे। वो किसी स्कूल को गोद ले सकते है या सरकार दवारा चलाए किसी प्रोजेक्ट में सहयोग दे सकते है।

मुख्यमंत्री विद्यालय कोष/ज्ञान संकल्प पोर्टल मे मदद (डोनेट) कैसे करे

राजस्थान सरकार ने ज्ञान संकल्प पोर्टल की शुरआत राज्य के माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति में सुधार और शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए किया था। हम सब जो भी मदद यहाँ पर करेंगे उसका उपयोग सरकारी स्कूलों के विकास में होगा। कोई भी व्यक्ति या संस्था नीचे दिए तरीको से इस योजना में अपना सहयोग दे सकते है।

  1. स्कूल को गोद लेना: कोई भी CSR company या Donor राज्य के किसी ऐसे स्कूल को गोद ले सकते है जिसे बुनियादी सुविधाओं की बहुत आवश्यकता है। वे उस स्कूल में सुधार की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते है। उदहारण के लिए विद्यालय में फूटबाल खेल का मैदान बनाना, नए अध्यापको की भर्ती करना, वाटर कूलर लगवाना जैसे कई ऐसे काम वहा पर किये जा सकते हैं जिनकी उस समय वहा जरुरत है।
  2. प्रोजेक्ट में सहयोग: राजस्थान सरकार का शिक्षा विभाग सर्वोच्च प्राथमिकताओं के आधार विद्यालयों के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट बनाता रहता है। कंपनी या व्यक्ति पहले से चल रहे किसी सरकारी प्रोजेक्ट में पैसो के रूप में सहयोग कर सकता है। उस प्रोजेक्ट की गतिविधियों के बारे में रेगुलर अपडेट दानकर्ता को मिलती रहेगी।
  3. मुख्मंत्री विद्यादान कोष में दान: संकल्प पोर्टल के जरिए आप Mukhyamantri Vidyadaan Kosh में दान दे सकते है। इस मिलने वाला फण्ड का उपयोग राजस्थान सरकार प्रदेश के बच्चो के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए चलाए प्रोजेक्ट में करती है।
  4. किसी स्कूल में दान: इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर दिए Donate to School विकल्प में जाकर आप राज्य के किसी भी पब्लिक स्कूल में कितनी भी राशि दान में दे सकते है। इस विकल्प के जरिए हम 2 तरीके से दान दे सकते है। पहला विकल्प हैं one time donation जिसमे किसी स्कूल को एक बार ही दान दिए जाता है। दूसरे तरीका स्कूल में नियमित अंतराल पर लगातार दान देते रहना है।

Gyan Sankalp Portal Registration & Login

ज्ञान संकल्प पोर्टल पर किसी भी स्तर का आर्थिक सहयोग देने या मुख्यमंत्री विद्यालय कोष योजना में Donation देने के लिए आपको पर वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद पोर्टल पर लॉगिन करके आप यहां दी गयी किसी भी सुविधा का इस्तेमाल कर पाएंगे।

  • सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार के संकल्प पोर्टल की Official Website को open करना है। जो आप यह दिए लिंक पर क्लिक करके कर सकते है।
Gyan Sankalp Portal Registration कैसे करे
Gyan Sankalp Portal
  • वेबसाइट पर ऊपर दाई तरफ Registration/Login का विकल्प मिलेगा, जिसमे से आपको Registration पर क्लिक करना है।
Gyan Sankalp Portal Registration
  • इसके बाद नए खुले पेज पर आपको Registration Form मिलेगा जिसमे अपना नाम, मोबाइल नंबर, Pan/Aadhar/Passport नंबर डालकर नीचे दिए Request OTP बटन पर क्लिक करे।
Gyan Sankalp Portal Registration form
  • इसके आपके डाले गए मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसे डालकर आपको वेरीफाई करना है और आपका रजिस्ट्रेशन यहाँ हो जाएगा।
  • Gyan Sankalp Portal Login करने के लिए आपको होमपेज पर लॉगिन पर क्लिक करना है। उसके बाद आप अपने मोबाइल नंबर और उस पर आये otp से लॉगिन कर पाएंगे।

ज्ञान संकल्प पोर्टल हेल्पलाइन नंबर और ईमेल

विभागीय और सामान्य पूछताछ के लिए आप श्री दिलीप परिहार (सहायक निदेशक) से सपर्क करे। जिसके लिए संपर्क नंबर: 9001739911 और ईमेल आईडी: [email protected] है।

ज्ञान संकल्प पोर्टल के अंतर्गत किसी प्रोजेक्ट या तकनीकी मदद के लिए श्री संजय कुमार शर्मा (सहायक निदेशक) से बात करे। जिसके लिए संपर्क नंबर: 9887415785 और ईमेल आईडी: [email protected] है।

FAQs (Frequently Asked Question)

Gyan Sankalp Portal को कौन Manage करता है?

ज्ञान संकल्प पोर्टल राजस्थान सरकार दवारा चलाई योजना है। इस पोर्टल को मैनेज शिक्षा विभाग के अंदर आने वाला CRT Cell करता है।

किसी भी प्रोजेक्ट या स्कूल में दान देने के बाद कौन से कागजात मिलते है?

पोर्टल ऑफिसियल वेबसाइट पर कोई भी डोनेशन देने के बाद आपको एक रशीद मिलेगी। रशीद में वो सभी डिटेल भी होगी जिससे आप 80 जी छूट पाने के योग्य होंगे।

यहाँ पर दान किए गए पैसे कहाँ जाते है?

आप जो भी डोनेशन यहाँ पर करोगे वो RCSE के बैंक अकाउंट में जाएगी। इसके बाद वो पैसे उस स्कूल, जिला स्क्रीनिंग कमेटी या स्कूल विकास प्रबंधन समिति के बैंक अकाउंट में जाएंगे जिसके लिए दान दिया गया है।

ज्ञान संकल्प पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन कैसे करे?

ऐसा करने के लिए सबसे पहले आपको Gyan Sankalp Portal Official Website www.gyansankalp.nic.in पर जाना होगा । ये पूरी प्रक्रिया इस लेख में ऊपर बताई गयी है जिसे पढ़कर आप बड़ी आसानी से लॉगिन और रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

Leave a Comment