E Ganna App Download 2024: यूपी ई गन्ना पर्ची कैलेंडर देखे {Caneup.in}

उत्तर प्रदेश के जो किसान गन्ने की खेती करते है उनके लिए खुशखबरी ये है की अब सरकार ने ई गन्ना एप लांच कर दी है जिसे अपने मोबाइल फ़ोन में डाउनलोड करने के बाद वो गन्ना पर्ची कैलेंडर, फसल पेमेंट भुगतान जैसे जानकारी E Ganna App पर देख सकते है। इसके साथ में गन्ना खेती से जुडी सभी जानकारी आप वेब पोर्टल Caneup.in के साथ गन्ना एप पर भी देख सकते है। आगे हम आपको बताएंगे E Ganna Mobile App UP Download, 2024 Parchi Calendar, Mills, Payment Slip से जुडी सभी अहम जानकारी।

पहले सरकारी चीनी मिल किसानो को कैलेंडर दे देते थे जिसमे पर्ची, खरीद, भुगतान इत्यादि डिटेल होती थी। ऐसे में कई बार ऐसा होता था की ये कैलेंडर खो जाता था, ऐसे स्थिति में किसानो को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। E Ganna App में गन्ना विभाग कैलेंडर फीड कर देता है जिसे किसान अपने फोन पर कभी भी देख सकते है। इस एप्प में आप गन्ने की पेराई, कटाई और पेमेंट से जुडी अन्य जरुरी जानकारी भी देख पाएँगे। चलिए आगे विस्तार से इस मोबाइल एप्लीकेशन के फायदे, डाउनलोड और इस्तेमाल के बारे में जानते है।

Caneup E Ganna App 2024: यूपी ई गन्ना एप्प

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने 12 नवंबर, 2019 को लखनऊ में Caneup Web Portal और E Ganna App को लॉन्च किया था। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य गन्ना पर्ची की कालाबाजारी रोकना और किसानो तक गन्ने की खरीद और पेमेंट स्टेटस से जुडी जानकारी पहुचाना था। इस Mobile App को Android और iOS (iphone) दोनों प्लेटफार्म के लिए लॉन्च किया है। इस एप से यूपी के 60 लाख से अधिक किसानो को Ganna Calendar Panrchi की लेटेस्ट जानकारी मिलती रहेगी।

गन्ना की खेती करने वाले यूपी के सभी किसान तक गन्ना आपूर्ति से जुडी सभी जानकारी इस एप्प के जरिये पहुच जाएगी। E Ganna App पर Kisan Registration के बाद Calendar, Supply Ticket (पर्ची), Sugarcane Receipts जैसे जानकारी देख पाएँगे। हालाँकि Ganna Payment की जानकारी इस App पर अभी नहीं मिल पाएगी। गन्ना पर्ची कैलेंडर चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट www.caneup.com पर भी देखे जा सकते है।

E-Ganna Mobile App Highlight Point

App NameE-Ganna
लॉन्च की गईयूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा
मुख्य उद्देश्यगन्ना कैलेंडर पर्ची और भुगतान की जानकारी देना
लाभार्थीयूपी राज्य के किसान
राज्यउत्तर प्रदेश
लॉंच तिथि12 नवम्बर, 2019
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://caneup.in/

उत्तर प्रदेश ई गन्ना एप्प के फायदे

  • इस Mobile App से गन्ना किसान की पर्ची और भुगतान से संबधित मुसीबतों का हल हो जाता है।
  • गन्ना पर्ची स्लिप और कैलेंडर से जुडी सभी जानकारी सीधा किसान के मोबाइल पर पहुच जाती है। इससे बिचौलियों का काम ख़त्म हो जाता है।
  • इ गन्ना एप पर सभी जानकारी चीनी और गन्ना विभाग द्वारा सीधा डाली जाती है। इसलिए ये जानकारी भरोसेमंद होती है जिससे किसी तरह की कोई भ्रम की स्थिति नहीं रहती।
  • UP Ganna App पर गन्ना पर्ची, मूल कोटा, सरकारी पूर्व कैलेंडर के साथ में गन्ना बिक्री और सर्वेक्षण आंकड़े जैसी अन्य जानकारी भी मिलती रहती है।
  • सरकारी ने क्लेम किया है की Caneup portal और App से यूपी के 60 लाख से अधिक किसानो को लाभ मिलेगा।
  • यूपी की गन्ना किसानो को पहले फसल की बिक्री और पर्ची से जुडी जानकारी लेने के लिए पहले चीनी मिल के चक्कर लगाने पड़ते है। अब गन्ना एप्लीकेशन के आने पर अब उन्हें घर पर ही सभी जानकारी मिल जाया करेगी।

E Ganna Up App Download कैसे करे

  • यूपी गन्ना एप्प डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होमपेज पर नीचे की तरफ डाउनलोड बटन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। नीचे स्क्रीनशॉट में उस लिंक को आप देख सकते है।
E Ganna Up App
E Ganna App
  • डाउनलोड लिंक पर क्लिक करते ही आप Google Play Store पर App Page पर पहुच जाएँगे।
E Ganna Up App Download
E Ganna App
  • वहां पर आपको Install पर क्लिक करना है। जिसके बाद UP Ganna App Download होने के बाद Phone में Install हो जाएगी।

e-ganna app पर Parchi, Calendar, Payment कैसे देखे

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन में ई गन्ना एप्प खोलनी है।
  • App में आपको सबसे पहला विकल्प Change Language का मिलेगा। जिस पर क्लिक करके आप एप्प भाषा बदल सकते है।
  • दूसरा विकल्प Register Farmer का होगा। गन्ना पर्ची या कैलेंडर देखने के लिए आपको पहले Register करना होगा। जिसके लिए आपको Register Farmer पर क्लिक कर देना है।
e-ganna app पर Parchi कैसे देखे
e-ganna Parchi
  • अगले पेज से आपसे UGC Code माँगा जाएगा। अगर आपको उसका नहीं पता तो आप नीचे दिए Select District बटन पर क्लिक कर देना है।
e-ganna app Calender कैसे देखे
e ganna Calender
  • अब अगले पेज पर उत्तर प्रदेश के सभी जिले की लिस्ट आ जाएगी। जिसमे से आपको अपना जिला सिलेक्ट करना है।
Uttar Pradesh District List E ganna
  • इसके बाद उस जिले में आने वाले अपने एरिया पर क्लिक कर देना है।
  • अगले पेज में आपको पंजीकरण करने के 2 विकल्प मिलेंगे। पहला आप Village Code और Farmer Code डालकर Add Farmer पर क्लिक करके रजिस्टर कर सकते है।
  • अगर आपको अपना Village और Farmer Code नहीं पता तो आपको Search by Name पर क्लिक करना है।
E Ganna Search by Name
  • अब अगले पेज पर दिए पहले विकल्प में आपको अपने गाँव का नाम सिलेक्ट करना है। दूसरे बॉक्स में उस गाव में पड़ने वाले सभी गन्ना किसान नाम की लिस्ट आ जाएगी, जिसमे से अपना नाम चुनना है।
e-ganna app पर Calender कैसे देखे
E Ganna Calender
  • इसके बाद अगले पेज पर आपका नाम, पिता का नाम, मिल का नाम, Farmer और Village Code जैसी जानकारी आ जाएगी। इस पेज के अंत में दिए Confirm बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने E ganna App पर Calendar, Parchi और Sugarcane Receipts दिखाई देने लगेगी।
E ganna UP App पर Sugarcane Receipts

Caneup.in पर गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखे

E Gann App के साथ में गन्ना विभाग के पोर्टल Caneup.in पर भी Parchi Calender देख और Download किया जा सकता है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना है।

  • सबसे पहले गन्ना विकास विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट खोले।
  • वहां पर आपको नीचे बाई तरफ दिए ऑप्शन ‘आँकड़े देखे’ पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने खुले पेज पर कैप्चा कोड डालना है जो बॉक्स के आगे दिया गया है। कैप्चा कोड डालकर आगे दिए VIEW बटन पर क्लिक करे।
Caneup पर भी Ganna Parchi कैसे देखे
Caneup Portal
  • अगले पेज पर आपको अपना District, Factory, Sugar Mill Location, Village और अंत में अपना Name चुनना है।
  • अब आपके सामने आपका नाम, गाँव का नाम, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर जैसी डिटेल दिखाई देगी।
  • इसी पेज पर आपको सर्वे डाटा, प्री कैलेंडर, गन्ना कैलेंडर,अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर, सप्लाई टिकट, गन्ना तौल, गत वर्ष गन्ना तौल, एस० एम० एस० लॉग विकल्प दिखाई देंगे। जिन पर क्लिक करके संबधित डिटेल देखी जा सकती है।
Caneup.in पर भी Parchi Calender Online कैसे देखे
  • अगर आप अपनी गन्ना पर्ची कैलेंडर देखना चाहते है तो आपको तीसरे ऑप्शन ‘गन्ना कैलेंडर’ पर क्लिक करना है। जिसके आबाद आपके सामने गन्ना पर्ची कैलेन्डर आ जाएगा।

यूपी गन्ना विभाग हेल्पलाइन नंबर

उत्तर प्रदेश के किसान गन्ना पर्ची, कैलेंडर, पेमेंट स्टेटस या कोई और मदद के लिए हेल्पलाइन विभाग से सपर्क कर सकते है। यूपी चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के Toll Free Numbers 18001213203, 18001035823 पर फ़ोन करके आप मदद ले सकते है।

दोस्तों इस लेख से आपने जाना E Ganna App Download कैसे करे और Parchi Calendar कैसे देखे? अगर आपके अन्य कोई सवाल है Caneup.in पोर्टल या ई गन्ना एप्प से संबधित तो आप नीचे कमेंट्स में लिखकर पूछ सकते है।

Leave a Comment